ईरान में हिंसा के बीच इंटरनेट बंद नहीं करने पर हुई टेलीकॉम कंपनी के CEO की छुट्टी

ईरान की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Irancell के CEO, Alireza Rafiei को कंपनी से बाहर कर दिया गया है। Irancell ने इंटरनेट के एक्सेस को ब्लॉक करने के सरकार के फैसले को नहीं माना था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 जनवरी 2026 21:14 IST
ख़ास बातें
  • पिछले कुछ सप्ताह से ईरान में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं
  • इन प्रदर्शनों को दबाने के लिए इंटरनेट सर्विस को बंद किया गया था
  • बिलिनेयर एलन मस्क की स्टारलिंक ने ईरान में इंटरनेट सर्विस की पेशकश की है

हिंसक प्रदर्शनों पर रोक लगाने के लिए ईरान में इंटरनेट का एक्सेस ब्लॉक किया गया था

पिछले कुछ सप्ताह से ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन चल रहे हैं। इन प्रदर्शनों में शामिल लोगों और पुलिस के बीच टकराव भी हुआ है। इसमें बहुत से लोगों के मारे जाने की रिपोर्ट है। हिंसक प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए ईरान की सरकार के इंटरनेट को बंद करने के फैसले का पालन नहीं करने की वजह से एक बड़ी टेलीकॉम कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) को हटा दिया गया है। 

Fars न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि Irancell के CEO, Alireza Rafiei को कंपनी से बाहर कर दिया गया है। Irancell ने संकट की स्थिति में इंटरनेट के एक्सेस को ब्लॉक करने के सरकार के फैसले को नहीं माना था। पिछले कुछ सप्ताह से ईरान में इंटरनेट का एक्सेस न के बराबर था। हालांकि, Google जैसी कुछ विदेशी वेबसाइट्स के लिए प्रतिबंधों को हटाया जा रहा है। ईरान की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Irancell के पास लगभग सात करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। 

पिछले कई वर्षों से अमेरिका सहित पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का सामना कर रहे ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों की शुरुआत इकोनॉमी की खराब स्थिति के कारण हुई थी। हालांकि, बाद में देश के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज हो गए थे। एक्टिविस्ट ग्रुप्स ने चेतावनी दी थी कि इन प्रदर्शनों को दबाने के लिए की जा रही कार्रवाई में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका है। अमेरिका के प्रेसिडेंट Donald Trump ने भी इन प्रदर्शनों का समर्थन किया है। हाल ही में बिलिनेयर Elon Musk की SpaceX ने ईरान में Starlink की इंटरनेट सर्विस मुफ्त देने की पेशकश की है। ईरान में स्टारलिंक पर बैन लगा है लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग छिपकर इसकी सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली स्टारलिंक की कई देशों में मौजूदगी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि ईरान में SpaceX ने स्टारलिंक की सब्सक्रिप्शन फीस को हटा दिया है। हालांकि, इस सर्विस का इस्तेमाल वही लोग कर सकेंगे जिनके पास इसके लिए रिसीवर हैं। ईरान और विवादों का सामना कर रहे अन्य रीजंस में स्टारलिंक की सर्विस उपलब्ध कराने से दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति मस्क और अमेरिकी सरकार की ताकत का संकेत मिल रहा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.