Delhi News

Delhi News - ख़बरें

  • अब ऐप से खरीदें-बेचें बिजली, सोलर पैनल लगाने वालों के लिए कमाई का अच्छा मौका!
    Delhi Electricity Regulatory Commission ने ऐसा फ्रेमवर्क मंजूर किया है, जिससे उपभोक्ता आपस में सीधे बिजली खरीद और बेच सकेंगे। Tata Power DDL और BSES Rajdhani Power Limited को P2P एनर्जी ट्रेडिंग पायलट शुरू करने की अनुमति मिली है। इस मॉडल में रूफटॉप सोलर वाले prosumers अपनी अतिरिक्त बिजली अन्य उपभोक्ताओं को बेच सकेंगे। ट्रेडिंग स्मार्ट मीटर और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए होगी और बिल में समायोजित की जाएगी। पायलट चरण में उत्तर और दक्षिण दिल्ली के सीमित उपभोक्ताओं को शामिल किया जाएगा।
  • दिल्ली में रोज 50+ लोग लापता? मोबाइल की सेटिंग्स से लेकर SOS Apps तक, ये हैं सेफ्टी के जरूरी तरीके
    दिल्ली में 2026 की शुरुआत के साथ ही लापता मामलों में तेज बढ़ोतरी सामने आई है। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी के पहले 15 दिनों में 807 लोगों के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ऐसे हालात में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और मैसेज का जरिया नहीं, बल्कि एक अहम सेफ्टी टूल बन जाता है। फोन में मौजूद SOS अलर्ट, लाइव लोकेशन शेयरिंग और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट फीचर्स को ऑन रखकर आप इमर्जेंसी के समय तुरंत मदद तक पहुंच सकते हैं। इस फीचर में Android, iPhone और जरूरी ऐप्स की जानकारी दी गई है।
  • Zomato CEO के माथे में क्या लगा था? इस दिमाग पढ़ने वाले डिवाइस ने सोशल मीडिया पर छेड़ दी बहस
    Zomato की पेरेंट कंपनी Eternal के CEO Deepinder Goyal हाल ही में एक पॉडकास्ट में नजर आए, जहां उनके टेंपल पर लगे एक छोटे डिवाइस ने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा। यह डिवाइस Temple नाम का एक एक्सपेरिमेंटल वियरेबल बताया जा रहा है, जो ब्रेन ब्लड फ्लो ट्रैक करने का दावा करता है। हालांकि, AIIMS Delhi से जुड़े डॉक्टरों ने इसकी वैज्ञानिक वैधता पर सवाल उठाए हैं और Gravity Ageing Hypothesis को लेकर भी शंकाएं जताई हैं। फिलहाल यह डिवाइस चर्चा और विवाद का विषय बना हुआ है।
  • ट्रैवल कर रहे हैं तो संभल जाइए! फर्जी होटल बुकिंग वेबसाइट के जरिए हुआ बड़ा स्कैम, जानें पूरा मामला
    Delhi Police की Crime Branch ने एक फर्जी होटल बुकिंग वेबसाइट से जुड़े साइबर फ्रॉड मामले का खुलासा किया है। इस केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रतोष कुमार को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पॉपुलर होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म का कस्टमर सपोर्ट बताकर लोगों को ठग रहा था। Times of India की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने OTP और UPI डिटेल्स हासिल कर एक अमेरिकी नागरिक से 57,186 रुपये की ठगी की। जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले कई सालों से इस तरह के फ्रॉड को अंजाम दे रहा था और उसके मोबाइल नंबर कई साइबर शिकायतों से जुड़े पाए गए।
  • AQI चेक करने के लिए ऐप नहीं? मोबाइल में पहले से मौजूद हैं ये ऑप्शन
    दिल्ली-NCR में बढ़ते पॉल्यूशन के बीच AQI चेक करना अब रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी अलग डिवाइस की जरूरत नहीं, सिर्फ स्मार्टफोन ही काफी है। Google Search, Google Maps, Weather ऐप्स और सरकारी Sameer ऐप जैसे प्लेटफॉर्म्स से यूजर्स अपने इलाके की हवा की क्वालिटी रियल-टाइम में देख सकते हैं। अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करके AQI की सही स्थिति समझना खासतौर पर दिल्ली-NCR जैसे इलाकों में ज्यादा जरूरी हो गया है।
  • टेस्ला की भारत में पहला शोरूम अगले महीने मुंबई में खोलने की तैयारी
    भारत में टेस्ला का पहला शोरूम जुलाई में मुंबई में खोलने की तैयारी है। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में कंपनी को अपने लिए काफी संभावना दिख रही है। पिछले कुछ तिमाहियों में यूरोप और चीन जैसे टेस्ला के बड़े मार्केट्स में सेल्स घटी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई के बाद कंपनी का अगला शोरूम दिल्ली में शुरू हो सकता है।
  • PBKS vs DC Live: IPL में आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच, यहां देखें फ्री!
