चीनी कंपनी देगी टाटा को टक्कर, कम दाम में देगी 512 किमी माइलेज वाली कार

BYD Atto 3 में पर्मानेंट मेग्नेट सिंक्रोनाइज मोटर दी गई है। यह 201Bhp की अधिकतम पावर प्रदान और 301Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

चीनी कंपनी देगी टाटा को टक्कर, कम दाम में देगी 512 किमी माइलेज वाली कार

Photo Credit: BYD/Tata Motors

ख़ास बातें
  • भारतीय बाजार में BYD Atto 3 Electric SUV को लॉन्च कर दिया है।
  • भारत में BYD Atto 3 Electric SUV की बुकिंग 50 हजार रुपये से शुरू हुई है।
  • BYD Atto 3 सिंगल चार्ज में 521 किमी (ARAI) रेंज प्रदान करती है।
विज्ञापन
BYD Auto ने भारतीय बाजार में BYD Atto 3 Electric SUV को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस एसयूवी की बुकिंग भारत में 50 हजार रुपये से शुरू की है। जबकि इसकी एसयूवी की पहली 500 यूनिट्स की डिलीवरी जनवरी, 2023 से शुरू होगी। भारत में आने वाली BYD Atto 3 सिर्फ टॉप वेरिएंट में उपलब्ध होगी जो कि 60.48kWh ब्लेड बैटरी (LFP) के साथ आएगी जो कि ARAI क्लेम 512KM की रेंज प्रदान कर सकती है। यहां हम आपको BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी की तुलना भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Nexon EV Max से करके बता रहे हैं। आइए इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में जानते हैं।

मोटर और पावर
BYD Atto 3 में पर्मानेंट मेग्नेट सिंक्रोनाइज मोटर दी गई है। यह 201Bhp की अधिकतम पावर प्रदान और 301Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
Tata Nexon EV Max में परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनाइज एसी मोटर दी गई है। यह 141Hp की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

बैटरी और रेंज 
BYD Atto 3 में 60.48kWh BYD ब्लेड बैटरी दी गई है। रेंज की बात करें तो BYD Atto 3 सिंगल चार्ज में 521 किमी (ARAI) रेंज प्रदान करती है।
Tata Nexon EV Max में 40.5kWh का लीथियम आयन बैटरी है। रेंज की बात करें  EV Max सिंगल चार्ज में ARAI क्लेम के अनुसार 437 किमी रेंज प्रदान करती है।

चार्जिंग समय 
चार्जिंग समय की बात करें तो BYD Atto 3 डीसी फास्ट चार्जिंग की मदद से सिर्फ 50 मिनट्स में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। वहीं एसी चार्जर के जरिए 9.5 से 10 घंटे का समय लगता है।
चार्जिंग समय के लिए Tata Nexon EV Max 10-100 प्रतिशत 7.2 kW AC फास्ट चार्जर से 6.5 घंटे में चार्ज हो सकती है। इसे 50kW DC फास्ट चार्जर से 0-80 प्रतिशत सिर्फ 56 मिनट में चार्ज हो सकती है।

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो BYD Atto 3 में 12.8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनारोमिक सनरूफ, 2 एडवांस ड्राइवर एसिस्टेंस सिस्टम (ADAS) BYD डिपिलोट, 7 एयरबैग्स, 360 डिग्री व्यू मॉनिटर, वायरलेस चार्जर, वन टच इलेक्ट्रिक टेलगेट, 8 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, पावर सीट्स, एनएफसी कार्ड की और व्हीकल टू लोड दिया गया है।
फीचर्स की बात करें तो Tata Nexon EV Max में 17.78 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4 स्पीकर + 4 ट्वीटर्स, एप्पल कारप्ले, इंस्ट्रूमेंट पैनल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ट्रैक्शन कंट्रोल, पैनिक ब्रेक अलर्ट, हिल एस्सेंट एसिस्ट, हिल डिस्सेंट कंट्रोल, टिल्ट फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिक सनरूफ, पुश बटन स्टार्ट, इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड टेल गेट, वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम और ईबीडी के साथ एबीएस दिया गया है।

कीमत 
कीमत के मामले में BYD Atto 3 की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन बुकिंग 50,000 रुपये से हो रही है।
कीमत की बात की जाए तो Tata Nexon EV Max के टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 19,84,000 रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  11. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  12. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  8. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »