Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम

दिल्ली-NCR में सर्दियों के प्रदूषण से निपटने के लिए 50% Work From Home, No PUCC-No Fuel, डबल पार्किंग फीस और कंस्ट्रक्शन पर रोक समेत कई उपाय लागू किए जाएंगे।

Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम

Photo Credit: AI Generated

Delhi Pollution: 50% WFH और No PUCC-No Fuel समेत प्रदूषण रोकने के लिए लागू होंगे कई सख्त नियम

ख़ास बातें
  • 50% स्टाफ ऑफिस में, बाकी को WFH का प्रावधान
  • बिना वैध PUCC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
  • Parking Fee, Construction और वाहनों पर भी सख्ती
विज्ञापन

दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए इस बार नियमों में कई बदलाव किए गए हैं। 50 फीसदी स्टाफ के Work From Home और “No PUCC, No Fuel” जैसे नियम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इसके अलावा पार्किंग फीस बढ़ाने, ऑफिस टाइमिंग में बदलाव, कंस्ट्रक्शन पर रोक और कुछ वाहनों की एंट्री को लेकर भी सख्ती की जाएगी। वहीं, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (Commission for Air Quality Management) यानी CAQM ने दिल्ली-NCR के लिए संशोधित GRAP भी लागू कर दिया है, जिसमें AQI बढ़ने के साथ चार चरणों में पाबंदियां लागू होंगी। चलिए विस्तार से समझते हैं

50 फीसदी स्टाफ को Work From Home

नए GRAP के तहत अगर दिल्ली-NCR में प्रदूषण (Air Pollution) बेहद गंभीर लेवल पर पहुंचता है और AQI 450 के पार जाता है, तो Stage-4 लागू होगा। इस स्थिति में सरकारी, नगर निगम और निजी कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम कराने और बाकी 50 फीसदी स्टाफ को Work From Home देने का प्रावधान है। इसका उद्देश्य ऑफिस आने-जाने वाले लोगों और सड़कों पर वाहनों की संख्या को कम करना है।

बिना PUCC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए “No PUCC, No Fuel” नियम को भी सख्ती से लागू किया जाएगा। इसका मतलब है कि जिन वाहनों के पास वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (PUCC) नहीं होगा, उन्हें फ्यूल देने पर रोक रहेगी। CAQM ने इस सिस्टम को NCR में लागू करने के लिए पहले ही निर्देश जारी किए हैं और दिल्ली के विंटर प्लान में इसे और मजबूत करने की बात कही गई है।

स्कूल होंगे Hybrid

प्रदूषण बढ़ने पर स्कूलों में भी पढ़ाई का तरीका बदलेगा। GRAP Stage-3 लागू होने पर दिल्ली के साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड क्लास का विकल्प लागू किया जा सकता है, यानी छात्र स्कूल जाकर पढ़ाई कर सकेंगे या ऑनलाइन क्लास ले सकेंगे। वहीं अगर AQI 450 के पार पहुंचता है और GRAP Stage-4 लागू होता है, तो हाइब्रिड पढ़ाई का दायरा बढ़ाकर कक्षा 6 से 9 और कक्षा 11 तक किया जा सकता है।

पार्किंग फीस भी बढ़ेगी

दिल्ली में निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम करने के लिए पार्किंग फीस दोगुनी करने का प्रावधान भी रखा गया है। Winter Pollution Plan के तहत यह व्यवस्था 1 नवंबर 2026 से लागू होने वाली है। हालांकि दिल्ली मेट्रो की ओर से संचालित पार्किंग सुविधाओं को इस बढ़ोतरी से बाहर रखा गया है। GRAP में भी AQI खराब होने पर पार्किंग फीस बढ़ाने का प्रावधान मौजूद है। यानी Winter Plan में इसे पहले से लागू करने की तैयारी है, जबकि GRAP के तहत अतिरिक्त कार्रवाई AQI के स्तर के हिसाब से होगी।

कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन पर भी रोक

धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन से जुड़ी एक्टिविटीज पर भी सख्ती होगी। Winter Plan के तहत 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धूल पैदा करने वाली कंस्ट्रक्शन और बाहरी सिविल कंस्ट्रक्शन एक्टिविटीज पर रोक का प्रावधान है। इसके बाद 10 दिसंबर 2026 से 20 जनवरी 2027 तक कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन एक्टिविटीज पर पूरी तरह रोक की योजना है, हालांकि जरूरी और आपातकालीन सर्विसेज को छूट दी जा सकती है।

बाहर की गाड़ियों पर भी सख्ती

दिल्ली में बाहर के राज्यों में रजिस्टर्ड ऐसे वाहनों की एंट्री पर भी रोक का प्रावधान है जो BS-VI एमिशन स्टैंडर्ड्स को पूरा नहीं करते। यह व्यवस्था 1 नवंबर से लागू होने वाली है और CNG तथा इलेक्ट्रिक वाहनों समेत कुछ कैटेगरी को इससे छूट दी गई है।

AQI बढ़ने के साथ बढ़ेगी पाबंदी

संशोधित GRAP में चार स्टेज बनाए गए हैं। AQI 201 से 300 के बीच Stage-1, 301 से 400 के बीच Stage-2, 401 से 450 के बीच Stage-3 और 450 से ऊपर Stage-4 लागू होगा। जैसे-जैसे AQI खराब होगा, वैसे-वैसे पाबंदियां भी बढ़ती जाएंगी। संशोधित GRAP में कुल 48 एक्शन पॉइंट्स रखे गए हैं। एक महत्वपूर्ण बात यह है कि Winter Pollution Plan और GRAP एक-दूसरे की जगह लेने वाले नियम नहीं हैं। कुछ विंटर उपाय पहले से तय तारीखों पर लागू होंगे, जबकि GRAP के अतिरिक्त प्रतिबंध AQI के लेवल के आधार पर लागू होते रहेंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »