क्या आपको भी नजर आ रहा है अंजान कॉलर का नाम?, सरकार का नया अपडेट, जानें क्या है CNAP और कैसे करता है काम

अगर आपको अपने फोन पर अंजान नंबरों से आने वाली कॉल्स में उनके नाम भी लिखे हुए नजर आ रहे हैं तो ऐसा सिर्फ आपके साथ नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जनवरी 2026 16:26 IST
ख़ास बातें
  • CNAP एक ऐसा फीचर है जो कि नेटवर्क-लेवल पर उपलब्ध है।
  • CNAP मोबाइल नेटवर्क के इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करता है।
  • CNAP सीधे टेलीकॉम ऑपरेटर के डाटाबेस से नाम दिखाता है।

CNAP फीचर नेटवर्क-लेवल पर उपलब्ध है।

Photo Credit: Pexels/Ivan S

अगर आपको अपने फोन पर अंजान नंबरों से आने वाली कॉल्स में उनके नाम भी लिखे हुए नजर आ रहे हैं तो ऐसा सिर्फ आपके साथ नहीं हो रहा है, बल्कि भारत में बहुत से मोबाइल यूजर्स ने बीते कुछ हफ्तों में ऐसा देखा है। ऐसा तब हुआ है जब उन कॉल के कॉन्टैक्ट फोन में सेव भी नहीं थे। सरकार का यह नया अपडेट कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) से जुड़ा है जो कि धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है। यह नया टेलीकॉम फीचर टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) और टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के निर्देश के बाद शुरू किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि CNAP क्या है और यह कैसे काम करता है।

यह मौजूदा कॉल आईडी सिस्टम में बड़ा बदलाव है जिसमें सिर्फ फोन नंबर दिखाया जाता है। अब CNAP के साथ यूजर्स को कॉलर का पंजीकृत नाम भी नजर आता है, जिससे यह तय किया जा सकता है कि कॉल उठाया जाए या नहीं। देश में स्पैम कॉल, रोबोकॉल और फोन से संबंधित फ्रॉड के बढ़ते मामलों के चलते यह कदम उठाया गया है, जिससे कई यूजर्स अंजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को पूरी तरह से अनदेखा कर रहे हैं। देश में 4जी और 5जी नेटवर्क पर यह फीचर धीरे-धीरे रोलाउट किया जा रहा है। यह फीचर देश भर में 31 मार्च, 2026 से उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Advertisement

CNAP क्या है?
कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन CNAP एक ऐसा फीचर है जो कि नेटवर्क-लेवल पर उपलब्ध है। इस फीचर की बदौलत यूजर्स के फोन पर प्राप्त होने वाली कॉल के नंबर की जगह नंबर के साथ रजिस्टर्ड नाम नजर आता है। इसके लिए यूजर्स को अपने फोन में किसी ऐप को इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होती है। यह फीचर फोन पर ही अपने आप काम करता है। इसके लिए यूजर्स को किसी ऐप को अपनी प्राइवेसी से संबंधित अनुमति देने की जरूरत भी नहीं होती है। TRAI के निर्देश में आए इस फीचर को कंपनियां धीरे-धीरे लेकर आ रही हैं। 

CNAP कैसे करता है काम?

  • CNAP मोबाइल नेटवर्क के इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करता है।
  • CNAP बिना इंटरनेट के काम करता है।
  • CNAP सीधे टेलीकॉम ऑपरेटर के डाटाबेस से नाम दिखाता है।
  • CNAP किसी यूजर जनरेटेड डाटा पर निर्भर नहीं करता है, जैसे कि ट्रूकॉलर ऐप काम करता है।
  • सिम खरीदते वक्त KYC डाटा ही कॉल के नाम के तौर पर जुड़ जाता है।
     

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: CNAP, Unknown Caller Name, TrueCaller, Telecom News

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.