80 km रेंज वाली फैट टायर फोल्डेबल Blaupunkt Enno इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत

Blaupunkt Enno इलेक्ट्रिक बाइक को जर्मनी में 1,899 यूरो (करीब 1,58,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। फिलहाल इसके भारत में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जून 2022 18:52 IST
ख़ास बातें
  • Blaupunkt Enno की कीमत 1,899 यूरो (करीब 1,58,000 रुपये) है
  • 36V लिथियम-आयन बैटरी पैक की बदौलत इसमें 80 Km की रेंज मिलती है
  • इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है

Blaupunkt Enno इलेक्ट्रिक बाइक को जर्मनी में 1,899 यूरो (करीब 1,58,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है

Blaupunkt ने जर्मनी में फैट टायर्स वाली फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक Enno को लॉन्च किया है, जिसकी फुल चार्ज रेंज 80 km बताई जा रही है। इसका डिजाइन भी इसकी एक बड़ी खासियत है। फैट टायर्स होने के कारण यह इलेक्ट्रिक बाइक बेहद फंकी लगती है, जो बच्चों के साथ-साथ युवाओं को भी खासा भाएगा। इसके अलावा, इसका फोल्डेबल डिजाइन इसे साथ कैरी करना आसान बना देता है।

Gizmochina के अनुसार, Blaupunkt Enno इलेक्ट्रिक बाइक को जर्मनी में 1,899 यूरो (करीब 1,58,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। फिलहाल इसके भारत में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं है, लेकिन बता दें कि इससे कम कीमत पर भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर या मोटरसाइकिल और इससे आधी कीमत पर इलेक्ट्रिक साइकिल उपलब्ध हैं। हालांकि, जैसा कि हमने बताया, Enno की सबसे बड़ी खासियत इसका फोल्डेबल डिजाइन है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Enno फोल्डिंग ई-बाइक में एक रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर है, जो इस बाइक को 25 Kmph की टॉप स्पीड पर पहुंचाने का काम करती है। ई-बाइक को पैडल और हैंडलबार के हिस्से से फोल्ड किया जा सकता है। इसमें एक क्विक रिलीज बटन भी मिलता है, जिसके जरिए बाइक तुरंत अनफोल्ड भी हो जाती है। 

Blaupunkt Enno ई-बाइक में पांच राइड मोड मिलते हैं। इसमें डिटैचेबल बैटरी पैक मिलता है, जो 36V लिथियम-आयन बैटरी है। इसकी बदौलत ई-बाइक सिंगल चार्ज में 80 km की रेंज निकाल सकती है। इस बैटरी पैक को चार्ज करने में कंपनी के दावे अनुसार, लगभग 7.5 घंटे का समय लगता है। एक्स्ट्रा बैटरी पैक के साथ इस बाइक की रेंज को बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

इस इलेक्ट्रिक बाइक का कुल वजन (बैटरी सहित) 32 किलोग्राम है। बाइक 110 किलोग्राम का मैक्सिमम पेलोड झेल सकती है। ई-बाइक में एलईडी लाइट्स और लगेज के लिए दो रैक हैं। एक एलसीडी डिस्प्ले भी है, जो बैटरी स्टेटस के साथ स्पीड आदि की जानकारी दिखाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Blaupunkt, Blaupunkt Enno
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.