• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Zomato को फाउंडर ने बताई माथे पर चिपकने वाली डिवाइस की लॉन्च डेट, Rs 1 लाख के करीब होगी कीमत!

Zomato को-फाउंडर ने बताई माथे पर चिपकने वाली डिवाइस की लॉन्च डेट, Rs 1 लाख के करीब होगी कीमत!

कीमत के बारे में कहा जा रहा है कि यह डिवाइस 1000 डॉलर (यानी करीबन 1 लाख रुपये) की कीमत में लॉन्च की जा सकती है।

Zomato को-फाउंडर ने बताई माथे पर चिपकने वाली डिवाइस की लॉन्च डेट, Rs 1 लाख के करीब होगी कीमत!

दीपिंद्र गोयल ने एक पॉडकास्ट में जब से वियरेबल डिवाइस Temple को टीज किया है, लोगों के मन में इसे लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

ख़ास बातें
  • यह खासतौर पर एथलीट्स के लिए बनाई गई डिवाइस बताई गई है।
  • कान के ऊपरी हिस्से के पास और माथे के बगल में चिपकाई जाने वाली चिप
  • यह डिवाइस करीबन 1 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च की जा सकती है।
विज्ञापन

Zomato के को-फाउंडर दीपिंद्र गोयल ने एक पॉडकास्ट में जब से वियरेबल डिवाइस Temple को टीज किया है, लोगों के मन में इसे लेकर उत्सुकता बनी हुई है। दीपिंद्र गोयल का कहना है कि Temple एक ऐसा डिवाइस है जो रियल टाइम में हमारे शरीर की चयापचय यानी मेटबॉलिक स्थिति (Metabolic State) को माप सकता है। तब से ही लोगों के मन में इस डिवाइस को लेकर एक उत्साह बना हुआ है। अब Temple डिवाइस के लिए लॉन्च के लिए दीपिंद्र गोयल एक टाइमलाइन का खुलासा कर दिया है। जिसके अनुसार, सालभर के भीतर यह मार्केट में लॉन्च हो सकती है। 

Zomato सह-संस्थापक दीपिंद्र गोयल ने Temple वियरेबल डिवाइस को लॉन्च करने की टाइमलाइन का खुलासा कर दिया है। Bloomberg पर Temple को लेकर दीपिंद्र गोयल ने कहा है कि यह सभी के लिए नहीं होगी। यह खासतौर पर एथलीट्स के लिए बनाई गई डिवाइस है। असल में वे इसे केवल अपने लिए ही बनाना चाहते थे। उन्होंने कहा, "मैं 'Temple' सभी के लिए नहीं बना रहा हूं। मैं इसे सिर्फ अपने लिए बना रहा हूं। हम जो काम अपने लिए कर रहे हैं, बिजनेस उसका एक नतीजा है।"

रिपोर्ट के अनुसार, जब उनसे पूछा गया कि यह कब लॉन्च होने वाला है, तो उन्होंने कहा कि 6 से 12 महीने के भीतर वे इसे लॉन्च करने वाले हैं। यानी साल 2026 के अंत तक या 2027 के शुरुआती महीनों में इसे लॉन्च किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रोजेक्ट में काफी देरी हो रही है। कीमत के बारे में कहा जा रहा है कि यह डिवाइस 1000 डॉलर (यानी करीबन 1 लाख रुपये) की कीमत में लॉन्च की जा सकती है। 

Temple को पहली बार दीपिंद्र गोयल के माथे के बगल में चिपके हुए डिवाइस के रूप में देखा गया था। एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने इसे पहना था और उसके बाद से ही इसे लेकर लगातार चर्चा होती आ रही है। यह कान के ऊपरी हिस्से के पास और माथे के बगल में चिपकाई जाने वाली चिप जैसी लगती है जो किडनी शेप में नजर आती है। बेडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी इसे पहने नजर आ चुके हैं। इसलिए इस डिवाइस के लॉन्च को लेकर अब फैंस के मन में लगातार कौतूहल बना हुआ है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »