भारत के लाखों लोगों का डेटा चुराकर Bot मार्केट में बेच रहे हैकर्स

डेटा चोरी के लिहाज से भारत सबसे अधिक नुकसान उठाने वाले देशों में शामिल है। हैकर्स मैलवेयर के साथ लोगों का डेटा चुराने के बाद इसे बॉट मार्केट में बेच रहे हैं

भारत के लाखों लोगों का डेटा चुराकर Bot मार्केट में बेच रहे हैकर्स

डेटा चोरी के लिहाज से भारत सबसे अधिक नुकसान उठाने वाले देशों में शामिल है

ख़ास बातें
  • हैकर्स मैलवेयर के साथ डेटा चुराने के बाद इसे बॉट मार्केट में बेच रहे हैं
  • देश में सायबर सिक्योरिटी से जुड़े रूल्स कड़े किए गए हैं
  • NordVPN की स्टडी में तीन बड़े बॉट मार्केट्स की पड़ताल की गई है
विज्ञापन
दुनिया भर के लगभ 50 लाख लोगों का डेटा चोरी कर बॉट मार्केट में बेचा गया है। इनमें से लगभग छह लाख भारत के लोग हैं। डेटा चोरी के लिहाज से भारत सबसे अधिक नुकसान उठाने वाले देशों में शामिल है। हैकर्स मैलवेयर के साथ लोगों का डेटा चुराने के बाद इसे बॉट मार्केट में बेच रहे हैं। 

VPN सर्विस प्रोवाइडर NordVPN की एक स्टडी में पता चला है कि चुराए गए डेटा में यूजर लॉगिन, कुकीज, डिजिटल फिंगरप्रिंट्स, स्क्रीनशॉट्स और अन्य जानकारी शामिल है। एक व्यक्ति की डिजिटल डेटा का बॉट मार्केट में औसत प्राइस लगभग 490 रुपये का है। लगभग चार वर्ष पहले बॉट मार्केट्स की शुरुआत के बाद से NordVPN की ओर से डेटा की चोरी की ट्रैकिंग की जा रही है। पिछले कुछ वर्षों से भारत सायबर सिक्योरिटी से जुड़ी मुश्किलों का सामना कर रहा है। पिछले महीने देश के सबसे बड़े हॉस्पिटल्स में से एक ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) के सर्वर्स को हैकर्स ने नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) को हैकिंग की हजारों कोशिशों से निपटना पड़ा था। 

देश में सायबर सिक्योरिटी से जुड़े रूल्स को इस वर्ष की शुरुआत में कड़ा किया गया था। इन रूल्स के तहत टेक कंपनियों को डेटा की चोरी की रिपोर्ट ऐसी घटनाओं का पता चलने के छह घंटे के अंदर इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT) को देनी होती है। NordVPN की स्टडी में तीन बड़े बॉट मार्केट्स की पड़ताल की गई है। इसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और फेसबुक के एकाउंट्स से चुराए गए लॉगिन पाए गए हैं।

हाल ही में मैसेजिंग सर्विस WhatsApp के करोड़ों यूजर्स के डेटा को हैकर्स ने चुरा लिया था। इनमें भारत अमेरिका, सऊदी अरब और मिस्र सहित 84 देशों के यूजर्स शामिल थे। हैकर्स इस डेटा को ऑनलाइन बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इस डेटा में 84 देशों के वॉट्सऐप यूजर्स के मोबाइल नंबर शामिल हैं। एक हैकिंग कम्युनिटी फोरम पर विज्ञापन देकर 48.7 करोड़ वॉट्सऐप यूजर्स के मोबाइल नंबर्स की बिक्री का दावा किया गया है। इस जानकारी का इस्तेमाल अधिकतर फिशिंग अटैक्स में किया जाता है। इस वजह से वॉट्सऐप यूजर्स को अज्ञात नंबरों से आने वाली कॉल और मैसेज से बचना चाहिए। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Digital, Facebook, Details, Login, Market, Bot, Hackers, Data, Google, Rules, Users, Price
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  4. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  5. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  6. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  7. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  8. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  9. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  10. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »