• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 130 km रेंज वाला BMW इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें कितनी होगी कीमत?

130 km रेंज वाला BMW इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें कितनी होगी कीमत?

बनी बनाई यूनिट को भारत में आयात करने का मतलब यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर निश्चित तौर पर भारी कीमत पर उपलब्ध होगा।

130 km रेंज वाला BMW इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें कितनी होगी कीमत?

BMW CE 04 की यूरोप में कीमत 11,700 डॉलर (करीब 9.36 लाख रुपये) है

ख़ास बातें
  • CE04 की यूरोप में शुरुआती कीमत लगभग 11,700 डॉलर (करीब 9.36 लाख रुपये) है
  • इंपोर्ट के बाद भारत में CE 04 की कीमत 14 लाख रुपये हो सकती है
  • यह 2.6 सेकेंड में 0-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है
विज्ञापन
BMW Motorrad भारत में जल्द ही अपना पहला प्रीमियम इलेक्ट्रिक टू व्हीलर BMW CE 04 लॉन्च कर सकती है, जिसे कंपनी पहले ही ग्लोबल मार्केट में बेच रही है। स्कूटर को यूरोप में इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 130 km की सर्टिफाइड रेंज देने का दावा करता है। पावर के मामले में भी यह किसी से कम नहीं है। CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर  0-50 kmph की स्पीड 2.6 सेकंड और 0-100 kmph की रफ्तार 10 सेकंड से कम समय में पकड़ सकता है। अब, कंपनी के एक वरिष्ठ कार्यकारी का कहना है कि BMW Motorrad अपने एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत व चीन की मार्केट में पेश करने की योजना बना रही है, लेकिन देश में इसे CBU के रूप में इंपोर्ट किया जाएगा। 

ET Auto को BMW Motorrad में एशिया रीजन, चीन, पैसेफिट और अफ्रीका के प्रमुख, मार्कस मुलर-जाम्ब्रे (Markus Mueller-Zambr) ने बताया कि कंपनी अपनी इकलौते इलेक्ट्रिक स्कूटर (CE 04) को भारत और चीन में फुल इंपोर्ट तीरेक से लेकर आने की तैयारी में है। उन्होंने कहा "इलेक्ट्रिफिकेशन स्पष्ट रूप से भविष्य है लेकिन हमें इसके लिए सही समय देखना होगा। हमारे पास CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर है और हम इसे भारत और चीन जैसे बाजारों में लाने के लिए विचार कर रहे हैं। यह शुरू में एक पूर्ण आयात होगा और यह कहना जल्दबाजी होगी कि हम जर्मनी के बाहर इसका उत्पादन करने का निर्णय कब लेंगे, या लेंगे या नहीं।"

बनी बनाई यूनिट को भारत में आयात करने का मतलब यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर निश्चित तौर पर भारी कीमत पर उपलब्ध होगा। CE 04 की यूरोप में शुरुआती कीमत लगभग 11,700 डॉलर (करीब 9.36 लाख रुपये) है, जिसका मतलब है कि इसकी भारत में कीमत 10 लाख से ऊपर हो सकती है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि इंपोर्ट के बाद भारत में CE 04 की कीमत 14 लाख रुपये हो सकती है।

BMW CE 04 को पहली बार 2017 में एक कॉन्सेप्ट के पेश किया गया था और 2020 में इसका नियर प्रोडक्शन मॉडल तैयार हुआ था। इसके बाद, जुलाई 2021 में इसका फाइनल प्रोडक्शन-रेडी मॉडल पेश किया गया। बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन 2021 के आखिर में शुरू किया गया और आखिरकार, इस साल इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को यूरोपीय बाजारों में लॉन्च किया गया।

BMW Group India के प्रमुख विक्रम पावाह (Vikram Pawah) ने ET Auto को दिए एक बयान में कहा, "भारत में ग्लोबल प्रोडक्ट्स की अपनी पूरी रेंज लाने की हमारी रणनीति है और सीई 04 निश्चित रूप से हमारे विचार में है। लेकिन हमने अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है और इस समय कोई समयरेखा नहीं दे सकते हैं।" उन्होंने आगे कहा "कारों और दोपहिया वाहनों के लिए ईवी के लिए बाजार की वास्तविकता अलग है इसलिए हमें अभी भी थोड़ा और अध्ययन करने की आवश्यकता है, लेकिन जैसा कि हमारे मौजूदा मैक्सी स्कूटर (C 400 GT) से पता चलता है, हो सकता है कि [मार्केट में] किसी उत्पाद की एक मजबूत मांग हो।"

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि CE 04 एक 8.9kWh बैटरी पैक के साथ आता है, जो लिक्विड-कूल्ड इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा है। ये सिस्टम स्कूटर के लिए कम से कम 20bhp की पावर पैदा करता है। मोटर का मैक्सिमम पावर आउटपुट 42 hp और पीक टॉर्क 62Nm है। यह 2.6 सेकेंड में 0-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार और 10 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटा है। वर्ल्ड मोटरसाइकिल टेस्ट साइकिल (WMTC) टेस्टिंग प्रोग्राम के अनुसार, इसका लिथियम आयन बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 130 किमी की रेंज देता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BMW, BMW Motorrad, BMW CE 04, BMW CE 04 electric scooter
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »