• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 96km रेंज वाली फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक Ride1Up Portola 02 हुई लॉन्च, जानें कीमत

96km रेंज वाली फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक Ride1Up Portola 02 हुई लॉन्च, जानें कीमत

इलेक्ट्रिक बाइक में 3.5 इंच का कलर डिस्प्ले भी दिया गया है। यह स्पीड, बैटरी, रेंज, क्लास लेवल और मोड भी दिखाता है।

96km रेंज वाली फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक Ride1Up Portola 02 हुई लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Ride1Up

Portola 02 इलेक्ट्रिक बाइक एक फोल्डिंग ई-बाइक है जो इससे पहले आई Portola की सक्सेसर मॉडल है।

ख़ास बातें
  • ई-बाइक में बिल्ट-इन Find My ट्रैकिंग फीचर मिलता है।
  • बाइक के फ्रंट में 100 lux की LED लाइट भी मिलती है।
  • इलेक्ट्रिक बाइक में 20x3 इंच के पंचर रसिस्टेंट टायर लगे हैं।
विज्ञापन

Ride1Up ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Portola 02 लॉन्च की है। Portola 02 इलेक्ट्रिक बाइक एक फोल्डिंग ई-बाइक है जो इससे पहले आई Portola की सक्सेसर मॉडल है। Portola 02 इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में 96 किलोमीटर चल सकती है। इसमें 750 W AKM हब मोटर लगी है जो 90 Nm टॉर्क पैदा करती है। कंपनी ने बैटरी पैक के लिए दो ऑप्शंस दिए हैं। इसमें LED हेडलाइट भी मिलती है। इलेक्ट्रिक बाइक वजन में हल्की है और इसे फोल्ड करके कहीं भी ले जाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Ride1Up Portola 02 Electric Bike Price

Ride1Up Patrola 02 की कीमत बैटरी पैक के अनुसार तय की गई है। इसके 10 AH मॉडल का प्राइस 995 डॉलर (लगभग 95,000 रुपये) है। जबकि 15AH मॉडल का प्राइस 1095 डॉलर (लगभग 1,05,000 रुपये) है। इलेक्ट्रिक बाइक को ब्रॉन्ज, डार्क स्लेट, क्लाउट व्हाइट, और एज्योर ब्लू शेड्स में पेश किया गया है। कंपनी के अधिकारिक Ride1Up ऑनलाइन स्टोर से इसे खरीदा जा सकता है। 

Ride1Up Portola 02 Electric Bike Features

Ride1Up Portola 02 इलेक्ट्रिक बाइक में फोल्डेबल फ्रेम मिलता है जो एलॉय का बना है। इसे फोल्ड करके कम जगह में भी रखा जा सकता है, या फिर दूसरी जगह भी कैरी किया जा सकता है। इसका वजन 27.6kg मात्र है। इलेक्ट्रिक बाइक में 750 W AKM हब मोटर लगी है। यह 90 Nm का टॉर्क पैदा करती है। इसमें 45 km/h की टॉप स्पीड दी गई है। यानी पैडल सहायता समेत एक घंटे में 45 किलोमीटर यह तय कर सकती है। बैटरी के लिए यूजर को दो विकल्प मिल जाते हैं। एक में 10 AH की बैटरी मिलती है, जबकि अन्य में 15 AH की बैटरी दी गई है। 10 AH बैटरी पैक के साथ 72 किमी रेंज बताई गई है। जबकि 15 AH के साथ 96 किमी रेंज बताई गई है। 

इलेक्ट्रिक बाइक में 20x3 इंच के पंचर रसिस्टेंट टायर लगे हैं। इनमें डुअल पिस्टन हाइड्रॉलिक ब्रेक्स मिलते हैं जो कि 180mm रोटर्स के साथ आते हैं। इलेक्ट्रिक बाइक में 3.5 इंच का कलर डिस्प्ले भी दिया गया है। यह स्पीड, बैटरी, रेंज, क्लास लेवल और मोड भी दिखाता है। कंपनी ने इसमें बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम भी अपग्रेड किया है। ई-बाइक में बिल्ट-इन Find My ट्रैकिंग फीचर मिलता है। बाइक के फ्रंट में 100 lux की LED लाइट भी मिलती है। इसमें ब्रेक लाइट भी लगी है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »