E-Challan Scam: WhatsApp पर चल रहे ई-चालान स्कैम से सावधान! 16 लाख रुपये तक चुरा चुके हैं हैकर्स

भारतीयों को नए ई-चालान फ्रॉड में फसाया जा रहा है। रिसर्चर्स की टीम ने पता लगाया है कि वियतनामी हैकर्स इसके पीछे हैं और वे WhatsApp पर मैसेज भेजकर इस स्कैम को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 अगस्त 2024 09:02 IST
ख़ास बातें
  • Wromba फैमिली के इस मैलवेयर ने 4,400 से अधिक डिवाइस को अटैक किया है
  • इसमें 16 लाख रुपये से अधिक के धोखाधड़ी वाले लेनदेन हुए हैं
  • व्यक्तिगत जानकारी चुराता है और ओटीपी को रोकता है यह मैलवेयर

भारतीयों को नए ई-चालान फ्रॉड में फसाया जा रहा है।

Photo Credit: Unsplash/ Grant Davies

वियतनामी हैकर्स WhatsApp पर नकली ट्रैफिक ई-चालान (E-Challan) मैसेज के जरिए Android मैलवेयर कैंपेन के साथ भारतीयों को टार्गेट कर रहे हैं। रिसर्चर्स की एक टीम ने पता लगाया है कि Wromba फैमिली के इस मैलवेयर ने 4,400 से अधिक डिवाइस को अटैक किया है, जिससे 16 लाख रुपये से अधिक के धोखाधड़ी वाले लेनदेन हुए हैं। स्कैमर्स परिवाहन सेवा या कर्नाटक पुलिस बनकर यूजर्स को एक नकली ऐप डाउनलोड करने के लिए झांसा देते हैं, जो व्यक्तिगत जानकारी चुराता है और ओटीपी को रोकता है, जिससे फाइनेंशियल फ्रॉड को अंजाम दिया है। गुजरात और कर्नाटक सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र हैं।

CloudSEK की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीयों को नए ई-चालान फ्रॉड में फसाया जा रहा है। रिसर्चर्स की टीम ने पता लगाया है कि वियतनामी हैकर्स इसके पीछे हैं और वे WhatsApp पर मैसेज भेजकर इस स्कैम को अंजाम दे रहे हैं। हैकर्स एक हाईटेक Android मैलवेयर कैंपेन के तहत व्हाट्सऐप पर नकली ट्रैफिक ई-चालान मैसेज भेज रहे हैं। यह मैलवेयर Wromba फैमिली से जुड़ा है। बताया गया है कि इसने 4,400 से अधिक डिवाइसों को संक्रमित कर दिया है और केवल एक घोटालेबाज ऑपरेटर द्वारा 16 लाख रुपये से अधिक के धोखाधड़ी वाले लेनदेन को अंजाम दिया है।
Advertisement

थ्रेट रिसर्चर विकास कुंडू का कहना है कि "वियतनामी व्हाट्सऐप पर वाहन चालान जारी करने के बहाने दुर्भावनापूर्ण मोबाइल ऐप शेयर करके भारतीय यूजर्स को निशाना बना रहे हैं।" ये घोटालेबाज खुद को परिवाहन सेवा या कर्नाटक पुलिस दिखाते हैं और फर्जी ई-चालान मैसेज भेजते हैं और लोगों को एक दुर्भावनापूर्ण ऐप इंस्टॉल करने के लिए बरगलाते हैं। ऐप व्यक्तिगत जानकारी चुराने का काम करता है।

रिपोर्ट कहती है कि WhatsApp मैसेज के अंदर लिंक पर क्लिक करने से वैध एप्लिकेशन का रूप रखने वाला Apk डाउनलोड हो जाता है, जिसे यूजर्स जल्दी में या अनजाने में इंस्टॉल कर लेते हैं। एक बार इंस्टॉल होने के बाद, मैलवेयर कॉन्टैक्ट, फोन कॉल, SMS मैसेज तक एक्सेस हासिल कर लेता है और डिफॉल्ट मैसेजिंग ऐप बनने की क्षमता सहित कुछ अहम परमीशन ले लेता है।
Advertisement

इसके बाद यह ओटीपी और अन्य संवेदनशील संदेशों को चुराता है, जो हैकर्स को पीड़ितों के ई-कॉमर्स अकाउंट में लॉग इन करने, गिफ्ट कार्ड खरीदने और बिना कोई निशान छोड़े उन्हें रीडीम करने में सक्षम बनाता है। बताया गया है कि मैलवेयर का इस्तेमाल करके, हैकर्स ने 271 गिफ्ट कार्ड को एक्सेस किया है, जिससे 16,31,000 रुपये का लेनदेन हुआ है। गुजरात में सबसे ज्यादा अटैक हुए हैं और उसके बाद कर्नाटक का स्थान है।
Advertisement

ऐसे मैलवेयर खतरों से बचाने के लिए CloudSEK ने यूजर्स से सतर्क रहने और केवल Google Play Store जैसे विश्वसनीय सोर्स से ऐप्स इंस्टॉल करने के लिए की सलाह दी है। इसके अलावा, यूजर्स को ऐप अनुमतियों को सीमित करने और नियमित रूप से उनके रिव्यू करने की भी सलाह दी है। यूजर्स को अपने बैंक ऐप्स और स्मार्टफोन के ऑपरेटिंग सिस्टम व सिक्योरिटी पैच को भी लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट रखना चाहिए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.