• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • भारतीय कंपनी Eeve जल्द लॉन्च करेगी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में चलेगा 130 किलोमीटर

भारतीय कंपनी Eeve जल्द लॉन्च करेगी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में चलेगा 130 किलोमीटर

Eeve Soul इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें, तो रिपोर्ट का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दमदार पावर और अच्छी ड्राइविंग रेंज से लैस होगा।

भारतीय कंपनी Eeve जल्द लॉन्च करेगी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में चलेगा 130 किलोमीटर

Evee India के पोर्टफोलियो में फिलहाल 6 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स मौजूद हैं

ख़ास बातें
  • Eeve जल्द अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Soul लॉन्च करेगी
  • 70Kmph की टॉप स्पीड और 130KM की रेंज के साथ आएगा नया स्कूटर
  • वर्तमान में कंपनी के पोर्टफोलियो में हैं 6 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स
विज्ञापन
भारतीय इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री धीरे-धीरे तेज़ी पकड़ रही है। Bajaj, TVS और Hero जैसे देसी ऑटोमोबाइल दिग्गजों के साथ-साथ कई स्टार्ट-अप्स भी इस बाज़ार में कूद रहे हैं और ऐसा ही एक स्टार्ट-अप Eeve India है। कंपनी बाज़ार में पहले से ही अपने कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच रही है और अब एक मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि Eeve के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) को ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) से मंजूरी मिल गई है। इसका मतलब यह है कि हमें देश में एक नया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर प्रतियोगी मिलने वाला है। 

भारतीय ऑटोमोबाइल न्यूज़ वेबसाइट Carandbike की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल स्टार्ट-अप Eeve के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Soul को ARAI की मंजूरी मिल गई है। इस स्टार्ट-अप के पास पहले से कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं, जिन्हें बाज़ार में बेचा भी जा रहा है। इस समय कंपनी के पोर्टफोलियो में Xeniaa, 4U, Wind, Your, Atreo और Ahava नाम के छह इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं।

Eeve Soul इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें, तो रिपोर्ट का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दमदार पावर और अच्छी ड्राइविंग रेंज से लैस होगा। कंपनी के सह-संस्थापक और निदेशक, हर्ष वर्धन डिडवानिया (Harsh Vardhan Didwania) का कहना है कि कंपनी आने वाले कुछ सालों में भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में तेज़ी से ग्रो करेगी। 

कंपनी का कहना है कि ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से उन्हें सभी मंजूरियां मिल चुकी हैं, लेकिन कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते सप्लाई चेन बाधित हुई है, जिससे प्रोडक्शन में देरी हो रही है। डिडवानिया का कहना है कि हालात सुधरने पर प्रोडक्शन अच्छे से शुरू होगा और उम्मीद है कि यह स्कूटर जून में लॉन्च हो। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि आगामी EeVe Soul इलेक्ट्रिक स्कूटर 70 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम होगा और इसकी रेंज 130 किलोमीटर होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  3. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  8. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  9. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »