Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर

SpaceX का शेयर लिस्टिंग के बाद 225.64 डॉलर के हाई प्राइस तक गया था, जिससे कंपनी की वैल्यू बढ़कर लगभग दो लाख करोड़ डॉलर की हो गई थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जून 2026 21:14 IST
ख़ास बातें
  • एलन मस्क से ट्रिलिनेयर का खिताब दो सप्ताह से कम अवधि में छिन गया है
  • इसका कारण रॉकेट कंपनी SpaceX के शेयर प्राइस में गिरावट है
  • SpaceX ने इनिशियल पब्लिक ऑफर के जरिए लगभग 75 अरब डॉलर जुटाए थे

SpaceX ने इनिशियल पब्लिक ऑफर के जरिए लगभग 75 अरब डॉलर जुटाए थे

दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बनने की उपलब्धि हासिल करने वाले Elon Musk को बड़ा झटका लगा है। मस्क से ट्रिलिनेयर का खिताब दो सप्ताह से कम अवधि में ही छिन गया है। इसका कारण रॉकेट कंपनी SpaceX के शेयर प्राइस में गिरावट है। SpaceX में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले मस्क की वेल्थ में इससे बड़ी गिरावट हुई है। 

Bloomberg Billionaires Index के अनुसार, मस्क की वेल्थ 16 जून को लगभग 1.32 लाख करोड़ डॉलर से घटकर लगभग 957 अरब डॉलर हो गई है। हालांकि, दुनिया के सबसे रईस शख्स के तौर पर मस्क बरकरार हैं। अमेरिकी स्टॉक मार्केट में SpaceX की शानदार शुरुआत से मस्क की वेल्थ तेजी से बढ़ी थी। SpaceX ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए लगभग 75 अरब डॉलर जुटाए थे। इस IPO के लिए SpaceX की वैल्यू लगभग 1.77 लाख करोड़ डॉलर की लगी थी। 

SpaceX का शेयर लिस्टिंग के बाद 225.64 डॉलर के हाई प्राइस तक गया था, जिससे कंपनी की वैल्यू बढ़कर लगभग दो लाख करोड़ डॉलर की हो गई थी। इसके साथ ही मस्क की नेटवर्थ भी एक लाख करोड़ डॉलर से अधिक पर पहुंच गई थी। हालांकि यह तेजी ज्यादा नहीं रही और इस कंपनी का शेयर घटकर 160 डॉलर से नीचे चला गया है, जो इसके पीक लेवल से लगभग 31 प्रतिशत की गिरावट है। SpaceX का शेयर सोमवार को 16 प्रतिशत से अधिक टूटा था। इससे इस कंपनी की मार्केट वैल्यू में लगभग 400 अरब डॉलर की कमी हुई है। इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla में भी मस्क के बड़ी संख्या में शेयर्स हैं। 

सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली स्टारलिंक को भी SpaceX ऑपरेट करती है। स्टॉक मार्केट पर लिस्टिंग से SpaceX के बहुत से मौजूदा और पूर्व इंजीनियर्स, लॉन्च ऑपरेटर्स और ब्ल-कॉलर वर्कर्स मिलिनेयर बने हैं। इन वर्कर्स ने मस्क के विजन पर भरोसा कर SpaceX को ज्वाइन किया था। कंपनी की शुरुआती दौर में नाकामियों के बावजूद बहुत से वर्कर्स ने अपना विश्वास बरकरार रखा और इसका उन्हें बड़ा फायदा मिला है। इनमें से लगभग 400 वर्कर्स को इस IPO से 10 करोड़ डॉलर या इससे अधिक रकम मिलने का अनुमान है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अधिकतर IPO में फाउंडर्स या बड़े शेयरहोल्डर्स ही बिलिनेयर्स बनते हैं लेकिन इस IPO से इतनी बड़ी संख्या में वर्कर्स को बंपर फायदा मिलना हैरान करता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.