• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Byju Crisis : बायजू के देश में सभी ऑफ‍िस बंद, कर्मचारियों से ‘वर्क फ्रॉम होम’ करने को कहा, जानें वजह

Byju Crisis : बायजू के देश में सभी ऑफ‍िस बंद, कर्मचारियों से ‘वर्क फ्रॉम होम’ करने को कहा, जानें वजह

Byju Crisis : सिर्फ बायजू के ट्यूशन सेंटर और बेंगलूरू के हेडक्वार्टर को ऑपरेशनल रखा गया है।

Byju Crisis : बायजू के देश में सभी ऑफ‍िस बंद, कर्मचारियों से ‘वर्क फ्रॉम होम’ करने को कहा, जानें वजह

बायजू ने कॉस्‍ट कटिंग के इरादे से यह फैसला किया है। वह अपने कर्मचारियों को फरवरी महीने की सैलरी नहीं दे पाई है।

ख़ास बातें
  • Byju ने भारत में सभी ऑफ‍िसों को बंद किया
  • कंपनी और निवेशकों के बीच चल रहा विवाद
  • मामला कोर्ट में पहुंच गया है
विज्ञापन
एडटेक कंपनी बायजू (Byju's) ने भारत में उसके सभी ऑफ‍िसों को बंद कर दिया है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों से ‘वर्क फ्रॉम होम' करने को कहा है। आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ बायजू के ट्यूशन सेंटर और बेंगलूरू के हेडक्वार्टर को ऑपरेशनल रखा गया है। फैसले का असर कंपनी के 20 हजार कर्मचारियों पर होगा। इस सबकी वजह कंपनी और निवेशकों के बीच चल रहा विवाद है। आखिर क्‍या है पूरा मामला, जानते हैं।  
 

बायजू का ताजा फैसला क्‍या है? 

बायजू एक एडटेक कंपनी है। यह अपने ऐप के जरिए सब्‍सक्राइबर्स को एजुकेट करती है। ताजा फैसले के तहत कंपनी ने भारत में अपने सभी ऑफ‍िसों को बंद कर दिया है। सिर्फ बंगलूरू के नॉलेज पार्क में स्थित हेडक्‍वॉर्टर और ट्यूशन सेंटरों को ऑपरेशनल रखा गया है। सभी कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है। 
 

क्‍यों बंद किए गए ऑफ‍िस? 

रिपोर्ट के अनुसार, बायजू ने कॉस्‍ट कटिंग के इरादे से यह फैसला किया है। दरअसल, बायजू अबतक अपने कर्मचारियों को फरवरी महीने की सैलरी नहीं दे पाई है। 10 मार्च तक फरवरी की सैलरी देने का वादा था, जो पूरा नहीं हुआ। सिर्फ पार्ट पेमेंट किया गया है यानी सैलरी का कुछ हिस्‍सा कर्मचारियों को दिया गया है। 
 

इन हालात में क्‍यों पहुंची बायजू? 

रिपोर्ट के अनुसार, बायजू के बायजू रविंद्रन और कंपनी के कुछ शेयरहोल्‍डर्स के बीच विवाद है। दरअसल, एक मीटिंग में शेयरहोल्‍डर्स ने रविंद्रन और उनके परिवार को बोर्ड से हटाने का फैसला किया था, जिसे रविंद्रन ने अवैध करार दिया। मामला कोर्ट पहुंच गया और कोर्ट ने कुछ पैसों के इस्‍तेमाल पर रोक लगाई है। वह पैसा तब तक इस्‍तेमाल नहीं हो सकता, जबतक दोनों पक्षों के बीच विवाद नहीं सुलझता।  

बायजू के देशभर में करीब 300 ट्यूशन सेंटर हैं। कंपनी ने बीते दिनों छंटनी का फैसला भी किया था, जिससे बड़ी संख्‍या में कर्मचारियों को अपनी जॉब गंवानी पड़ी थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  3. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  4. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  5. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  8. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  9. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  10. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »