• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 480km रेंज BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी जल्द होगी भारत में लॉन्च!, Kona और ZS EV को मिलेगी टक्कर

480km रेंज BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी जल्द होगी भारत में लॉन्च!, Kona और ZS EV को मिलेगी टक्कर

BYD Atto 3 को शुरू में चेन्नई के पास श्रीपेरंबुदूर में कंपनी के प्लांट में असेंबल किया जाएगा। अगले दो सालों में BYD ने भारत में 10 हजार असेंबल किए गए व्हीकल्स को बेचने का प्लान बनाया है।

480km रेंज BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी जल्द होगी भारत में लॉन्च!, Kona और ZS EV को मिलेगी टक्कर

Photo Credit: BYD

ख़ास बातें
  • BYD की एडवांस ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी को भी शोकेस किया जाएगा।
  • BYD भारत में ईवी मार्केट में एंट्री करना चाहती है।
  • BYD इलेक्ट्रिक बस निर्माता Olectra को बैटरी और बस चेसिस सप्लाई कर रही है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी BYD भारत में ईवी मार्केट में एंट्री करना चाहती है। BYD 2007 से भारत में काम कर रही है, लेकिन पहले इसका यह बैटरी, इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स और मोबाइल फोन बनाने तक ही काम कर रही थी। 2016 से BYD ने इलेक्ट्रिक बस निर्माता Olectra को बैटरी और बस चेसिस सप्लाई कर रही है। 2021 में BYD ने 29.6 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर e6 इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च की थी। e6 MPV की रेंज 520 किमी है, जिसे खास तौर पर कॉर्पोरेट और फ्लीट ग्राहकों को बेचा जाता है। e6 को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के साथ BYD पैसेंजर EV सेगमेंट को टारगेट करना चाहता है।
 

BYD Atto 3 भारत में लॉन्च प्लान


BYD Atto 3 को शुरू में चेन्नई के पास श्रीपेरंबुदूर में कंपनी के प्लांट में असेंबल किया जाएगा। अगले दो सालों में BYD ने भारत में 10 हजार असेंबल किए गए व्हीकल्स को बेचने का प्लान बनाया है। रिस्पॉन्स के आधार पर कंपनी लोकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने पर फैसला कर सकती है। भारतीय बाजार के बारे में एंट्री करने के लिए BYD आगामी 2023 ऑटो एक्सपो में एंट्री करेगा। कंपनी सेडान, हैचबैक और एसयूवी समेत प्रोडक्ट्स की एक सीरीज शोकेस करेगी। BYD की एडवांस ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी को भी शोकेस किया जाएगा।

BYD ने कहा कि इसके मौजूदा ऑपरेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर को किसी भी मंजूरी की जरूरत नहीं है। 2030 तक पैसेंजर ईवी सेगमेंट में 10-15 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल करने के टारगेट के साथ बीवाईडी के भारत में अन्य प्लान भी हैं। कंपनी ने अभी तक उस टारगेट तक पहुंचने के लिए अपनी स्ट्रेटेजी को पूरी तरह से बताया नहीं है। बहुत कुछ Atto 3 की सफलता और 2023 Auto Expo में शोकेस होने वाले अन्य आने वाली EV पर निर्भर करेगा।

एसेंबली ऑपरेशन में बढ़ोतरी के चलते BYD इस साल के आखिर तक करीब 100 लोगों को काम पर रखेगा। 2 साल में 10 हजार इलेक्ट्रिक वाहनों के सेल के टारगेट के साथ BYD अपने डीलर नेटवर्क को भी बढ़ाएगा। फिलहाल इसके 12 शहरों में 12 डीलर हैं। अगले 6 माह में ये 18 शहरों में 24 आउटलेट्स तक बढ़ाए जाएंगे। डिमांड के हिसाब से और भी आउटलेट खोले जा सकते हैं। इंटरनेशनल मार्केट में बेचे जाने वाले BYD Atto 3 में स्लीक हेडलैंप, क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, फंकी एलॉय व्हील्स, क्रोम-लाइनेड विंडो, स्लोपिंग रूफलाइन और कनेक्टेड टेल लैंप के साथ एक स्पोर्टी प्रोफाइल है। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक अनलॉक टेलगेट, रूफ रेल और इलेक्ट्रिकली हीटेड, रिट्रेक्टेबल और एडजेस्टेबल ओआरवीएम हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BYD Atto 3, Electric SUV, Electric Car
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »