Apple लाएगी भारत में नौकरियों की बहार! इस साल 6 लाख लोगों को मिलेगी जॉब

Apple : कंपनी चीन में हो रहे काम पर अपनी निर्भरता को कम करते हुए भारत में प्रोडक्‍शन बढ़ा रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 अगस्त 2024 12:43 IST
ख़ास बातें
  • भारत में बढ़ती ऐपल मैन्‍युफैक्‍चरिंग से फायदा
  • 6 लाख जॉब्‍स क्रिएट होने की उम्‍मीद
  • ज्‍यादातर नौकरियां होंगी महिलाओं के लिए

भारत में जो जॉब्‍स पैदा होंगी, उनमें सबसे ज्‍यादा पोस्‍ट महिलाओं के लिए होंगी।

दुनिया की दिग्‍गज टेक कंपनी ऐपल (Apple) भारत में अपनी मैन्‍युफैक्‍चरिंग को बढ़ा रही है। इसका फायदा सीधे तौर पर देश को लोगों को मिल रहा है। द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ऐपल के बढ़ते कामकाज से इस फाइनेंशल वर्ष के आखिर तक 6 लाख जॉब्‍स पैदा होने का अनुमान है। कंपनी चीन में हो रहे काम पर अपनी निर्भरता को कम करते हुए भारत में प्रोडक्‍शन बढ़ा रही है। इससे भारत में जो जॉब्‍स पैदा होंगी, उनमें सबसे ज्‍यादा पोस्‍ट महिलाओं के लिए होंगी। 

रिपोर्ट में कुछ आंकड़ों का जिक्र है जो ऐपल और उसके सप्‍लायर्स ने सरकार को दिए हैं। इन आंकड़ों और अनुमानों से पता चला है कि अगले साल मार्च तक भारत में ऐपल की वर्कफोर्स में 2 लाख डायरेक्‍ट पोजिशंस पैदा होने की उम्‍मीद है, जिनमें से करीब 70 फीसदी पोस्‍ट महिलाओं के लिए होंगी। 

रिपोर्ट में सोर्सेज के हवाले से बताया गया है कि भारत में ऐपल ने तीन कंपनियों को कॉन्‍ट्रैक्‍ट दिए हैं। इनमें फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन (अब टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स) और पेगाट्रॉन शामिल हैं। तीनों कंपनियां 80,872 डायरेक्‍ट जॉब्‍स जनरेट कर चुकी हैं। इसके अलावा, टाटा ग्रुप, सैलकॉम्प, मदरसन, फॉक्सलिंक (तमिलनाडु में), सनवोडा (उत्तर प्रदेश में), एटीएल (हरियाणा में) और जाबिल (महाराष्ट्र में) जैसे बड़े सप्‍लायर्स ने मिलाकर करीब 84 हजार डायरेक्‍ट जॉब्‍स पैदा की हैं। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल के वर्षों में ऐपल भारत में रोजगार देने वाली बड़ी कंपनियों के रूप में उभरी है, जिसकी वर्कफोर्स में महिलाओं और न्‍यूकमर्स की भागीदारी ज्‍यादा है। 2020 में स्‍मार्टफोन पीएलआई स्‍कीम की शुरुआत होने के बाद ऐपल वेंडर्स और सप्‍लायर्स ने भारत में 1 लाख 65 हजार डायरेक्‍ट नौकरियां जनरेट की हैं। 
Advertisement

सरकार ने अनुमान लगाया है कि इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्‍ट्री में हरेक डायरेक्‍ट पोजिशन से तीन एडिशनल इनडायरेक्‍ट जॉब्‍स क्र‍िएट होती हैं। इसका मतलब है कि मार्च के आखिर तक ऐपल इकोसिस्टम भारत में 5 से 6 लाख नौकरियां पैदा कर सकता है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.