फोन हैकिंग फ्रॉड के बढ़े मामले, एडवोकेट के साथ हुई लाखों रुपये की धोखाधड़ी

इस मामले में दिल्ली की एक एडवोकेट के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी हुई है। इस एडवोकेट को अज्ञात नंबरों से तीन मिस्ड कॉल मिली थी। इसके बाद उनके बैंक एकाउंट से बड़ी रकम चली गई

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2023 21:55 IST
ख़ास बातें
  • इस मामले में पीड़ित ने फोन का उत्तर नहीं दिया था और न OTP शेयर किया था
  • इसमें सिम स्वापिंग से धोखाधड़ी किए जाने का शक है
  • पुलिस ने इस मामले में आरोपी की पहचान नहीं की है

इससे बचने के लिए SIM के बंद होने पर तुरंत अपनी टेलीकॉम सर्विस कंपनी को सूचना दें

पिछले कुछ महीनों में फोन हैकिंग फ्रॉड के मामले बढ़े हैं। इसी तरह के एक मामले में दिल्ली की एक एडवोकेट के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी हुई है। इस एडवोकेट को अज्ञात नंबरों से तीन मिस्ड कॉल मिली थी। इसके बाद उनके बैंक एकाउंट से बड़ी रकम चली गई। इसमें सिम स्वापिंग से स्कैम किए जाने का शक है। 

हालांकि, दिल्ली पुलिस की सायबर यूनिट का दावा है कि इस मामले में पीड़ित ने फोन का उत्तर नहीं दिया था और न ही OTP शेयर किया था। इस मामले के आरोपी ने एडवोकेट की बैंकिंग डिटेल्स और उनका प्राइवेट डेटा हासिल कर एकाउंट से रकम निकाल ली थी। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि उनके बैंक एकाउंट से बड़ी रकम निकाली गई है। पुलिस ने इस रकम का खुलासा नहीं किया है। इस मामले की रिपोर्ट 18 अक्टूबर को की गई थी। एक मीडिया रिपोर्ट में पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि 35 वर्षीय एडवोकेट को एक अज्ञात फोन नंबर से तीन मिस्ड कॉल मिली थी। उनके वापस कॉल करने पर कॉलर ने कहा कि उनके लिए एक कूरियर है। 
Advertisement

इसके बाद एडवोकेट ने कॉलर को अपने घर का पता बता दिया क्योंकि उन्हें लगा कि उन्हें एक मित्र ने पैकेज भेजा है। एडवोकेट को पैकेज नहीं मिला लेकिन उनके बैंक से दो बार रकम निकलने के मैसेज मिल गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी की पहचान नहीं की है और न ही कोई गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में पीड़ित के एकाउंट से रकम निकलने के बाद उन्हें एक व्यक्ति ने कॉल कर बताया था कि वह दिल्ली पुलिस की यूनिट IFSO अधिकारी है लेकिन एडवोकेट ने इस व्यक्ति को कोई डिटेल नहीं दी थी। 

सिम स्वापिंग स्कैम में स्कैमर्स इंटरनेट पर किसी व्यक्ति की पहचान की चोरी कर SIM कार्ड हासिल कर लेते हैं। इसके बाद वे उस व्यक्ति के रिश्तेदारों और दोस्तों से रकम की मांग करते हैं। उनके पास सोशल मीडिया एकाउंट्स तक पहुंच हो जाती है और वह ऑनलाइन बैंकिंग का एक्सेस भी हासिल कर लेते हैं। इससे बचने के लिए SIM के बंद होने पर तुरंत अपनी टेलीकॉम सर्विस कंपनी को सूचना दें। इसके अलावा अपनी व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन शेयर करने से बचें। इसके साथ ही बैंक एकाउंट में बिना जानकारी वाली कोई ट्रांजैक्शन होने की निगरानी करें। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.