    IPL 2025 में आज टूर्नामेंट का 66वां मैच PBKS (पंजाब किंग्स) और DC (दिल्ली कैपिटल्स) के बीच खेला जाना है। पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स को अक्षर पटेल लीड करेंगे। पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। 11 साल के लंबे इंतजार के बाद पंजाब किंग्स (PBKS) ने इस सीजन में प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई है।
  • दिल्ली मेट्रो की टिकट DMRC समेत इन 10 ऐप पर उपलब्ध, बुकिंग हुई आसान, जानें तरीका
    दिल्ली मेट्रो की टिकट के लिए अब लंबी कतार में लगने के झंझट से छुटकारा मिलने जा रहा है। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो की टिकट के लिए अब अलग से कोई अलग से ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि Chartr, EaseMyTrip,Google Maps, Highway Delite, Miles & Kilometres, NammaYatri,OneTicket, Rapido, Redbu, Tummoc और Yatri Railways से आसानी से टिकट बुक कर पाएंगे।
  • खुशखबरी! Vodafone Idea ने दिल्ली में 5G ट्रायल सर्विस शुरू की! जानें कितनी मिल रही स्पीड
    Vodfone Idea (Vi) ने दिल्ली में अपनी 5G सर्विसेज का ट्रायल शुरू कर दिया है। पिछले महीने चंडीगढ़ और पटना में कंपनी ने यह सर्विस शुरू की थी। जिसके बाद अब कंपनी के दिल्ली के ग्राहक भी Vi 5G सर्विसेज का का लाभ उठा सकेंगे। यह फिलहाल चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी। बता दें कि टेलीकॉम ऑपरेटर अपने कई प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स के साथ 5G इंटरनेट सर्विस दे रहा है।
  • PBKS vs DC Live: आज IPL में पंजाब किंग्स का दिल्ली कैपिटल्स से घमासान, यहां देखें फ्री!
    IPL 2025 में आज टूर्नामेंट का 58वां मैच PBKS vs DC के बीच होने जा रहा है। पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है। दिल्ली कैपिटल्स को अक्षर पटेल लीड करेंगे। मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स ने अभी तक खेले गए मैचों में सात जीत और तीन हार दर्ज की हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने छह जीत और चार हार दर्ज की हैं।
  • मास्‍क का गलत इस्‍तेमाल आपको कर सकता है बीमार, एक्‍सपर्ट ने दी चेतावनी
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में प्रदूषण (Pollution) का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगें की सेहत पर गंभीर असर हो रहा है। वायु प्रदूषण से बचने के लिए मास्क का इस्‍तेमाल बढ़ गया है, लेकिन लंबे समय तक मास्क पहनने से कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। एक्‍सपर्ट का कहना है कि अगर हम मास्क का इस्‍तेमाल वायु प्रदूषण से सुरक्षा के लिए कर रहे हैं, तो हमें सही मास्क चुनना चाहिए।
  • Air Pollution : प्रदूषण ने निपटने में भारत से आगे निकला पाकिस्‍तान! करवाई कृत्रिम बारिश, क्‍या है क्‍लाउड सीडिंग? जानें
    भारत और पाकिस्‍तान के कई शहर इस समय जहरीले और खतरनाक वायु प्रदूषण से जूझ रहे हैं। पाकिस्‍तान ने इससे निपटने के लिए आर्टिफ‍िशियल रेन का सहारा लिया है। बीते शुक्रवार को पाकिस्‍तान के पंजाब सूबे की सरकार ने स्‍मॉग को हेल्‍थ क्राइसेस (health crisis) घोषित किया। इसके बाद तमाम शहरों में कृत्रिम बारिश कराई गई। मीडिया रिपोर्टों में दावा है कि बारिश के बाद वायु गुणवत्ता (Air Quality) में सुधार आया है।
  • DRDO और IIT दिल्‍ली का कमाल! AK47 की 8 गोलियां झेलने वाली बुलेटप्रूफ जैकेट बनाईं
    DRDO ने IIT दिल्ली के रिसर्चर्स के साथ मिलकर 360 डिग्री सिक्‍योरिटी देने वाली हल्की बुलेटप्रूफ जैकेट को डेवलप किया है। ABHED (एडवांस्ड बैलिस्टिक्स फॉर हाई एनर्जी डिफेट) नाम की जैकेटों को पॉलिमर और बोरॉन कार्बाइड सिरेमिक मटीरियल का इस्‍तेमाल करके तैयार किया गया। ये जैकेटें साइज में चौड़ी, वजन में कम हैं। 8 गोलियां झेल सकती हैं। ट्रायल में इन्‍होंने एके47 से मारी गई 8 गोलियों को झेल लिया। अच्‍छी बात है कि इनका वजन कम है।
  • दिल्ली वालों को WhatsApp पर मिलेंगे ट्रैफिक चालान! जानें वजह
    Whatsapp पर ट्रैफिक चालान भेजने की प्रक्रिया दिल्ली में जल्द शुरू हो सकती है।
  • IIT Job Crisis: IIT के 8 हजार स्टूडेंट्स इस साल बेरोजगार!
    IIT के 14 नए संस्थानों में हालात ज्यादा खराब दिख रहे हैं। इनमें 5,100 स्टूडेंट्स ने रजिस्टर किया था। जिनमें से 2,040 (40%) को प्लेसमेंट नहीं मिल पाई।

Delhi News - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »