• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • गणतंत्र दिवस तक दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 10:20 से दोपहर 12:45 के बीच नहीं उड़ेंगे हवाई जहाज

गणतंत्र दिवस तक दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 10:20 से दोपहर 12:45 के बीच नहीं उड़ेंगे हवाई जहाज

गणतंत्र दिवस या 26 जनवरी तक सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:45 बजे के बीच दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किसी भी फ्लाइट को लैंड करने या टेक-ऑफ करने की अनुमति नहीं मिलेगी।

गणतंत्र दिवस तक दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 10:20 से दोपहर 12:45 के बीच नहीं उड़ेंगे हवाई जहाज

Photo Credit: Unsplash/Lenstravelier

एयरपोर्ट पर 145 मिनट फ्लाइट नहीं उड़ेगी।

ख़ास बातें
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर 26 जनवरी तक 145 मिनट के लिए फ्लाइट नहीं उड़ेंगी।
  • रोजाना 145 मिनट तक बंद रहने से कमर्शियल शेड्यूल प्रभावित हो सकते हैं।
  • एयरपोर्ट पर फ्लाइट को लैंड करने या टेक-ऑफ करने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
सरकार ने शुक्रवार को जारी नोटम (नोटिस टू एयरमेन) में कहा कि गणतंत्र दिवस या 26 जनवरी तक सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:45 बजे के बीच दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किसी भी फ्लाइट को लैंड करने या टेक-ऑफ करने की अनुमति नहीं मिलेगी। 

न्यूज एजेंसी ANI ने इससे पहले कहा था कि एयरस्पेस प्रतिबंध गणतंत्र दिवस तक और फिर 29 जनवरी रहेंगे, जब दिल्ली के विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी आयोजित होगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गणतंत्र दिवस पर सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक दिल्ली एयरपोर्ट बंद रहेगा, इस दौरान न तो कोई भी फ्लाइट टेक-ऑफ कर सकती है और नही लैंड कर सकती है।

NOTAM एयर फोर्स, आर्मी या बीएसएफ के हेलीकॉप्टर ऑपरेशन या केंद्र के एयरक्राफ्ट जो किसी राज्य के राज्यपाल या मुख्यमंत्री को ले जा रहे हैं, उन्हें प्रभावित नहीं करेगा। दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक पर ऑपरेशन को कुछ समय के लिए बंद करना एक वार्षिक प्रोग्राम है क्योंकि गणतंत्र दिवस समारोह से पहले दिल्ली में कड़ी सुरक्षा की जाती है।

अगले हफ्ते तक दिल्ली एयरपोर्ट के रोजाना 145 मिनट तक बंद रहने से कमर्शियल शेड्यूल प्रभावित हो सकते हैं, क्योंकि कई हफ्तों तक घने कोहरे के चलते सैकड़ों फ्लाइट में देरी, डाइवर्जन और कैंसल करना पड़ा था। हाल ही में इंटरनेट पर वीडियो भी वायरल हुई थी, जिसमें लगभग 13 घंटे की देरी के बाद दिल्ली-गोवा फ्लाइट में एक क्रोधित यात्री ने इंडिगो फ्लाइट कैप्टन पर हमला कर दिया था।

विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस हफ्ते डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन में कोहरे के चलते होने वाली दिक्कतों से निपटने के लिए 6 प्वाइंट एक्शन प्लान की घोषणा की। एक्स पर एक पोस्ट में सिंधिया ने "यात्रियों की असुविधा को कम करने" और 'वॉर रूम' स्थापित करने के लिए एयरलाइंस के लिए नए एसओपी की जानकारी दी। भारत अगले हफ्ते अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा, जिसके चलते सुरक्षा नियमों को कड़ा किया जा रहा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »