Dogecoin क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में 1 हफ्ते में 400 पर्सेंट का उछाल, जानें मौजूदा कीमत

Dogecoin ने पिछले 24 घंटों में 160.6 प्रतिशत तेज़ी देखी है और गुरुवार तक यह 0.35 डॉलर (लगभग 26 रुपये) पर था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2021 15:30 IST
ख़ास बातें
  • Dogecoin की शुरुआत एक मज़ाक के साथ 2013 में हुई थी
  • कम कीमत के बावजूद दुनिया की टॉप पांच क्रिप्टोकरेंसी में से एक है डोजकॉइन
  • नई क्रिप्टोकरेंसी में पिछले 24 घंटों में 160.6 प्रतिशत तेज़ी देखी गई है

Dogecoin की शुरुआत एक मज़ाक के तौर पर 2013 में हुई थी

Dogecoin की कीमत में पिछले एक हफ्ते में लगभग 400 प्रतिशत का उछाल आया है। इसके पीछे Tesla और SpaceX के मालिक एलोन मस्क (Elon Musk) का बहुत बड़ा हाथ माना जा सकता है। Dofecoin मज़ाक में शुरू हुई एक क्रिप्टोकरेंसी है। इसकी शुरुआत के साथ ही मस्क इसे लेकर काफी ट्वीट कर रहे थे, जिसका असर अब देखने को मिल रहा है। नई क्रिप्टोकरेंसी दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रही है। 2013 में लॉन्च होने के बाद, डोजकॉइन अब दुनिया की टॉप पांच क्रिप्टोकरेंसी में से एक है, जिसकी मार्केट कैपिटल लगभग 40 बिलियन डॉलर (लगभग 2.98 लाख करोड़ रुपए) है।

CoinDesk के मुताबिक, इस डिजिटल करेंसी ने पिछले 24 घंटों में 160.6 प्रतिशत तेज़ी देखी है और गुरुवार तक यह 0.35 डॉलर (लगभग 26 रुपये) पर था। इससे ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी Elon Musk ने स्पेन के एक पेंटर और स्कल्पचर जोआन मीरो (Joan Miro) की एक तस्वीर ट्वीट की थी और कैप्शन में "Doge barking at the moon." लिखा था। इसके बाद उसी दिन शाम को उन्होंने एक और ट्वीट किया। इस बार उन्होंने अपने जुलाई 2020 के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए उसे दोबारा साझा किया। इससे उनका इशारा था कि उन्होंने Dogecoin के इस परफॉर्मेंस का पहले ही अंदाज़ा लगा लिया था।
Advertisement
 

इसके बाद कई यूज़र्स ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू की। कई यूज़र्स ने तो अरबपति मस्क को इस सटीक भविष्यवाणी के लिए सराहा भी। एक यूज़र ने तो यह भी कह डाला कि या तो मस्क के पास टाइम मशीन है या वह आज तक के सबसे बड़े मीमर (मीम बनाने वाले) हैं।
 

एक यूज़र ने खुद का पुराना मीम दोबारा साझा किया, जिसमें उसने चीन के युआन, अमेरिका के डॉलर, यूरोप के यूरो और क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin से नई क्रिप्टोकरेंसी Dogecoin की तुलना का एक मीम दिखाया है।
Advertisement
 

मस्क लंबे समय से क्रिप्टोकरेंसी के बड़े सपोर्टर रहे हैं। इस साल जनवरी में, टेस्ला ने दुनिया की सबसे बड़ी डिज़िटल करेंसी बिटकॉइन में 1.5 बिलियन डॉलर (लगभग 11,181 करोड़ रुपये) का निवेश किया, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार रात को 61,822.06 डॉलर (लगभग 46.08 लाख रुपये) में बंद हुआ था।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  8. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  9. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.