• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Chrome चला रहे हो तो हो जाओ सावधान! एक गलती और सिस्टम हो जाएगा हैक, यहां जानें बचने का तरीका

Chrome चला रहे हो तो हो जाओ सावधान! एक गलती और सिस्टम हो जाएगा हैक, यहां जानें बचने का तरीका

CERT-In ने Google Chrome में कई गंभीर सिक्योरिटी बग्स का खुलासा किया है जो यूज़र्स के सिस्टम को खतरे में डाल सकते हैं। ये बग्स V8 JavaScript इंजन, Extensions और Autofill जैसे कॉम्पोनेंट्स में पाए गए हैं।

Chrome चला रहे हो तो हो जाओ सावधान! एक गलती और सिस्टम हो जाएगा हैक, यहां जानें बचने का तरीका

Photo Credit: Gadgets 360

यह खतरा Windows और macOS के लिए Google Chrome 142.0.7444.59/60 से पुराने वर्जन पर मौजूद है

ख़ास बातें
  • CERT-In ने Google Chrome में High-Risk Vulnerabilities की चेतावनी जारी की
  • पुराने Chrome वर्ज़न पर अटैक और डेटा चोरी का खतरा बढ़ा
  • तुरंत Chrome अपडेट कर वर्जन 142.0.7444.60 या आगे पर जाने की सलाह
विज्ञापन

भारत की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने Google Chrome के डेस्कटॉप वर्जन में कई गंभीर खामियों को लेकर नई सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी की है। यह चेतावनी 30 अक्टूबर को जारी किए गए CIVN-2025-0288 नोटिस के तहत दी गई है। इन बग्स का फायदा उठाकर हैकर्स किसी यूजर को एक खास तरीके से तैयार की गई वेबसाइट पर ले जाकर सिस्टम पर कंट्रोल हासिल कर सकते हैं या निजी डेटा चुरा सकते हैं। चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

किन वर्जन पर है खतरा?

CERT-In की रिपोर्ट के अनुसार, यह खतरा Google Chrome 142.0.7444.59 से पहले के वर्जन (Linux) और 142.0.7444.59/60 से पुराने वर्जन (Windows और macOS) पर मौजूद है। यानी अगर आपका Chrome अब तक अपडेट नहीं हुआ है, तो सिस्टम हाई-रिस्क जोन में आ सकता है। CERT-In ने इन खामियों को “High Severity” कैटेगरी में रखा है।

कहां पाई गई हैं ये कमजोरियां?

Chrome के कई कॉम्पोनेंट्स जैसे V8 JavaScript Engine, Extensions, Autofill, Media और Omnibox में ये कमजोरियां मिली हैं। इनमें Type Confusion, Use-After-Free और Object Lifecycle Flaws जैसे इश्यू शामिल हैं। इन बग्स का यूज करके कोई अटैकर मनमाना कोड चला सकता है, सिक्योरिटी बायपास कर सकता है या सिस्टम पर अनऑथराइज्ड एक्सेस पा सकता है। उसके लिए अटैकर को केवल यूजर को किसी फेक वेबसाइट पर क्लिक करवाना होगा।

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: CERT-In

क्या हो सकता है नुकसान?

CERT-In का कहना है कि अगर इन बग्स का एक्सप्लॉइट किया गया तो Arbitrary Code Execution, Spoofing Attack या System Compromise जैसे खतरे सामने आ सकते हैं। यानी आपका सिस्टम पूरी तरह से अटैकर के कंट्रोल में जा सकता है या पर्सनल इंफॉर्मेशन चोरी हो सकती है। इन कमजोरियों को CVE-2025-12429 से लेकर CVE-2025-12447 तक के CVE IDs के तहत ट्रैक किया जा रहा है।

कैसे करें अपने Chrome को सिक्योर?

CERT-In ने सभी यूजर्स को तुरंत Chrome अपडेट करने की सलाह दी है। इसके लिए बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करें;

  • Chrome खोलें
  • टॉप-राइट मेन्यू में जाएं और Help > About Google Chrome पर क्लिक करें
  • ब्राउजर अपने आप लेटेस्ट 142.0.7444.60 या उससे आगे का वर्जन डाउनलोड कर लेगा
  • अपडेट के बाद Chrome को रिस्टार्ट करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: CERT In, Chrome, Google Chrome, Google Chrome Vulnerability
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  8. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  9. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  10. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  11. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  2. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  4. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  7. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »