• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 100Km चलने वाले Ampere Magnus EX इलेक्ट्रिक स्‍कूटर की बिक्री Flipkart पर शुरू, 15 दिन में पहुंच जाएगा घर

सिंगल चार्ज में 100Km चलने वाले Ampere Magnus EX इलेक्ट्रिक स्‍कूटर की बिक्री Flipkart पर शुरू, 15 दिन में पहुंच जाएगा घर

शुरुआत में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता, बंगलूरू, पुणे और जयपुर में उपलब्ध होगा।

सिंगल चार्ज में 100Km चलने वाले Ampere Magnus EX इलेक्ट्रिक स्‍कूटर की बिक्री Flipkart पर शुरू, 15 दिन में पहुंच जाएगा घर

ऑर्डर कन्‍फर्म होने के बाद कस्‍टमर्स को ऑथराइज्‍ड डीलर से RTO रजिस्‍ट्रेशन, इंश्‍योरेंस और इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी के बारे में एक कॉल आएगी।

ख़ास बातें
  • यह 5 कलर ऑप्‍शंस में उपलब्ध है
  • स्‍कूटर को 77249 रुपये में लिस्‍ट किया गया है
  • बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वीकल कंपनियां अपने प्रोडक्‍ट्स को घर-घर पहुंचाने में जुटी हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइटें उनके लिए बेहतर प्‍लेटफॉर्म साबित हो सकती हैं। इसी कड़ी में ग्रीव इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (GEM) की यूनिट एम्पीयर ईवी (Ampere EV) ने अपने एम्पीयर मैग्नस ईएक्स (Ampere Magnus EX) इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऑनलाइन बिक्री शुरू करने के लिए फ्लिपकार्ट के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है। कंपनी का मानना है कि उसकी इस पहल से इलेक्ट्रिक स्कूटरों तक लोगों की पहुंच बढ़ेगी। अगर आप इस स्‍कूटर को खदीरना चाहते हैं, तो अब फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते हैं। हालांकि उससे पहले इसके फीचर्स पर एक नजर डाल लेनी चाहिए। 

Ampere Magnus EX इलेक्ट्रिक स्‍कूटर 5 कलर ऑप्‍शंस में उपलब्ध है। इसे एक बार चार्ज करने पर 80 किलोमीटर से 100 किलोमीटर की रेंज मिलने का दावा कंपनी ने किया है। शुरुआत में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता, बंगलूरू, पुणे और जयपुर में उपलब्ध होगा। कस्‍टमर एम्पीयर मैग्नस ईएक्स ई स्कूटर को फ्लिपकार्ट पर बुक कर सकते हैं। खास बात यह है कि ऑनलाइन शॉपिंग पर भी वह सब्‍सिडी मिलेगी, जिसे विभिन्‍न राज्‍य ई-वीकल्‍स को बढ़ावा देने के लिए ऑफर कर रहे हैं। 

टीओआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि फ्लिपकार्ट पर ऑर्डर कन्‍फर्म होने के बाद कस्‍टमर्स को ऑथराइज्‍ड डीलर से RTO रजिस्‍ट्रेशन, इंश्‍योरेंस और इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी के बारे में एक कॉल आएगी। एम्पीयर ईवी ने कहा कि 15 दिनों के अंदर वह इलेक्ट्रिक स्कूटर को ग्राहकों को डिलिवर कर देगी। फ्लिपकार्ट पर इस इलेक्ट्रिक स्‍कूटर को 77249 रुपये में लिस्‍ट किया गया है। बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं, जिनमें 10 फीसदी तक इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट शामिल है। नो-कॉस्‍ट EMI भी उपलब्‍ध है। ज्‍यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के CEO और कार्यकारी निदेशक संजय बहल ने कहा कि फ्लिपकार्ट की पहुंच और हमारी लोकल ऑथराइज्‍ड डीलरशिप द्वारा इलेक्ट्रिक टू वीलर्स के लिए पूरे भारत में पहुंचने में एक लंबा सफर तय करेगी। हम यूजर्स के लिए क्‍लीन, ग्रीन, बेस्‍ट-इन-सेगमेंट, लास्ट-माइल मोबिलिटी एक्‍सपीरियंस लाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।

इस साझेदारी पर फ्लिपकार्ट की इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स बिजनेस यूनिट के हेड राकेश कृष्णन ने कहा कि स्मार्ट चार्जिंग के साथ बढ़ते ऑटोमेशन ने ऑटोमोबाइल इंडस्‍ट्री में क्रांति ला दी है। EV तेजी से उभरता हुआ ट्रेंड बन रहा है और इंडियन ऑटोमोटिव इंडस्‍ट्री में पॉपुलैरिटी हासिल कर रहा है। हम ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के साथ साझेदारी करने और एक किफायती व सहज तरीके से अपने कस्‍टमर्स तक इलेक्ट्रिक वीकल लाने के लिए रोमांचित हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »