• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • उड़ने वाली कार का सपना होगा पूरा, यह कंपनी साल 2024 तक डिलीवर करेगी इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार

उड़ने वाली कार का सपना होगा पूरा, यह कंपनी साल 2024 तक डिलीवर करेगी इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार

बुधवार को खबर आई कि Xpeng Heitech स्टार्टअप ने दावा किया है कि वह 2024 तक उड़ने वाली कार विकसित कर उसकी डिलिवरी शुरू करेगा।

उड़ने वाली कार का सपना होगा पूरा, यह कंपनी साल 2024 तक डिलीवर करेगी इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार

यह इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार सिंगल चार्ज के साथ सड़क पर 600 किलोमीटर (370 मील) से अधिक की रेंज देगी

ख़ास बातें
  • Xpeng Heitech स्टार्टअप का दावा है कि साल 2024 तक फ्लाइंग कार होगी विकसित
  • कंपनी का दावा है कि 2024 में ग्राहकों तक डिलिवरी भी हो जाएगी शुरू
  • सिंगल चार्ज में सड़क पर तय करेगी 600 किलोमीटर से ज्यादा दूरी
विज्ञापन
इसी साल जुलाई महीने में हमने Klein Vision कंपनी की AirCar के बारे में सुना था, जो एक ड्यूल-मोड फ्लाइंग कार होगी। यहां तक कि इस फ्लाइंग कार (Flying Car) ने स्लोवाकिया में 35 मिनट की इंटर-सिटी टेस्ट फ्लाइट के रूप में उड़ान भी भरी थी। अब इस दिशा में एक नए स्टार्टअप ने कदम रखा है, जो उड़ने वाली कार विकसित कर रहा है। इलेक्ट्रिक कार निर्माता Xpeng द्वारा समर्थित इस स्टार्टअप का दावा है कि यह 2024 तक उड़ने वाली कारों की डिलिवरी शुरू करेगा।

बुधवार को, न्यूज़ एजेंसी Reuters के हवाले से खबर आई है कि Xpeng Heitech स्टार्टअप ने दावा किया है कि वह 2024 तक उड़ने वाली कार विकसित कर उसकी डिलिवरी शुरू करेगा। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि इस कंपनी की संस्थापक 2013 में हुई थी और इसे इलेक्ट्रिक कार निर्माता Xpeng और Xpeng के CEO He Xiaopeng द्वारा वित्तिय और तकनीकी समर्थन हासिल है। स्टार्टअप के फाउंडर Zhao Deli ने वर्ल्ड न्यू एनर्जी व्हीकल कांग्रेस में बताया कि कंपनी इस साल के अंत तक 700 कर्मचारियों की वर्कफोर्स के साथ काम करेगी।

स्टार्टअप का यह अपकमिंग फ्लाइंग कार मॉडल सड़क पर ड्राइव करने में सक्षम होने के साथ-साथ हवा में भी उड़ेगा। इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार सिंगल चार्ज के साथ सड़क पर 600 किलोमीटर (370 मील) से अधिक की रेंज देगी। हालांकि, झाओ ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि यह उड़ते समय सिंगल चार्ज में कितनी दूसरी तय करेगा।

जैसा कि हमने बताया, Klein Vision की AirCar ने भी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। AirCar एक ड्यूल-मोड फ्लाइंग कार है, जिसने जून में स्लोवाकिया में 35 मिनट की इंटर-सिटी टेस्ट फ्लाइट के प्रोटोटाइप-1 के रूप में उड़ान भरी। बाकायदा कंपनी की इस कार का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें इस आकर्षक कार को बवा में उड़ान भरते हुए दिखाया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »