Blinkit से अब 10 मिनट में आएगी एम्बुलेंस, क्या है नई सर्विस? जानें

Blinkit ने भारत में नई एम्बुलेंस ऑर्डर सर्विस शुरू कर दी है।

Blinkit से अब 10 मिनट में आएगी एम्बुलेंस, क्या है नई सर्विस? जानें

Photo Credit: X/Albinder Dhindsa

Blinkit एम्बुलेंस में सभी सुविधाएं शामिल हैं।

ख़ास बातें
  • Blinkit ने भारत में नई एम्बुलेंस ऑर्डर सर्विस शुरू कर दी है।
  • 10 मिनट में ब्लिंकिट एम्बुलेंस सेवा को उपलब्ध करवाएगा।
  • एम्बुलेंस में पैरामैडिक स्टाफ, प्रशिक्षित ड्राइवर और एक एसिस्टेंट होगा।
विज्ञापन
Blinkit अब खाने पीने का सामान या अन्य चीजों की डिलीवरी ही नहीं करेगा बल्कि एम्बुलेंस सेवा भी प्रदान करेगा। जी हां Blinkit ने भारत में नई एम्बुलेंस ऑर्डर सर्विस शुरू कर दी है, जिसमें ग्राहक सिर्फ 10 मिनट में सेवा पा सकते हैं। आइए ब्लिंकिट की इस एम्बुलेंस सर्विस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Blinkit के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की है। फिलहाल कंपनी ने इस सर्विस को दिल्ली एनसीआर के अंदर गुरुग्राम रीजन में शुरू किया है। वर्तमान में फ्लीट में 5 एम्बुलेंस लगाई गई हैं जो कि 2 जनवरी, 2025 से काम करने के लिए उपलब्ध हो गई हैं। हालांकि, यह सुविधा एक रीजन तक सीमित है, अलबिंदर ने पुष्टि की है कि जल्द ही अन्य क्षेत्रों में भी यह सुविधा शुरू की जाएगी।

ढींडसा के अनुसार, इन एम्बुलेंस के पहुंचने का समय लगभग 10 मिनट्स है, लेकिन ट्रैफिक कंडीशन के बारे में सभी को पता है। हालांकि, यह एक अच्छी पहल है। कंपनी के लिए यहां लाभ मायने नहीं रखता है और कंपनी किफायती दामों में सर्विस उपलब्ध करवाना चाहती है। इसके अलावा एम्बुलेंस में पैरामैडिक स्टाफ, प्रशिक्षित ड्राइवर और एक एसिस्टेंट होगा। ये एम्बुलेंस जरूरी लाइफ सेविंग उपकरणों से लैस होंगी, जिनमें ऑक्सीजन सिलेंडर, एक एईडी (ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर), एक स्ट्रेचर, एक मॉनिटर, एक सक्शन मशीन और जरूरी इमरजेंसी दवाएं और इंजेक्शन शामिल हैं। हालांकि, वेंटिलेटर और नियोनेटल का सपोर्ट शामिल नहीं है।

कंपनी का उद्देश्य अगले दो वर्षों में सभी प्रमुख शहरों में इस सर्विस का उपलब्ध करवाना है। उन्होंने सटीक चार्ज का खुलासा नहीं किया, लेकिन शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, इसमें एक फ्लैट 2,000 रुपये चार्ज है। इस सर्विस से उन कई रोगियों को लाभ होगा जिन्हें इंस्टेंट एम्बुलेंस सर्विस की जरूरत है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ambulance, blinkit, blinkit Ambulance, Gurugram
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  2. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  3. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  6. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  8. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  9. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  10. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »