चीन के Zhejiang में कोरोना के प्रति दिन 10 लाख मामले, जल्द दोगुने होने का अनुमान

चीन के नागरिकों को लॉकडाउन में रखा गया है। इससे दुनिया की इस सबसे बड़ी इकोनॉमी पर बड़ा असर पड़ रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2022 15:46 IST
ख़ास बातें
  • चीन के लाखों नागरिकों को लॉकडाउन में रखा गया है
  • भारत में कोविड के मामलों की संख्या कम है
  • कोविड के Omicron BF.7 वेरिएंट के कारण संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ी है

जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील और अमेरिका में भी कोरोना के नए मामले मिल रहे हैं

पिछले कुछ सप्ताह से चीन में कोरोना के कारण हालात बिगड़ रहे हैं। चीन के Zhejiang प्रांत में कोरोना के प्रति दिन लगभग 10 लाख मामले मिल रहे हैं। यह संख्या जल्द दोगुनी होने की आशंका जताई गई है। चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने बताया कि जीरो कोविड पॉलिसी में बड़े बदलाव करने से महामारी पर कुछ नियंत्रण करने में मदद मिली है।  

Reuters की रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन के नागरिकों को लॉकडाउन में रखा गया है। इससे दुनिया की इस सबसे बड़ी इकोनॉमी पर बड़ा असर पड़ रहा है। नेशनल हेल्थ कमीशन ने कोरोना के बिना लक्षण वाले संक्रमणों की रिपोर्ट देना बंद कर दिया है। इससे कोरोना के मामलों की संख्या पूरी नहीं है। इसके अलावा कमीशन ने कहा है कि वह कोरोना के प्रति दिन के आंकड़े पब्लिश नहीं करेगा। Zhejiang की सरकार ने एक स्टेटमेंट में बताया, "संक्रमण का उच्च स्तर Zhejiang में जल्द आने का अनुमान है। इस दौरान प्रति दिन के संक्रमणों की संख्या बढ़कर 20 लाख तक हो सकती है।" 
Advertisement

चीन में हॉस्पिटल्स की इंटेंसिव केयर यूनिट्स एंबुलेंस को लौटा रही हैं और बीमार लोगों के रिश्तेदार बेड्स की खोज कर रहे हैं। चीन में कोरोना के Omicron BF.7 वेरिएंट के कारण संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील और अमेरिका में भी नए मामले मिल रहे हैं। भारत में कोविड के मामलों की संख्या कम है। हालांकि, कोरोना से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए मेडिकल सुविधाओं का मजबूत होना बहुत महत्वपूर्ण है। 

इस महामारी की शुरुआत चीन से मानी जाती है। चीन में कोरोना के मामले दोबारा तेजी से बढ़ रहे हैं और इसके BF.7 वेरिएंट के कारण वहां हालात बिगड़ रहे हैं। हॉस्पिटल्स में बड़ी संख्या में मरीज भर्ती हैं और स्वास्थ्य व्‍यवस्‍थाएं चरमरा गई हैं। चीन से आ रही रिपोर्ट्स ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। इस सप्ताह चीन के एक हॉस्पिटल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था, जिसमें देखा जा सकता है कि एक डॉक्‍टर काम के बोझ के कारण इतना थक गया कि कुर्सी पर ही गिर गया। विशेषज्ञों का दावा है कि अगले 90 दिनों में चीन की 60 फीसदी जनसंख्या और पूरी दुनिया की 10 फीसदी जनसंख्या को यह संक्रमण हो सकता है।  
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल
  3. Trump-Xi की मुलाकात से iPhone, Samsung और Xiaomi यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर? महंगे होंगे फोन या घटेंगे दाम
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  12. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  13. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  14. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.