Flipkart से कस्टमर्स को प्रोडक्ट्स की कैश ऑन डिलीवरी पड़ेगी महंगी

फ्लिपकार्ट की वेबसाइट और ऐप पर यूजर के कैश ऑन डिलीवरी (COD) ऑप्शन को चुनने पर 5 रुपये की फीस दिख रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 नवंबर 2022 14:45 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट पर विशेष प्राइस रेंज के प्रोडक्ट्स के लिए शिपिंग कॉस्ट लगत है
  • कैश ऑन डिलीवरी के लिए कंपनी 5 रुपये का चार्ज लेगी
  • यह कोशिश कैश ऑन डिलीवरी की रकम को न्यूनतम करने के लिए है

Flipkart Plus सब्सक्राइबर्स के पास डिलीवरी कॉस्ट के बिना खरीदारी करने का ऑप्शन है

बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Flipkart से कस्टमर्स को प्रोडक्ट्स की कैश ऑन डिलीवरी ऑर्डर पर हैंडलिंग फीस चुकानी होगी। फ्लिपकार्ट की वेबसाइट और ऐप पर यूजर के कैश ऑन डिलीवरी (COD) ऑप्शन को चुनने पर 5 रुपये की फीस दिख रही है। फ्लिपकार्ट पर अभी विशेष प्राइस रेंज के प्रोडक्ट्स के लिए शिपिंग कॉस्ट चुकानी पड़ती है। 

Flipkart Plus निशान वाले प्रोडक्ट की ऑर्डर वैल्यू 500 रुपये से कम होने पर 40 रुपये की डिलीवरी फीस देनी होती है। हालांकि, वास्तविक कॉस्ट सेलर पर निर्भर करती है। ऑर्डर की वैल्यू 500 रुपये से अधिक होने पर शिपिंग कॉस्ट नहीं लगती। फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर बताया गया है कि सभी COD ऑर्डर्स पर 5 रुपये की फीस ली जाएगी और इसमें डिलीवरी फीस शामिल नहीं होगी। कंपनी ने बताया है, "हैंडलिंग कॉस्ट की वजह से कैश ऑन डिलीवरी के ऑप्शन का इस्तेमाल कर ऑर्डर देने पर 5 रुपये चुकान होंगे। इसका ऑनलाइन पेमेंट कर इससे बचा जा सकता है।"

हालांकि, Flipkart Plus सब्सक्राइबर्स के पास डिलीवरी कॉस्ट का भुगतान किए बिना खरीदारी करने का ऑप्शन है। फ्लिपकार्ट की यह कोशिश कैश ऑन डिलीवरी की रकम को न्यूनतम करने और कस्टमर्स को ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए है। ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर ऐसे प्रोडक्ट्स की बिक्री भी की जा रही है जो पहले केवल शोरूम के जरिए बेचे जाते थे। इनमें ई-स्कूटर शामिल हैं। हाल ही में ग्रीव इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (GEM) की यूनिट Ampere EV ने अपने Ampere Magnus EX इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऑनलाइन बिक्री शुरू करने के लिए फ्लिपकार्ट के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की थी। 

कंपनी का मानना है कि उसकी इस पहल से ई-स्कूटर्स तक लोगों की पहुंच बढ़ेगी। इस ई-स्कूटर को ऑनलाइन खरीदने पर भी राज्यों की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी का फायदा मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर ऑर्डर कन्‍फर्म होने के बाद कस्‍टमर्स को ऑथराइज्‍ड डीलर से RTO रजिस्‍ट्रेशन, इंश्‍योरेंस और इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी के बारे में कॉल आएगी। फ्लिपकार्ट पर बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं, जिनमें 10 फीसदी तक इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट शामिल है। इस पर नो-कॉस्‍ट EMI भी उपलब्‍ध है। इसके अलावा भी कुछ ऑटोमोबाइल कंपनियों ने फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों के जरिए बिक्री शुरू करने की योजना बनाई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.