दिल्ली में हर 14 मिनट में चोरी होती है 1 कार, Maruti Suzuki चोरों की पहली पसंद!

दिल्ली-एनसीआर में चोरी होने वाली कुल कारों में 47% अकेले Maruti Suzuki की होती हैं।

दिल्ली में हर 14 मिनट में चोरी होती है 1 कार, Maruti Suzuki चोरों की पहली पसंद!

Photo Credit: iStock

दिल्ली-एनसीआर में चोरी होने वाली कुल कारों में 47% अकेले Maruti Suzuki की होती हैं।

ख़ास बातें
  • दिल्ली में कार चोरी के सबसे ज्यादा मामले सामने आते हैं।
  • दिल्ली के बाद दूसरे नम्बर पर चेन्नई है, और तीसरे पर बेंगलुरू का नाम है।
  • दिल्ली में प्रतिदिन कार चोरी के औसतन 105 मामले सामने आते हैं।
विज्ञापन
Car Thefts in India: कार चोरी के मामले में दिल्ली एक बार फिर से नम्बर वन पर आई है। यह भारत का वह शहर है जिसमें सबसे ज्यादा कार चोरियां होती हैं। इंश्योरेंस कंपनी Acko ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट जारी की है जिसमें बताया गया है कि भारत में किस तरह से कार चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वे कौन से शहर हैं जिनमें सबसे ज्यादा कारें चोरी की जाती हैं। साथ ही कौन सी कंपनी की कारें चोरों की पहली पसंद हैं। आइए जानते हैं डिटेल।

दिल्ली में कार चोरी के सबसे ज्यादा मामले सामने आते हैं। इश्योरेंस सर्विस प्रोवाइडर Acko ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में आंकड़े पेश किए हैं जो बताते हैं कि दिल्ली भारत का टॉप शहर है जिसमें सबसे ज्यादा कार चोरी होती हैं। दिल्ली के भजनपुरा, उत्तम नगर ऐसे इलाके हैं जिनमें कारें सबसे ज्यादा चोरी होती हैं। 2023 में लगातार दूसरी बार ये इलाके टॉप पर पाए गए हैं। Acko की रिपोर्ट Theft and The City में कहा गया है कि शाहदरा, पटपड़गंज, और बदरपुर तीन ऐसी नई लोकेशन हैं जिनमें कार चोरी के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी देखी गई है। 

रिपोर्ट में 6 शहरों का जिक्र किया गया है जिनमें सबसे ज्यादा कारें चुराई जाती हैं। दिल्ली के बाद दूसरे नम्बर पर चेन्नई है, और तीसरे पर बेंगलुरू का नाम है। वहीं, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता में कार चोरी के सबसे कम मामले बताए गए हैं। रिपोर्ट कहती है कि 2022 से 2023 के बीच कार चोरी के मामले लगभग दोगुने हो गए हैं। हालांकि दिल्ली में कार चोरी के मामले 2022 में जहां 56% थे, ये घटकर 2023 में केवल 37% रह गए हैं। 

दिल्ली एनसीआर में हर 14 मिनट में एक कार चोरी होती है। प्रतिदिन कार चोरी के औसतन 105 मामले सामने आते हैं। यहां तक कि रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि किन दिनों में सबसे ज्यादा कारें चोरी होती हैं। इनमें रविवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा कारें चुराई जाती हैं। दिल्ली में कार चोरी के कई कारण बताए गए हैं जिनमें सुनियोजित कार पार्किंग की कमी भी शामिल है। बिल्डिंग, कॉलोनियों में कार पार्क करने की उचित जगह नहीं है। स्पेयर पार्ट और सेकंड हैंड व्हीकल की मार्केट बहुत नजदीक हैं। बॉर्डर खुले हुए हैं। इन सभी वजहों से यहां कार चोरी करना आसान बताया गया है। 

अब यह भी जान लें कि कौन सी कंपनियों की कारें सबसे ज्यादा चोरी होती हैं। दिल्ली-एनसीआर में चोरी होने वाली कुल कारों में 47% अकेले Maruti Suzuki की होती हैं। इसमें Maruti Wagon R, Maruti Swift, Hyundai Creta, Hyundai Grand i10, और Maruti Swift Dzire सबसे ज्यादा चोरी होने वाली कारें बताई गई हैं।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  3. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  4. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  5. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  6. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »