• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अप्रैल महीने में भारत में लगभग 50 हजार बिके इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर, Ola पहले नंबर पर

अप्रैल महीने में भारत में लगभग 50 हजार बिके इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर, Ola पहले नंबर पर

कुछ मैन्‍युफैक्‍चरर्स को बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा है।

अप्रैल महीने में भारत में लगभग 50 हजार बिके इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर, Ola पहले नंबर पर

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के चलते लोग इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स की ओर स्विच कर रहे हैं, जिससे इस सेक्‍टर में ग्रोथ तेज हुई है।

ख़ास बातें
  • अप्रैल में ओला इलेक्ट्रिक ने 12,698 यूनिट की सेल की
  • मार्च महीने में कंपनी ने 9,140 यूनिट्स की सेल की थी
  • ओकिनावा ऑटोटेक दूसरे नंबर पर रही
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर्स में लग रही आग की घटनाओं के बीच इनकी सेल लगातार बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर कंपनियों ने अप्रैल महीने में 49,166 यूनिट्स गाड़‍ियां बेच डालीं। अप्रैल 2021 में सिर्फ 5,132 इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर्स की सेल हुई थी। इस हिसाब से यह नंबर बहुत बड़ा है। हालांकि मार्च 2022 के मुकाबले सेल थोड़ा कम रही। मार्च महीने में 49,642 यूनिट्स की सेल कंपनियों ने की थी। अप्रैल महीने में जबरदस्‍त छलांग लगाई ओला इलेक्ट्रिक ने, जबकि कुछ मैन्‍युफैक्‍चरर्स को बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा। 

rushlane के मुताबिक, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के चलते लोग इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स की ओर स्विच कर रहे हैं, जिससे इस सेक्‍टर में ग्रोथ तेज हुई है। अपने सिर्फ एक इलेक्ट्रिक स्‍कूटर S1 Pro के जरिए ओला इलेक्‍ट्र‍िक इस सेगमेंट में नंबर-1 बनी हुई है। कंपनी पहली बार इस पोजिशन पर पहुंची है। दिसंबर में उसने अपने स्‍कूटर्स की बिक्री शुरू की थी और मार्च 2022 में 9,140 यूनिट्स की सेल की। अप्रैल 2022 में सेल 39 फीसदी बढ़कर 12,698 यूनिट तक पहुंच गई और कंपनी ने हीरो इलेक्ट्रिक को पहले पायदान से बेदखल कर दिया। 

हीरो इलेक्ट्रिक दूसरे नंबर पर भी नहीं रुकी, क्‍योंकि वहां ओकिनावा ऑटोटेक ने जगह बना ली। कंपनी ने अप्रैल 2022 में 11,010 यूनिट्स की सेल की। मार्च 2022 में कंपनी ने 8,284 यूनिट्स की सेल की थी। ओला और ओकिनावा के अलावा कोई और इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर मेकर अप्रैल में 10,000 यूनिट की बिक्री को पार नहीं कर पाया। 

बहरहाल, हीरो इलेक्ट्रिक तीसरे पायदान पर पहुंच गई। कंपनी ने अप्रैल में 6,576 यूनिट्स की सेल की। ईयर ऑन ईयर तो कंपनी ने 923 फीसदी की ग्रोथ देखी, लेकिन मार्च 2022 के मुकाबले उसकी सेल में 50 फीसदी की कमी देखी गई। 

हीरो इलेक्ट्रिक की चुनौती यहीं खत्‍म नहीं होती है, क्‍योंकि एम्पेयर भी सेल के मामले में उसके करीब पहुंच गई है। कंपनी ने अप्रैल 2022 में 6,539 यूनिट्स की सेल की है। एथर एनर्जी, पुर एनर्जी, टीवीएस, रिवोल्‍ट और बजाज वो कंपनियां हैं, जो इस कैटिगरी में खुद को मजबूत बना रही हैं।

एथर एनर्जी ने अप्रैल 2022 में 2,447 यूनिट्स की सेल की। कंपनी डेढ़ लाख रुपये से ऊपर के स्‍कूटर ऑफर कर रही है। पुर एनर्जी ने अप्रैल में 1756 यूनिट्स की सेल की, लेकिन यह मार्च के मुकाबले कम रही। टीवीएस मोटर और रिवोल्‍ट ने भी ईयर ऑन ईयर सेल्‍स में ग्रोथ दर्ज की और अप्रैल में 1400 यूनिट्स तक सेल कीं, लेकिन मार्च महीने के मुकाबले इनकी भी बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। बजाज ऑटो को भी झटका लगता हुआ दिखाई दिया, जिसने अप्रैल में 915 यूनिट्स की सेल की, जबकि मार्च महीने में कंपनी ने 1,034 यूनिट्स की सेल की थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »