• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • हद हो गई! 30 लाख ‘स्‍मार्ट टूथब्रश’ हैक करके साइबर क्र‍िम‍िनल्‍स ने कर दिया अटैक, जानें पूरा मामला

हद हो गई! 30 लाख ‘स्‍मार्ट टूथब्रश’ हैक करके साइबर क्र‍िम‍िनल्‍स ने कर दिया अटैक, जानें पूरा मामला

Smart Toothbrushes Hacked : यह अप्रत्‍याशित हमला था, जिसने एक स्विस कंपनी की वेबसाइट को निशाना बनाया।

हद हो गई! 30 लाख ‘स्‍मार्ट टूथब्रश’ हैक करके साइबर क्र‍िम‍िनल्‍स ने कर दिया अटैक, जानें पूरा मामला

Photo Credit: Unsplash

स्विस कंपनी की वेबसाइट कई घंटों तक क्रैश हो गई और उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

ख़ास बातें
  • स्‍मार्ट टूथब्रश के जरिए हुआ हमला
  • साइबर क्र‍िमिनल्‍स ने स्विस कंपनी को बनाया निशाना
  • कई घंटों तक बाधित रहीं कंपनी की सेवाएं
विज्ञापन
स्‍मार्ट टूथब्रश काफी समय से बाजारों में बिक रहे हैं। लोग इन्‍हें इस्‍तेमाल कर रहे हैं, लेकिन कोई सोच भी नहीं सकता कि इन पर भी साइबर क्रिमिनल्‍स की नजर है। एक रिपोर्ट के अनुसार, साइबर अपराधियों ने लगभग 30 लाख स्‍मार्ट टूथब्रश को हैक कर लिया। हालांकि इससे यूजर्स को कोई नुकसान नहीं हुआ। स्‍मार्ट टूथब्रश को साइबर अपराधियों ने एक हथियार की तरह इस्‍तेमाल किया और ऑनलाइन सर्विसेज पहुंचाने वाली एक कंपनी की वेबसाइट पर इतना ट्रैफ‍िक पुश कर दिया कि वह क्रैश हो गई। 

रिपोर्ट के अनुसार, यह अप्रत्‍याशित हमला था, जिसने एक स्विस कंपनी की वेबसाइट को निशाना बनाया। साइबर क्र‍िमिनल्‍स ने स्‍मार्ट टूथब्रश में मैलवेयर पहुंचा दिया और उसकी मदद से डिनायल-ऑफ-सर्विस (DDoS) अटैक किया। इसका नतीजा हुआ कि स्विस कंपनी की वेबसाइट कई घंटों तक क्रैश हो गई और कंपनी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। 

इससे यह चिंता और बढ़ गई है कि इंटरनेट से कनेक्‍ट होने वाली कोई किसी भी डिवाइस को यूज करके साइबर क्र‍िमिनल्‍स लोगों और बिजनेसेज को टार्गेट कर सकते हैं। गिजमोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, साइबरसिक्‍योरिटी फर्म फोर्टिनेट (Fortinet) की स्विस ब्रांच इस मामले में चेतावनी देने में सबसे आगे रही है। उसने इंटरनेट से कनेक्‍ट वाली डिवाइसेज से जुड़ी कमियों को पहचानने पर जोर दिया है।  

फोर्टिनेट ने एक एक्‍सपेरिमेंट किया। उनकी टीम ने एक अनप्रोटेक्‍टेड कंप्‍यूटर को इंटरनेट से कनेक्‍ट किया और कंप्‍यूटर सिर्फ 20 मिनट में प्रभावित हो गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि घरों और बिजनेसेज में IoT डिवाइसेज के बढ़ने से साइबर अपराधियों के लिए मौके बढ़ गए हैं। वह इन इंस्‍ट्रूमेंट की मदद से DDoS अटैक को अंजाम दे सकते हैं। यहां तक कि अब स्‍मार्ट टूथब्रश के जरिए भी ऑनलाइन सर्विसेज को प्रभावित किया जा सकता है।   
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  2. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  3. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  4. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  5. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  7. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  10. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »