Delhi School Closed: दिल्ली में प्रदूषण के चलते प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक बंद

दिल्ली में हवा जहरीली है और प्रदूषण के कारण दिन-रात धुंआ छाया हुआ है।

Delhi School Closed: दिल्ली में प्रदूषण के चलते प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक बंद

दिल्ली में हवा जहरीली है और प्रदूषण के कारण दिन-रात धुंआ छाया हुआ है।

ख़ास बातें
  • दिल्ली में हवा जहरीली है और प्रदूषण के कारण दिन-रात धुंआ छाया हुआ है।
  • दिल्ली के प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे।
  • दिल्ली के द्वारका में एयर क्वालिटी इंडेक्स 486 पर रहा।
विज्ञापन
दिल्ली में हवा में फैला जहर लोगों का दम घोंट रहा है। प्रदूषण का स्तर खतरनाक है और ऐसे में सरकार द्वारा जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं जिससे कि प्रदूषण के कारण जन-जीवन कम से कम प्रभावित हो। हवा की खराब गुणवत्ता को देखते हुए दिल्ली में स्कूलों को भी 10 नवंबर तक बंद कर दिया गया है। दिल्ली सरकार द्वारा घोषणा कर सभी प्राइमरी स्कूलों को 10 तारीख तक बंद कर दिया गया है। वहीं 6-12 ग्रेड के लिए विकल्प दिया गया है कि स्कूल ऑनलाइन क्लासेज पर शिफ्ट हो सकते हैं। 

दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय ने प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए प्राथमिक विद्यालयों को 10 नवंबर तक बंद करने के निर्देश दे दिए हैं। 6ठवीं से 12वीं कक्षा वाले स्कूल आनलाइन क्लास के जरिए पढ़ाई जारी रख सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने ट्वीट कर बताया कि प्रदूषण का स्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है इसलिए दिल्ली के प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। 6-12 ग्रेड के स्कूलों के पास ऑनलाइन क्लासेज में शिफ्ट होने का विकल्प है। 

दिल्ली में हवा जहरीली है और प्रदूषण के कारण दिन-रात धुंआ छाया हुआ है। इन दिनों दिल्ली में प्रदूषण अत्यधिक गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स रविवार सुबह 480 तक पहुंच गया। जिसे बेहद गंभीर स्तर का प्रदूषण माना जा रहा है। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 3 और 4 नवंबर के लिए भी दिल्ली में स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की थी। अब इसे 10 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। 

रविवार को दिल्ली के अत्यधिक प्रदूषित इलाकों की बात करें तो सेंट्रल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़े बताते हैं कि संडे सुबह दिल्ली के द्वारका में एयर क्वालिटी इंडेक्स 486 पर रहा, जहांगीरपुरी इलाके में यह 463 रहा, वहीं आया नगर में यह 464 पर रहा। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास यह 480 तक दर्ज किया गया है। इससे पता चलता है कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लोगों को बीमार करने के लिए काफी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »