420 km रेंज और ADAS फीचर वाली BYD Atto 3 भारत में जल्द होगी लॉन्च!

ब्रोचर से आगे पता चलता है कि इस कार में एक 49.92 kWh क्षमता की BYD Blade बैटरी पैक मिलेगा, जिसकी WLTP साइकिल रेंज 345 km होगी।

420 km रेंज और ADAS फीचर वाली BYD Atto 3 भारत में जल्द होगी लॉन्च!

रिपोर्ट में दावा किया गया है BYD Atto की अनुमानित कीमत 30-35 लाख रुपये (ऑन-रोड) होगी।

ख़ास बातें
  • BYD Atto 3 का ब्रोचर लीक हुआ है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशन्स का पता चला है
  • कार MG ZS EV को सीधी टक्कर देगी
  • BYD Atto की अनुमानित कीमत 30-35 लाख रुपये (ऑन-रोड) बताई गई है
विज्ञापन
चीन की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी BYD (बिल्ड योर ड्रीम्स) इस त्योहारी सीजन में नई इलेक्ट्रिक कार - Atto 3 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है। कार पहले से भारत से बाहर कुछ मार्केट में बेची जा रही है। हाल ही में BYD ने अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार के भारत में लॉन्च होने की जानकारी देने के लिए एक छोटा सा टीजर जारी किया था। Atto 3 भारत में बीवाईडी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी। इससे पहले कंपनी देश में e6 MPV को पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में बेच रही थी। लॉन्च से पहले अब, Atto 3 इलेक्ट्रिक कार का ब्रोचर भी लीक हो गया है, जिसमें इस अपकमिंग EV की सभी जानकारी उपलब्ध है।

Team-BHP ने Atto 3 का ब्रोचर लीक किया है, जो अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की कई जानकारी देता है। कार की लंबाई 4,455 mm, चौड़ाई 1,875 mm और ऊंचाई 1,615 mm होगी। इसके अलावा, इसका व्हीलबेस 2,720 mm होगा। इन डायमेंशन के साथ इलेक्ट्रिक कार भारत में मौजूदा टॉप-सैलिंग ईवी Tata Nexon EV Max, MG ZS EV और लेटेस्ट Mahindra XUV400 से बड़ी होगी। कार में 440-लीटर का बूट स्पेस मिलेगा, जो Nexon EV और ZS EV से ज्यादा है।

पावर की बात करें, तो अपकमिंग BYD कार में 201 bhp की मैक्सिमम पावर और 310 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने वाली पर्मानेंट मैग्नेटिक सिंक्रोनस मोटर मिलेगी। इस आउटपुट के साथ यह कार 7.3 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगी।

ब्रोचर से आगे पता चलता है कि इस कार में एक 49.92 kWh क्षमता की BYD Blade बैटरी पैक मिलेगा, जिसकी WLTP साइकिल रेंज 345 km होगी और एक एक्सटेंडेड रेंज वेरिएंट भी होगा, जिसमें 60.49 kWh क्षमता का बैटरी पैक होगा। इस वेरिएंट की रेंज 420 km बताई गई है।

इसके अलावा, यह भी पता चलता है कि BYD Atto 3 में पैनोरामिक सनरूफ और वन-टच ओपन/क्लोज टेलगेट जैसे एडवांस और प्रीमियम फीचर्स भी होंगे। कार के अंदर 12.8-इंच का रोटेटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। फ्रंट सीट्स को इलेक्ट्रिक तरीके से एडजस्ट किया जा सकेगा। इसके अलावा, इसमें वायरलेस फोन चार्जर होगा। 

कार 360-डिग्री कैमरा, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, फ्रंट और बैक से टक्कर लगने की वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीपिंग असिस्ट सहित कई एडवांस सेफ्टी एंड सिक्योरिटी फीचर्स से लैस होगी। 

रिपोर्ट में दावा किया गया है BYD Atto की अनुमानित कीमत 30-35 लाख रुपये (ऑन-रोड) होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »