• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • बाउंस बैक के बाद आज क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में फिर दिखी गिरावट, जानें लेटेस्ट भाव

बाउंस बैक के बाद आज क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में फिर दिखी गिरावट, जानें लेटेस्ट भाव

पिछले हफ्ते चीन ने अपने वित्तीय संस्थानों और पेमेंट कंपनियों को क्रिप्टोकरंसी से संबंधित लेन देन या अन्य किसी भी प्रकार की सेवा देने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था।

बाउंस बैक के बाद आज क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में फिर दिखी गिरावट, जानें लेटेस्ट भाव

Bitcoin की भारत में कीमत फिलहाल 31 लाख रुपये के आसपास चल रही है

ख़ास बातें
  • क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में हाल ही में क्रैश देखने को मिला था
  • कुछ दिनों से धीरे-धीरे वापसी कर रहा था बाज़ार
  • आज एक बार फिर देखने को मिली गिरावट
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में मार्केट ने बहुत बड़ा क्रैश देखा था, जिसके बाद बाज़ार में बाउंसबैक भी आया और Bitcoin, Dogecoin समेत कई अन्य ब्लॉकचेन व क्रिप्टो कॉइन्स की कीमत में बढ़ोतरी भी हुई, लेकिन गुरुवार को क्रिप्टो मार्केट फिर से फिसल गई। हालांकि यह हालिया क्रैश में पहुंच गई ऑल टाइम लो कीमत से अभी भी ज्यादा ही है। बिटकॉइन की भारत में कीमत अभी भी 31 लाख रुपये के आसपास बनी हुई है। डॉजकॉइन ने पिछले कुछ दिनों में बढ़ोतरी देखी, लेकिन आज यह भी 26 रुपये के आसपास ट्रेड हो रहा है।

खबर लिखने तक भारतीय क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज WazirX पर बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin Price in India) 31 लाख रुपये के आसपास थी। हालांकि मार्केट खुलने पर यह लगभग 27 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा था। कुछ ऐसा ही ईथेरियम ब्लॉकचेन के कॉइन Ether के साथ भी हुआ। गुरुवार सुबह ईथेरियम की भारत में कीमत (Ethereum Price in India) लगभग 8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2 लाख रुपये के आसपास चल रही थी, लेकिन खबर लिखने तक इसका भाव 2.2 लाख रुपये पर था। दोनों टोकन हालिया क्रैश से ऊपर हैं, लेकिन अप्रैल में अपनी रिकॉर्ड कीमतों से काफी नीचे हैं।

Reuters की रिपोर्ट कहती है कि कुछ विश्लेषकों का कहना है कि हाल की अस्थिरता की तुलना में गिरावट अपेक्षाकृत मामूली महसूस होती है, लेकिन मार्केट के ऊपर नियामकों का ध्यान है और टेस्ला बॉस एलन मस्क (Elon Musk) की क्रिप्टोकरेंसी पर दिलचस्पी और प्रभाव के चलते अभी भी बाज़ार में जोखिम बना रहेगा।

पिछले हफ्ते चीन ने अपने वित्तीय संस्थानों और पेमेंट कंपनियों को क्रिप्टोकरंसी से संबंधित लेन देन या अन्य किसी भी प्रकार की सेवा देने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। इसका सीधा-सीधा अर्थ यह हुआ कि बैंक और ऑनलाइन पेमेंट चैनल अब ग्राहकों को क्रिप्टोकरंसी से संबंधित कोई भी सेवा नहीं दे सकते।

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में अस्थिरता के लिए अकेले चीन को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। यह गिरावट पिछले कई हफ्तों से देखने को मिल रही थी। दो हफ्ते पहले इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी Tesla के मालिक और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी एलन मस्क (Elon Musk) ने यह घोषणा की थी कि पर्यावरणीय नुकसान को देखते हुए टेस्ला अब अपनी कार की बिक्री के लिए बिटकॉइन को पेमेंट मोड के रूप में स्वीकार नहीं करेगी। जबकि, इसके लगभग एक हफ्ते पहले ही मस्क ने Bitcoin को टेस्ला में पेमेंट के रूप में इस्तेमाल किए जाने को लेकर स्वीकृति दी थी। कहीं न कहीं, यह भी एक कारण है कि क्रिप्टोकरेंसी निवेशक भ्रम की स्थिति में आए और मार्केट पर बुरा प्रभाव देखने को मिला

इतना ही नहीं, बुधवार को ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी द्वारा अत्याधिक ऊर्जा की खपत की वजह से इनकी माइनिंग पर लगभग 4 महीने का बैन लगा दिया। ईरान के कई शहर इस समय बिजली संकट का सामना कर रहे हैं और इस बैन के पीछे यही कारण बताया गया है। अभी तक इस खबर का क्रिप्टो बाज़ार में बड़ा असर देखने को नहीं मिला है, लेकिन निश्चित तौर पर यह माइनर्स के लिए अच्छी खबर नहीं है। बता दें कि ब्लॉकचैन एनालिटिक्स फर्म Eliptic के अनुसार, बिटकॉइन की लगभग 4.5 प्रतिशत माइनिंग ईरान में होती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  4. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  5. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  6. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  10. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »