Bajaj Auto की सेल्स 7 प्रतिशत बढ़ी, CNG मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी

बजाज ऑटो के एक्सपोर्ट में पिछले महीने कमी हुई है। जून में कंपनी ने 1,26,439 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जुलाई 2024 23:09 IST
ख़ास बातें
  • जून में कंपनी ने 1,77,207 यूनिट्स की बिक्री की है
  • बजाज ऑटो के एक्सपोर्ट में पिछले महीने कमी हुई है
  • कंपनी के चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है

इस वर्ष कंपनी 400 cc वाली सिंगल सिलेंडर Pulsar भी लॉन्च कर सकती है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Bajaj Auto की पिछले महीने सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग सात प्रतिशत बढ़ी है। जून में कंपनी ने 1,77,207 यूनिट्स की बिक्री की है। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह 1,66,292 यूनिट्स की थी। हालांकि, मई की तुलना में कंपनी की सेल्स में गिरावट हुई है। 

बजाज ऑटो के एक्सपोर्ट में पिछले महीने कमी हुई है। जून में कंपनी ने 1,26,439 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी का एक्सपोर्ट 1,27,357 यूनिट्स का था। बजाज ऑटो की सेल्स में पल्सर और डॉमिनर मोटरसाइकिल्स की बड़ी हिस्सेदारी है। ब्राजील में नई फैक्टरी लगाने के साथ दक्षिण अमेरिका में इसने अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। कंपनी की नई फैक्टरी Dominar मोटरसाइकिल्स की असेंबली और टेस्टिंग करेगी। इसकी वार्षिक कैपेसिटी सिंगल शिफ्ट में लगभग 20,000 यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की होगी। 
Advertisement

कंपनी की मौजूदगी 100 देशों तक हो गई है। इन देशों में यह अपनी मोटरसाइकिल्स और अन्य व्हीकल्स बेचती है। बजाज ऑटो की CNG मोटरसाइकिल 5 जुलाई को लॉन्च की जाएगी। इसमें CNG और पेट्रोल के लिए दो फ्यूल टैंक हो सकते हैं। मोटरसाइकिल के मार्केट में यह एक बड़ा बदलाव ला सकती है। इसे चलाने की कॉस्ट पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल्स की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत तक कम होगी। कंपनी की CNG थ्री-व्हीलर्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी है। यह मोटरसाइकिल 100-150 cc के सेगमेंट में होगी। इसकी मोटर दोनों प्रकार के फ्यूल पर चलने के लिए कम्पैटिबल होगी। हालांकि, इसका प्राइस पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल्स से अधिक हो सकता है। इसका कारण इसकी मैन्युफैक्चरिंग की कॉस्ट में बढ़ोतरी है। 

इस वर्ष कंपनी 400  cc वाली सिंगल सिलेंडर Pulsar भी लॉन्च कर सकती है। बजाज ऑटो के चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट लॉन्च किया गया है। इसे Chetak 2901 कहा जा रहा है। इसका प्राइस 95,998 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसे White, Lime Yellow, Azure Blue, Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी ARAI रेंज 120 किलोमीटर से अधिक की है। इसे खरीदने वाले कस्टमर्स को TecPac से इसके फीचर्स को अपग्रेड करने का भी विकल्प होगा। TecPac से हिल होल्ड और इकोनॉमी मोड्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  2. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  3. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  4. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  5. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  6. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  7. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  10. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.