चीन में रोबोट ने दौड़ लगाई इंसानों के साथ, 21 Km की रेस जीतकर बनाया इतिहास

Tien Kung Ultra रोबोट की हाइट करीब 180 सेमी और वजन 55 किलो है। सेंटर का कहना है कि इसने रेस करीब 2 घंटे 40 मिनट में पूरी की।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2025 19:59 IST
ख़ास बातें
  • Tien Kung Ultra रोबोट की हाइट करीब 180 सेमी और वजन 55 किलो है
  • सेंटर का कहना है कि इसने रेस करीब 2 घंटे 40 मिनट में पूरी की
  • इस दौरान तीन बार बैटरी बदली गई

Photo Credit: scmp.com

चीन के बीजिंग शहर में इतिहास बना जब पहली बार ह्यूमनॉइड रोबोट्स के लिए हाफ मैराथन आयोजित की गई। 21 किलोमीटर की इस रेस में जीत दर्ज की “Tien Kung Ultra” नाम के रोबोट ने, जिसे बीजिंग ह्यूमनॉइड रोबोट इनोवेशन सेंटर ने तैयार किया है। इस सेंटर को चीन सरकार का सपोर्ट हासिल है और यह खुद को रोबोटिक्स की दुनिया का “Android” बनाना चाहता है, एक ओपन और स्केलेबल प्लेटफॉर्म।

SCMP की रिपोर्ट के मुताबिक, Tien Kung Ultra रोबोट की हाइट करीब 180 सेमी और वजन 55 किलो है। सेंटर का कहना है कि इसने रेस करीब 2 घंटे 40 मिनट में पूरी की। इस दौरान तीन बार बैटरी बदली गई। टेक्निकल टीम का कहना है कि अगर बड़ी बैटरी लगाई जाती, तो वजन बढ़ने से रोबोट की चाल पर असर पड़ता। इसीलिए बैलेंस और एफिशिएंसी के बीच बैटरी मैनेजमेंट जरूरी था।
Advertisement

यह रोबोट और सेंटर कोई प्राइवेट प्रोजेक्ट नहीं है। इसे नवंबर 2023 में तीन बड़ी कंपनियों ने मिलकर शुरू किया, जिनमें Beijing Jingcheng Machinery Electric, Xiaomi Robotics और UBTech Robotics शामिल हैं और तीनों की हिस्सेदारी 28.57% है। बाकी 14.29% शेयर Yizhuang Holdings की सब्सिडियरी के पास हैं, जो कि एक स्टेट-ओन्ड इन्वेस्टमेंट फर्म है।

X-Humanoid सेंटर का फोकस है ह्यूमनॉइड रोबोट्स के लिए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का कोर प्लेटफॉर्म बनाना। इसके जनरल मैनेजर UBTech के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर Xiong Youjun हैं, जो पहले भी कई बड़े रोबोटिक्स प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं।
Advertisement

यह इवेंट सिर्फ एक शो नहीं था, बल्कि चीन के रोबोटिक्स सेक्टर की सीरियस प्रगति का संकेत है। यह साफ है कि चीन अब इस इंडस्ट्री में सिर्फ उपभोक्ता नहीं, निर्माता और प्लेटफॉर्म लीडर बनना चाहता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Humanoid, HUmanoid roBOt, Humanoid Half Marathon
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  3. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  4. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  8. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  9. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  10. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.