2023 Top 10 Cryptocurrency: नए साल में ये 10 क्रिप्टोकरेंसी कर सकती हैं मालामाल!

पिछले कुछ महीनों में Crypto मार्केट ने बडे़ उतार-चढ़ाव देखे हैं। निवेशक क्रिप्टो को लेकर दुविधा में हैं।

2023 Top 10 Cryptocurrency: नए साल में ये 10 क्रिप्टोकरेंसी कर सकती हैं मालामाल!

2023 में कुछ क्रिप्टोकरेंसी में बड़ा रिटर्न लिया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • Dogecoin की कीमत एकदम से उछाल पर आ गई है।
  • Dash 2 Trade ERC-20 वेंचर है जिसे D2T भी कहा जाता है।
  • IMPT एक नया टोकन है जिसने क्रिप्टो मार्केट में अपनी एक पहचान बना ली है।
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों में Crypto मार्केट ने बडे़ उतार-चढ़ाव देखे हैं। निवेशक क्रिप्टो को लेकर दुविधा में हैं। ऐसे में कुछ ऑप्शंस हैं जो आने वाले साल में फायदे का सौदा बन सकती हैं। अगर आप भी एक क्रिप्टो निवेशक हैं और 2023 में क्रिप्टो में किस्मत आजमाना चाह रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको यहां पर क्रिप्टो वर्ल्ड के कुछ ऐसे कॉइन बताने जा रहे हैं जो नए साल 2023 में आपको बड़ा रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं। 

Cardano
कार्डानो भी एक स्टेबल क्रिप्टो ऑप्शन माना जाता है। यह इस वक्त सबसे तेजी से ग्रो करने वाली क्रिप्टोकरेंसीज में से एक है। इसका खास फीचर है इसको माइन करने में ज्यादा एनर्जी का इस्तेमाल नहीं होता है। कम कीमत में निवेश विकल्पों के लिहाज से यह एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। 

Dogecoin
Dogecoin की कीमत एकदम से उछाल पर आ गई है। अक्टूबर के अंत में एलन मस्क ने जब से ट्विटर को अपने अधिकार में किया है, तब से ही टोकन में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। यहां पर इसकी संभावना भी है कि एलन मस्क आने वाले दिनों में डॉजकॉइन को ट्विटर के लिए पेमेंट ऑप्शन के रूप में भी जोड़ सकते हैं। इसलिए इस टोकन में बड़े मुनाफे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। यह बिटकॉइन को पछाड़ने का दम रखता है। 

Dash 2 Trade
यह ERC-20 वेंचर है जिसे D2T भी कहा जाता है। यह क्रिप्टो ट्रेडर्स को कई तरह के ट्रेडिंग टूल्स उपलब्ध करवाता है। इसका पहला और दूसरा प्रीसेल फेज काफी शानदार रहा है, जिसमें से दूसरा प्रीसेल फेज अभी भी जारी है। जल्द ही यह तीसरे राउंड में एंटर करेगा इसलिए लोग जल्दी से इसको खरीद रहे हैं। 

IMPT
यह एक नया टोकन है लेकिन इसने क्रिप्टो मार्केट में अपनी एक पहचान स्थापित कर ली है। इसकी यूनीक एप्लीकेशन की बदौलत यह पॉपुलर डिजिटल करेंसी में शामिल है। 

RobotEra
RobotEra एक मेटावर्स प्लेटफॉर्म है जो प्राथमिक रूप से इमर्सिव सेटिंग्स पर केंद्रित है। यह एक ऐसा मुफ्त वर्चुअल वर्ल्ड है जिसमें आप जमीन खरीद सकते हैं और इस पर कुछ बना भी सकते हैं। कई मायनों में यह Decentraland और The Sandbox जैसा है। 

Calvaria
यह एक गेमप्ले है जो प्ले टू अर्न फॉर्मेट में मौजूद है। इसमें कार्ड्स के साथ  अलग-अलग कैरेक्टर हैं। इसके माध्यम से आप रोचक गेम खेल सकते हैं और उन्हें जीतकर कमा भी सकते हैं। 

Tamadoge
डिजिटल गेम में पैसा लगाने के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन है। यहां पर प्लेयर्स का पूरा कंट्रोल होता है और वे अपने कम्प्यूटर द्वारा निर्मित पालतू जानवर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसे खाना खिला सकते हैं और दूसरी चीजें भी उपलब्ध करवा सकते हैं। 

Polkadot
यह एक प्रूफ ऑफ स्टेक क्रिप्टोकरेंसी है जिसे क्रॉस ब्लॉकचेन कम्यूनिकेशन और ट्रांजैक्शन को आसान बनाने के लिए निर्मित किया गया था। यह ब्लॉकचेन के बीच गैप को कम करता है और यूनिफाइड ऑपरेशन उपलब्ध करवाता है। 

Polygon
Polygon का इथेरियम हार्डफोर्क वर्जन भी आ चुका है। जिसके आने के बाद इसकी प्राइसिंग को लेकर अनुमान लगाना आसान हो गया है। इसका मकसद मार्केट में टोकन सर्कुलेशन को हद से ज्यादा बढ़ने से रोकना है। जिसके बाद इसकी कीमत भी मार्केट में बढ़ जाती है। 

XLM
एक्सएलएम एक ओपन सोर्स डीसेंट्रलाइज्ड पेमेंट नेटवर्क है जो दुनिया के फाइनेंशिअल सिस्टम में नई क्रांति ला सकता है। दुनियाभर में स्टैलर को मनी ट्रांसफर के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसकी नेटिव करेंसी ल्यूमन है जो सिक्योर ब्लॉकचेन ट्रांजैक्शन उपलब्ध करवाती है। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी इनवेस्टमेंट के लिए नहीं है। यह सिर्फ लेखक की अपना निजी राय है।हालांकि भारत में क्रिप्टो लीगल नहीं है, इसलिए इसमें निवेश करना सहीं है या नहीं इस बारे में आप अपने फाइनेंशियल एडवाइजर्स से जरूर बात कर लें। Gadgets 360 आपको इन कॉइन के भविष्य की गारंटी नहीं देता है। निवेश या ट्रेड से पहले हम आपको इन कॉइन के बारे में सभी जानकारियां अर्जित करने और इनकी पिछली परफॉर्मेंस को समझने की सलाह देंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »