Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिला नया राइड मोड, लेटेस्ट अपडेट से शामिल होगा फीचर

SmartEco राइड मोड के लिए Ather 450X और Ather 450 Plus यूजर्स को Atherstack सॉफ्टवेयर का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा। इस अपडेट को पाने का हकदार बनने के लिए Ather ऐप में यूजर्स को एथर लैब्स ऑप्शन को एक्टिवेट करना है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2022 13:54 IST
ख़ास बातें
  • Ather ने एक लेटेस्ट अपडेट में एक नया SmartEco राइड मोड पेश किया है।
  • Ather ऐप में यूजर्स को एथर लैब्स ऑप्शन को एक्टिवेट करना है।
  • SmartEco राइड मोड, इको और हाई स्पीड राइड मोड के बीच का रास्ता है।

Ather ने एक लेटेस्ट अपडेट में एक नया SmartEco राइड मोड पेश किया है।

Photo Credit: Ather

इलेक्ट्रिक स्कूटर शांत होने के साथ-साथ पेट्रोल का खर्च बचाते हैं और स्वच्छ वातावरण में भी योगदान देते हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर के कई फायदों में से एक यह है कि ओटीए अपडेट के जरिए परफॉर्मेंस और पूरे एक्सपीरियंस को बेहतर बनाया जा सकता है। समय-समय पर नई फीचर्स को पेश किया जा सकता है। इसके लिए सर्विस सेंटर पर जाने की कोई जरूरत नहीं है, यह काम कुछ ही मिनटों में हो जाता है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी Ather ने एक लेटेस्ट अपडेट में एक नया SmartEco राइड मोड पेश किया है, जिसे डायनेमिकली रेंज और परफॉर्मेंस को एडजेस्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। SmartEco राइड मोड के लिए Ather 450X और Ather 450 Plus यूजर्स को Atherstack सॉफ्टवेयर का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा। इस अपडेट को पाने का हकदार बनने के लिए Ather ऐप में यूजर्स को एथर लैब्स ऑप्शन को एक्टिवेट करना है।

Ather लैब्स नए फीचर्स तक जल्द एक्सेस प्रदान करता है और यूजर्स से रिस्पॉन्स मांगता है। इससे पहले भी Ather लैब्स के जरिए ट्रिप प्लानर और सेविंग्स ट्रैकर जैसे कई नए फीचर्स प्रदान किए गए थे। लेटेस्ट  SmartEco राइड मोड उन यूजर्स को मिलेगा जो कि Ather Connect Pro सब्सक्रिप्शन प्लान इस्तेमाल करते हैं। अगर यह सब हो जाता है तो यूजर्स को स्कूटर के टचस्क्रीन डिस्प्ले पैनल पर सेटिंग्स के जरिए 'अपडेट नाउ' ऑप्शन का चयन करना होगा। अपडेट करने के लिए बैटरी कम से कम 40 प्रतिशत चार्ज होनी चाहिए। अपडेट में करीब 5 मिनट का समय लगता है। फिर उसके बाद यूजर्स सेटिंग्स के जरिए SmartEco मोड  चुन सकते हैं। चुनने के बाद मौजूदा Eco मोड स्क्रीन पर SmartEco से रिप्लेस हो जाता है। यूजर्स जब चाहें स्टैंडर्ड ईको मोड को वापस पा सकते हैं।

Ather SmartEco राइड मोड के फायदे

SmartEco राइड मोड इको और हाई स्पीड राइड मोड के बीच में एक रास्ता निकालने के लिए आया है। सामान्य सिस्टम में इको मोड लिमिट को अधिकतम करता है। हालांकि यह यूजर्स के लिए उपलब्ध ऑप्शन को सीमित करता है। जैसे कि अगर यूजर्स को ओवरटेक करने की जरूरत है तो उन्हें एक अलग मोड में स्विच करना पड़ेगा।
Advertisement

SmartEco अलग प्रकार से काम करता है, क्योंकि यह एक तय समय में सही जरूरतों को समझ सकता है। यह यूजर्स के राइडिंग स्टाइल, स्कूटर पर कुल वजन और क्षेत्र आदि जैसे बातों पर निर्भर करता है। इन बातों के आधार पर SmartEco, एक्सेलेरेशन के लिए डायनेमिक एडजेस्ट करता है। यह पावर की खपत को भी ट्रेक करता है, जिससे स्कूटर अपनी असली रेंज पर चल पाए।

SmartEco मोड में डैशबोर्ड पर एक पावर बार नजर आता है। जब पावर बार नीला होता है तो यह बताता है कि जरूरी पावर मौजूद है। यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से एक्सलेरेट कर सकते हैं। जब पावर बार लाल हो जाता है तो इसका मतलब है कि कम पावर मौजूद है। इस समय यूजर्स को एक्सलेरेट या फास्ट नहीं करना चाहिए। अगर उन्हें ऐसा करना है तो वे राइड मोड में स्विच कर सकते हैं। यूजर्स को यह भी देखना होगा कि उनकी Ather ऐप लेटेस्ट वर्जन में अपडेट है या नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ather 450X, SmartEco, Electric Scooter

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा 15 हजार रुपये सस्ता, स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से है लैस
  2. iQOO Z11x 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, 7,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Realme C100 5G की लॉन्च से पहले ही शुरू हो गई सेल, 7000mAh बैटरी के साथ आएगा फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme C100 5G की लॉन्च से पहले ही शुरू हो गई सेल, 7000mAh बैटरी के साथ आएगा फोन!
  2. JBL Grip स्पीकर भारत में लॉन्च, छोटे स्पीकर में 16W साउंड और 14 घंटे तक प्लेबैक का दावा!
  3. Bitcoin में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के दम पर तेजी, 73,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  4. Realme P4 Lite 5G होगा 19 मार्च को लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  5. OnePlus Nord 6 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, BIS पर OnePlus Nord CE 6 की लिस्टिंग
  6. WhatsApp ला रहा गेस्ट चैट फीचर, अब नॉन-WhatsApp यूजर्स के साथ भी कर पाएंगे बातचीत
  7. लॉन्च से पहले Galaxy A57 और Galaxy A37 की पहली झलक, TikTok वीडियो वायरल
  8. Amazon Mega Electronics Days Sale: 75% सस्ते मिल रहे लैपटप, हेडफोन और स्मार्टवॉच
  9. iQOO Z11x 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, 7,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. Realme 16T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च? मिला सर्टिफिकेशन, पहले लीक हो चुकी हैं डिटेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.