• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • दिल्ली में प्रदूषण से हाल बेहाल, इन वाहनों पर लगेगा 20 हजार रुपये जुर्माना!

दिल्ली में प्रदूषण से हाल बेहाल, इन वाहनों पर लगेगा 20 हजार रुपये जुर्माना!

हर साल दिवाली के आसपास दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है।

दिल्ली में प्रदूषण से हाल बेहाल, इन वाहनों पर लगेगा 20 हजार रुपये जुर्माना!

हर साल दिवाली के आसपास दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है।

ख़ास बातें
  • फाइन के तौर पर 20 हजार रुपये का चालान काटा जाएगा।
  • GRAP के तीसरे चरण को लागू कर दिया गया है।
  • BS4 डीजल व्हीकल और BS3 पेट्रोल व्हीकल दिल्ली की सड़कों पर नहीं चलेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर प्रदूषण के मामले में खतरनाक हालातों से गुजर रहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इन दिनों प्रदूषण के चलते लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है जिसे देखते हुए अब दिल्ली में सरकार ने ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान III (GRAP III) लागू कर दिया है। GRAP III के अंतर्गत दिल्ली में कुछ व्हीकलों का चलाना भी बैन हो गया है जिसमें BS4 डीजल व्हीकल और BS3 पेट्रोल व्हीकल भी शामिल होंगे। 

दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए BS4 डीजल व्हीकल और BS3 पेट्रोल व्हीकल दिल्ली की सड़कों पर नहीं चलाए जा सकेंगे जब तक कि GRAP III लागू है। इसके अलावा पुराने डीजल व्हीकलों पर भी बैन लगाया गया है। कमिशन ऑफ एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) की ओर से कहा गया है कि इन दिनों हवा की स्थिति बेहद खराब है। स्थिति को देखते हुए इसे और ज्यादा बिगड़ने से बचाने हेतु कमिशन ने फैसला लिया है कि GRAP के तीसरे चरण को लागू कर दिया जाए। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स इन दिनों 401-450 के बीच बना हुआ है। जबकि ग्रैप स्टेज-1, और स्टेज-2 के नियम पहले से ही एनसीआर में लागू हैं। 

लगेगा 20 हजार रुपये का जुर्माना
GRAP III लागू हो चुका है, इसी के मद्देनजर अगर कोई वाहन इसके विरुद्ध सड़कों पर चलता पाया जाता है तो फाइन के तौर पर 20 हजार रुपये का चालान काटा जाएगा। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इससे संबंधित पोस्ट भी शेयर किए हैं जिसमें सरकारी अधिकारियों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर जुर्माना लगाया गया है। एक यूजर ने ऐसा ही ये पोस्ट शेयर किया है- 
 
बता दें कि हर साल दिवाली के आसपास दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है। अभी दिवाली के त्यौहार में हफ्ते भर का समय बाकी है और हवा बदतर स्थिति में है। ऐसे में सरकार कड़े कदम उठा रही है। पिछले साल भी इसी तरह का जुर्माना लागू किया गया था जिसमें 20 हजार रुपये तक का फाइन वसूला गया था। दिल्ली सरकार ने दूसरे राज्यों से दिल्ली में प्रवेश करने वाली BS4 सर्टिफिकेशन वाली बसों को भी रोक दिया है। वहीं दिल्ली मेट्रो ने स्थिति को देखते हुए मेट्रो के अतिरिक्त फेरे भी कई रूटों पर जोड़े हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »