BMW ने पेश की खूबसूरत इलेक्ट्रिक बाइक, सिंगल चार्ज में दौड़ेगी 90 किलोमीटर

BMW ने इस महीने की शुरुआत में BMW CE 02 कॉन्सेप्ट मिनी-बाइक को अपने घरेलू बाजार में पेश किया। यह मिनी इलेक्ट्रिक बाइक देखने में सिंपल, लेकिन साथ ही बेहद आधुनिक भी लगती है।

BMW ने पेश की खूबसूरत इलेक्ट्रिक बाइक, सिंगल चार्ज में दौड़ेगी 90 किलोमीटर

BMW CE 02 कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक बाइक को जर्मनी में दिखाया गया है

ख़ास बातें
  • BMW ने पेश किया CE 02 इलेक्ट्रिक मिनी बाइक कॉन्सेप्ट
  • सिंगल चार्ज में 90 किलोमीटर दौड़ेगी यह इलेक्ट्रिक बाइक
  • 90 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड से होगी लैस
विज्ञापन
लग्जरी व्हीकल्स के लिए मशहूर कंपनी BMW ने एक नया इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicle) लॉन्च किया है और इस बार यह कोई कार नहीं, बल्कि एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric Two-Wheeler) है। BMW CE 02 नाम से पेश की गई यह मिनी इलेक्ट्रिक बाइक है, जो अनोखे और बेहद आधुनिक डिज़ाइन से लैस है। कंपनी ने इस जर्मनी में पेश किया है। यह बीएमडब्ल्यू की ओर से पहली कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक बाइक नहीं है। इससे पहले भी कंपनी CE 04 को दिखा चुकी है, लेकिन उस इलेक्ट्रिक बाइक का प्रोडक्शन भी फिलहाल शुरू नहीं हुआ है। CE 02 इलेक्ट्रिक बाइक 90 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम है।

BMW ने इस महीने की शुरुआत में BMW CE 02 कॉन्सेप्ट मिनी-बाइक को अपने घरेलू बाजार में पेश किया। यह मिनी इलेक्ट्रिक बाइक देखने में सिंपल, लेकिन साथ ही बेहद आधुनिक भी लगती है। फ्रंट में चार छोटी राउंड एलईडी लाइट लगी है जिसके ऊपर (हैंडल बार के बीच में) एक छोटा सर्कुलर डिज़िटल डिस्प्ले सेट किया गया है, जो राइडर को जरूरी जानकारियां दिखाएगा। हालांकि, यह स्मार्ट डिस्प्ले नहीं है, जिसका मतलब है कि BMW ने इसमें मोबाइल कनेक्टिविटी फीचर नहीं दिया है।
 

स्पेसिफिकेशन्स पर आते हैं। BMW CE 02 इलेक्ट्रिक बाइक में 11kW क्षमता की मोटर दी गई है, जिसकी बदौलत यह 90 Kmph (किमी प्रति घंटे) की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। हालांकि, कंपनी ने बैटरी को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है। रेंज को लेकर बताया गया है कि बाइक सिंगल चार्ज में 90 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।

फिलहाल इस बाइक के प्रोडक्शन के बारे में किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन संभावना है कि कंपनी भविष्य में इसे सकड़ों पर लाने का फैसला करे। निश्चित तौर पर यह बाइक युवाओं को भा सकती है। इसका डिज़ाइन इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक के बीच में सेट होता है, जो काफी आधुनिक भी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric bike, Electric Bike in India, BMW electric bike
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  2. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  7. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  8. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  10. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »