• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Ashneer Grover के स्टार्टअप में हो रही हायरिंग, कर्मचारियों को मिलेगी मर्सिडीज कार, नौकरी में ये होगी शर्त!

Ashneer Grover के स्टार्टअप में हो रही हायरिंग, कर्मचारियों को मिलेगी मर्सिडीज कार, नौकरी में ये होगी शर्त!

BharatPe के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने अपने नए स्टार्टअप थर्ड यूनिकॉर्न (Third Unicorn) की घोषणा की है।

Ashneer Grover के स्टार्टअप में हो रही हायरिंग, कर्मचारियों को मिलेगी मर्सिडीज कार, नौकरी में ये होगी शर्त!

BharatPe के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने अपने नए स्टार्टअप Third Unicorn की घोषणा की है।

ख़ास बातें
  • उन्होंने अपने स्टार्टअप में निवेशकों को भी आमंत्रित किया है।
  • अपने लिंक्डिन अकाउंट पर इसके लिए एक हायरिंग भी निकाली है।
  • स्टार्टअप में 50 लोगों की टीम होगी।
विज्ञापन
कैसा हो अगर आपको नौकरी के साथ कंपनी से एक मर्सिडीज कार भी मिल जाए!  भारत पे (BharatPe) के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने कुछ ऐसा ही ऑफर दिया है। उन्होंने अपने नए स्टार्टअप की घोषणा की है जिसमें कई रोचक ऑफर इसमें काम करने वाले लोगों के लिए देने की बात कही गई है। उन्होंने अपने स्टार्टअप में निवेशकों को भी आमंत्रित किया है। साथ ही एक जबरदस्त ऑफर भी एम्प्लोयीज को दिया है जिसमें उनको एक मर्सिडीज कार भी दी जाएगी। लेकिन इसके लिए एक शर्त भी उन्होंने रखी है।

BharatPe के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने अपने नए स्टार्टअप थर्ड यूनिकॉर्न (Third Unicorn) की घोषणा की है। उन्होंने अपने लिंक्डिन अकाउंट पर इसके लिए एक हायरिंग भी निकाली है। इसके बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति उनके स्टार्टअप में लगातार पांच साल तक काम करता है तो उसे दुनिया की महंगी कारों में से एक मर्सिडीज कार भी दी जाएगी।  उन्होंने पोस्ट में लिखा है (अनुवादित)- "चलिए 2023 में कुछ काम करते हैं! थर्ड यूनिकॉर्न में हम बिना शोर किए, शांति के साथ मार्केट हिला देने वाला बिजनेस खड़ा कर रहे हैं। तैयारी हो चुकी है, बिना किसी चकाचौंध। और हम इसे अलग तरीके से करने जा रहे हैं। बहुत अलग तरीके से।"
dc2o1n3o

इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट में एक खास बात लिखी है। उन्होंने लिखा है- "अगर आप इस तोडू-फोड़ू चीज का हिस्सा बनना चाहते हैं तो यहां पर एक झलक आपको दिखा रहे हैं कि कि हम यह कैसे करने वाले हैं। क्या करने वाले हैं, ये एक बिलियन डॉलर का सवाल है।" यहां पर पोस्ट की स्लाइड्स में लिखा गया है कि स्टार्टअप को वेंचर कैपिटल से फंड नहीं किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि स्टार्टअप में 50 लोगों की टीम होगी। 

अशनीर ग्रोवर ने इस पोस्ट के साथ एक जबरदस्त ऑफर भी लिखा है। इसमें कहा गया है अगर कोई कर्मचारी कंपनी में 5 साल तक रहता है तो उसे एक मर्सिडीज दी जाएगी। अश्नीर ग्रोवर टीवी शो शार्क टैंक के जज भी रह चुके हैं। इस प्रोजेक्ट की घोषणा उन्होंने अपने 40वें जन्मदिन पर की थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »