• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 116 km रेंज वाले Ather 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेल्स में 255% की बढ़ोतरी, जानें इसकी कीमत

116 km रेंज वाले Ather 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेल्स में 255% की बढ़ोतरी, जानें इसकी कीमत

हाल ही में Ather एक इंटरव्यू में Ather के CEO तरुण मेहता (Tarun Mehta) ने कंपनी की मौजूदा 450 ई-स्कूटर लाइनअप में दो नए वेरिएंट जोड़ने की अपनी योजना का खुलासा किया था।

116 km रेंज वाले Ather 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेल्स में 255% की बढ़ोतरी, जानें इसकी कीमत

Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी का सबसे लोकप्रिय स्कूटर है

ख़ास बातें
  • अप्रैल 2022 में Ather ने 3,779 इलेक्ट्रिक स्कूटरों की सेल दर्ज की
  • अप्रैल 2021 में कंपनी ने 1,064 Ather 450 स्कूटर्स बेचे थे
  • दिल्ली में 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,50,657 रुपये है
विज्ञापन
Ather Energy भारतीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप है, जिसके पोर्टफोलियो में Ather 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज़ है। इसके दो मॉडल हैं, जो बेहतरीन रेंज देने का दावा करते हैं और पावर के मामले में भी ये दोनों जबरदस्त हैं। वर्तमान में भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में जबरदस्त प्रतियोगिता है, जिसमें स्टार्टअप्स के साथ-साथ कई दिग्गज टू-व्हीलर ब्रांड्स भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच रहे हैं। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय ग्राहकों को अब Ather 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर में दिलचस्पी बढ़ रही है, क्योंकि कंपनी ने अप्रैल महीने में स्कूटर की सेल्स में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की है। 

Rushlane के अनुसार, बीते अप्रैल महीने में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ने 3,779 इलेक्ट्रिक स्कूटरों की सेल दर्ज की है, जो कंपनी की अब अबतक की सबसे अधिक बिक्री थी। कंपनी की साल-दर-साल (YoY) सेल्स में 255% का इजाफा हुआ है। बता दें, अप्रैल 2021 में कंपनी ने 1,064 Ather 450 स्कूटर्स को बेचा था।

हाल ही में Ather एक इंटरव्यू में Ather के CEO तरुण मेहता (Tarun Mehta) ने कंपनी की मौजूदा 450 ई-स्कूटर लाइनअप में दो नए वेरिएंट जोड़ने की अपनी योजना का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि दो नए वेरिएंट में से एक वेरिएंट को लॉन्ग रेंज के लिए डिज़ाइन किया जाएगा। बता दें, फिलहाल इस लाइनअप के दो मौजूदा वेरिएंट में से 450X 85 km की रियल लाइफ रेंज देने का दावा करता है। कंपनी का कहना है कि इस स्कूटर की सर्टिफाइड रेंज 116 Km है। निश्चित तौर पर ज्यादा रेंज के लिए कंपनी को बड़े बैटरी पैक का इस्तेमाल करना होगा, जिसके कारण स्कूटर के स्ट्रक्चर में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

अपकमिंग वेरिएंट में से दूसरे वेरिएंट को कुछ छोटे बाहरी बदलावों के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें नई पेंट स्कीम शामिल होगी। हालांकि, डिज़ाइन बरकरार रखा जा सकता है। फिलहाल इन अपकमिंग वेरिएंट्स की अधिक जानकारियों को पर्दे के पीछे ही रखा गया है। 

Ather के मौजूदा 450X और 450 Plus वेरिएंट्स की बात की जाए, तो दिल्ली में 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,50,657 रुपये है, जिसमें FAME II सब्सिडी शामिल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  5. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  6. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  7. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  8. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  9. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  10. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »