चीन में बच्चों के लिए तय हुई एक दिन में दो घंटे मोबाइल देखने की लिमिट

इस फैसले से चीन की टेक कंपनियों के शेयर्स में भारी गिरावट आई है। सोशल नेटवर्किंग ऐप WeChat को ऑपरेट करने वाली Tencent Holdings का शेयर 2.99 प्रतिशत गिरा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अगस्त 2023 14:18 IST
ख़ास बातें
  • इससे टेक कंपनियों के शेयर्स में भारी गिरावट आई है
  • इस फैसले पर 2 सितंबर तक लोगों से फीडबैक मांगा गया है
  • पिछले कुछ वर्षों में चीन के युवाओं में मायोपिया और इंटरनेट की लत बढ़ी है

इस फैसले से चीन की टेक कंपनियों के शेयर्स में भारी गिरावट आई है

पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन पर बच्चों के घंटों बिताने की समस्या बढ़ी है। इससे निपटने के लिए चीन के सायबरस्पेस रेगुलेटर ने 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए स्मार्टफोन पर एक दिन में अधिकतम दो घंटे बिताने की लिमिट तय कर दी है। इससे टेक कंपनियों के शेयर्स में भारी गिरावट आई है। 

सायबरस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना (CAC) ने बताया कि वह चाहता है कि स्मार्ट डिवाइसेज बनाने वाली कंपनियां माइनर मोड प्रोग्राम लाएं जिससे 18 वर्ष के कम आयु के यूजर्स रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक मोबाइल डिवाइसेज पर इंटरनेट को एक्सेस न कर सकें। इसके साथ ही इन कंपनियों को समयसीमा भी तय करनी होगी। चीन में 16 से 18 वर्ष के यूजर्स को एक दिन में दो घंटे मोबाइल पर बिताने की अनुमति होगी, आठ से 16 वर्ष तक के यूजर्स के लिए यह लिमिट एक घंटा और आठ वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए केवल आठ मिनट की होगी। हालांकि, इसके साथ ही CAC ने कहा है कि सर्विस प्रोवाइडर्स को अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए इस समयसीमा को हटाने की अनुमति देनी चाहिए। इसे लेकर 2 सितंबर तक लोगों से फीडबैक मांगा गया है। 
Advertisement

CAC के इस फैसले से चीन की टेक कंपनियों के शेयर्स में भारी गिरावट आई है। सोशल नेटवर्किंग ऐप WeChat को ऑपरेट करने वाली Tencent Holdings का शेयर 2.99 प्रतिशत गिरा है। इसके अलावा Bilibili और Kuaishou के शेयर्स में क्रमशः 6.98 प्रतिशत और 3.53 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस बारे में लॉ फर्म Shanghai Shenlun के लॉयर, Xia Hailong ने कहा कि नए रूल्स इंटरनेट कंपनियों के लिए सिरदर्द होंगे। उन्होंने बताया, "नई रेगुलेटरी जरूरतों को लागू करने के लिए अतिरिक्त खर्च करना होगा। इन रूल्स का उल्लंघन होने का रिस्क भी अधिक है। मेरा मानना है कि बहुत सी इंटरनेट कंपनियां अव्यस्कों को उनके डिवाइसेज का इस्तेमाल करने से रोकने पर विचार कर सकती हैं।" 

पिछले कुछ वर्षों में चीन के युवाओं में मायोपिया और इंटरनेट की लत लगने की समस्या बढ़ने से अथॉरिटीज चिंतित हैं। चीन की सरकार ने लगभग दो वर्ष पहले 18 वर्ष से कम आयु के वीडियो गेम प्लेयर्स पर रोक लगाई थी। इससे Tencent जैसी बड़े गेमिंग कंपनियों को भारी नुकसान हुआ था। Bilibili, Kuaishou और ByteDance जैसे वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म्स ने पिछले कुछ वर्षों से बच्चों के लिए अलग मोड की पेशकश की है जिससे कंटेंट और इस्तेमाल की अवधि पर यूजर्स के एक्सेस पर रोक लगाई जाती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.