अमेरिका की नई फैक्टरी में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से चिप्स का प्रोडक्शन करेगी ताइवान की TSMC

कंपनी ने अमेरिका के एरिजोना में अपनी नई फैक्टरी में एडवांस्ड 3 नैनोमीटर टेक्नोलॉजी से चिप्स का प्रोडक्शन करने की योजना बनाई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 नवंबर 2022 16:47 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका के एरिजोना में यह लगभग 12 अरब डॉलर की लागत से फैक्टरी बना रही है
  • सेमीकंडक्टर्स की कमी से टेस्ला जैसी कंपनियों को प्रोडक्शन घटाना पड़ा था
  • ताइवान को सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का हब माना जाता है

ताइवान की यह कंपनी आईफोन बनाने वाली एपल की एक बड़ी सप्लायर है

सेमीकंडक्टर्स की कमी से जूझ रही इंडस्ट्रीज को राहत मिल सकती है। दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट चिपमेकर ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (TSMC) ने अमेरिका के एरिजोना में अपनी नई फैक्टरी में एडवांस्ड 3 नैनोमीटर टेक्नोलॉजी से चिप्स का प्रोडक्शन करने की योजना बनाई है।  

ताइवान की यह कंपनी आईफोन बनाने वाली एपल की एक बड़ी सप्लायर है। यह एरिजोना में लगभग 12 अरब डॉलर की लागत से फैक्टरी बना रही है। नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने की योजना के बारे में TSMC के फाउंडर Morris Chang ने बताया कि इस योजना को लगभग फाइनल कर दिया गया है। नई फैक्टरी के लिए 6 दिसंबर को टूल-इन समारोह का आयोजन होगा। इसके लिए अमेरिका के प्रेसिडेंट Joe Biden को भी निमंत्रण दिया गया है। सेमीकंडक्टर्स का इस्तेमाल स्मार्टफोन और ऑटोमोबाइल जैसी बहुत सी इंडस्ट्रीज में होता है। सेमीकंडक्टर्स की शॉर्टेज से टेस्ला जैसी कंपनियों को अपने प्रोडक्शन में कटौती करनी पड़ी थी। 

चीन से खतरे के बावजूद ताइवान की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है। TSMC का तीसरी तिमाही में प्रॉफिट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 80 प्रतिशत बढ़ा था। यह दो वर्षों में कंपनी की सबसे अधिक ग्रोथ है। हालांकि, कंपनी ने आगामी महीनों में डिमांड को लेकर सतर्कता से अनुमान दिया था। कंपनी ने इस वर्ष के लिए अपने खर्च में भी न्यूनतम 10 प्रतिशत की कमी करने की योजना बनाई है। एशिया की इस सबसे अधिक वैल्यू वाली लिस्टेड कंपनी ने बताया था कि वह अगले वर्ष अधिक इनवेस्टमेंट नहीं करेगी। ताइवान का कहना है कि अगर वह सुरक्षित रहेगा तभी सेमीकंडक्टर्स की सप्लाई भी बरकरार रहेगी। 

हाल ही में अमेरिका के दौरे पर गई ताइवान की इकोनॉमिक अफेयर्स मिनिस्टर Wang Mei Hua ने कहा था कि अगर ताइवान सुरक्षित रहता है, तभी सेमीकंडक्टर्स की ग्लोबल सप्लाई की भी सुरक्षा हो सकेगी। पिछले कुछ महीनों ने चीन ने ताइवान पर सैन्य दबाव बढ़ाया है। ताइवान को अमेरिका का समर्थन मिल रहा है। अमेरिका ने उसे हथियारों की सप्लाई भी दी है। Wang ने कहा था कि ताइवान सप्लाई चेन को बरकरार रखने के लिए अमेरिका के साथ आपसी सहयोग बढ़ाना चाहता है। उनका कहना था कि एडवांस्ड टेक्नोलॉजी में ताइवान की महत्वपूर्ण भूमिका है। अगर चीन की ओर से ताइवान में हस्तक्षेप होता है तो इसका असर चीन पर भी पड़ेगा।  
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.