Disney+ Hotstar पर 'बॉलीवुड की होम डिलिवरी', कई नामी फिल्म स्टार्स लेंगे हिस्सा

शाम को शुरू होने वाले इवेंट का हिस्सा बनेंगे आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, अजय देवगन, वरुण धवन और अभिषेक बच्चन।

Disney+ Hotstar पर 'बॉलीवुड की होम डिलिवरी', कई नामी फिल्म स्टार्स लेंगे हिस्सा

"बॉलीवुड की होम डिलिवरी" इवेंट को होस्ट कर सकते हैं वरुण धवन

ख़ास बातें
  • हर शुक्रवार Disney+ Hotstar पर रिलीज़ हो सकती हैं नई फिल्में
  • 24 जुलाई को रिलीज़ की जाएगी सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा'
  • आलिया भट्ट की 'सड़क 2' हो सकती है Disney+ Hotstar पर रिलीज़
विज्ञापन
Disney+ Hotstar आज शाम 4.30 बजे एक बड़ा ऐलान करने वाला है, जिसमें आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, अजय देवगन, वरुण धवन और अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स शामिल होंगे। स्ट्रीमिंग सर्विंस कंपनी डिज़नी+ हॉटस्टार इस ऐलान की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से दे रही है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि यह ऐलान किस बारे में होने वाला है, लेकिन इसे "बॉलीवुड की होम डिलिवरी" नाम दिया गया है और यह घोषणा कोरोना वायरस महामारी के दौरान भारत में बंद पड़े सिनेमाघरों से संबंधित हो सकती है। माना जा रहा है कि इन स्टार्स की आगामी बॉलीवुड फिल्मों को सीधा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। जून में सामने आई कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा भी किया गया है।
 

ऊपर दिए गए पांचों स्टार्स में से अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' पहली ऐसी फिल्म थी, जिसे थिएटर्स में न रिलीज़ करके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करने का सोचा जा रहा था। अप्रैल में दावा भी किया गया था कि अक्षय कुमार और फिल्म के डायरेक्टर राघव लॉरेंस इस संबंध में Disney+ Hotstar से बातचीत कर रहे हैं। बताया जा रहा था कि फिल्म के पोस्ट प्रोड्क्शन का काम बाकी है, जिसे जून तक खत्म करके रिलीज़ के लिए तैयार करना था। डिज़नी के स्वामित्व वाला Fox Star Studios इस फिल्म का डिस्ट्रीब्यूटर है, जिस वजह से माना जा रहा है कि इसे डिज़नी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जा सकता है।

Fox Star Studios आलिया भट्ट की भी आगामी फिल्म का डिस्ट्रीब्यूटर है, यह फिल्म है 'सड़क 2' जिसके डायरेक्टर हैं महेश भट्ट। PTI को दिए एक इंटरव्यू में महेश बट्ट ने बताया था कि सड़क 2 को सीधे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा, जिस वजह से अब इशारा मिला है कि इसे Disney+ Hotstar पर रिलीज़ किया जा सकता है जिसकी घोषणा आज शाम को कर दी जाएगी।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन की दो फिल्में डिज़नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ की जा सकती है। दोनों ही फिल्म अजय देवगन के FFilms बैनर के तले बनी हैं। पहली अजय देवगन स्टारर फिल्म है 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया', जबकि दूसरी है अभिषेक बच्चन स्टारर बायोपिक फिल्म 'द बिग बुल'।

वरुण धवन की बात करें, तो उनकी आगामी फिल्म है 'कुली नंबर वन रीमेक'। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें, तो धवन प्रमुख रूप से आज 4.30 बजे होने वाले इवेंट को होस्ट करेंगे, और हो सकता है कि उनकी कुली नंबर वन फिल्म को लेकर भी ऐलान किया जाए कि इसे भी डिज़नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ किया जाएगा।

इसी वेबसाइट ने यह भी दावा किया है कि कृति सेनन स्टारर फिल्म 'मिमी', कुणाल खेमू की कॉमेडी फिल्म 'लूटकेस', जाह्नवी कपूर की हॉरर कॉमेडी 'रूही अफज़ाना', राधिका मदान स्टारर रोमांटिक ड्रामा 'शिद्दत' और फारुक कबीर द्वारा निर्देशित रोमांटिक थ्रिलर 'खुदा हाफिज' भी डिज़नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ की जा सकती है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, 24 जुलाई सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' के बाद हर शुक्रवार ऊपर दी गई फिल्में डिज़नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ की जाएंगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »