Flipkart से कस्टमर्स को प्रोडक्ट्स की कैश ऑन डिलीवरी पड़ेगी महंगी

फ्लिपकार्ट की वेबसाइट और ऐप पर यूजर के कैश ऑन डिलीवरी (COD) ऑप्शन को चुनने पर 5 रुपये की फीस दिख रही है

Flipkart से कस्टमर्स को प्रोडक्ट्स की कैश ऑन डिलीवरी पड़ेगी महंगी

Flipkart Plus सब्सक्राइबर्स के पास डिलीवरी कॉस्ट के बिना खरीदारी करने का ऑप्शन है

ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट पर विशेष प्राइस रेंज के प्रोडक्ट्स के लिए शिपिंग कॉस्ट लगत है
  • कैश ऑन डिलीवरी के लिए कंपनी 5 रुपये का चार्ज लेगी
  • यह कोशिश कैश ऑन डिलीवरी की रकम को न्यूनतम करने के लिए है
विज्ञापन
बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Flipkart से कस्टमर्स को प्रोडक्ट्स की कैश ऑन डिलीवरी ऑर्डर पर हैंडलिंग फीस चुकानी होगी। फ्लिपकार्ट की वेबसाइट और ऐप पर यूजर के कैश ऑन डिलीवरी (COD) ऑप्शन को चुनने पर 5 रुपये की फीस दिख रही है। फ्लिपकार्ट पर अभी विशेष प्राइस रेंज के प्रोडक्ट्स के लिए शिपिंग कॉस्ट चुकानी पड़ती है। 

Flipkart Plus निशान वाले प्रोडक्ट की ऑर्डर वैल्यू 500 रुपये से कम होने पर 40 रुपये की डिलीवरी फीस देनी होती है। हालांकि, वास्तविक कॉस्ट सेलर पर निर्भर करती है। ऑर्डर की वैल्यू 500 रुपये से अधिक होने पर शिपिंग कॉस्ट नहीं लगती। फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर बताया गया है कि सभी COD ऑर्डर्स पर 5 रुपये की फीस ली जाएगी और इसमें डिलीवरी फीस शामिल नहीं होगी। कंपनी ने बताया है, "हैंडलिंग कॉस्ट की वजह से कैश ऑन डिलीवरी के ऑप्शन का इस्तेमाल कर ऑर्डर देने पर 5 रुपये चुकान होंगे। इसका ऑनलाइन पेमेंट कर इससे बचा जा सकता है।"

हालांकि, Flipkart Plus सब्सक्राइबर्स के पास डिलीवरी कॉस्ट का भुगतान किए बिना खरीदारी करने का ऑप्शन है। फ्लिपकार्ट की यह कोशिश कैश ऑन डिलीवरी की रकम को न्यूनतम करने और कस्टमर्स को ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए है। ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर ऐसे प्रोडक्ट्स की बिक्री भी की जा रही है जो पहले केवल शोरूम के जरिए बेचे जाते थे। इनमें ई-स्कूटर शामिल हैं। हाल ही में ग्रीव इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (GEM) की यूनिट Ampere EV ने अपने Ampere Magnus EX इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऑनलाइन बिक्री शुरू करने के लिए फ्लिपकार्ट के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की थी। 

कंपनी का मानना है कि उसकी इस पहल से ई-स्कूटर्स तक लोगों की पहुंच बढ़ेगी। इस ई-स्कूटर को ऑनलाइन खरीदने पर भी राज्यों की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी का फायदा मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर ऑर्डर कन्‍फर्म होने के बाद कस्‍टमर्स को ऑथराइज्‍ड डीलर से RTO रजिस्‍ट्रेशन, इंश्‍योरेंस और इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी के बारे में कॉल आएगी। फ्लिपकार्ट पर बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं, जिनमें 10 फीसदी तक इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट शामिल है। इस पर नो-कॉस्‍ट EMI भी उपलब्‍ध है। इसके अलावा भी कुछ ऑटोमोबाइल कंपनियों ने फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों के जरिए बिक्री शुरू करने की योजना बनाई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  3. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  5. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  6. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  7. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  8. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  9. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  10. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »