• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • चीन के खतरे के बावजूद ताइवान की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर कंपनी का प्रॉफिट 80 प्रतिशत बढ़ा

चीन के खतरे के बावजूद ताइवान की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर कंपनी का प्रॉफिट 80 प्रतिशत बढ़ा

अमेरिकी स्मार्टफोन मेकर Apple की बड़ी सप्लायर TSMC के मजबूत तिमाही परिणाम से इसके शेयर में भी शुक्रवार को 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई

चीन के खतरे के बावजूद ताइवान की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर कंपनी का प्रॉफिट 80 प्रतिशत बढ़ा

ताइवान का कहना है कि अगर वह सुरक्षित रहेगा तभी सेमीकंडक्टर्स की सप्लाई भी बरकरार रहेगी

ख़ास बातें
  • ताइवान की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है
  • पिछले कुछ महीनों ने चीन ने ताइवान पर सैन्य दबाव बढ़ाया है
  • TSMC ने आगामी महीनों में डिमांड को लेकर सतर्कता से अनुमान दिया है
विज्ञापन
सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग के हब ताइवान की सुरक्षा को चीन से खतरा बढ़ रहा है। इसके बावजूद ताइवान की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है। दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट चिपमेकर ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (TSMC) का तीसरी तिमाही में प्रॉफिट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 80 प्रतिशत बढ़ा है। यह दो वर्षों में कंपनी की सबसे अधिक ग्रोथ है। 

अमेरिकी स्मार्टफोन मेकर Apple की बड़ी सप्लायर TSMC के मजबूत तिमाही परिणाम से इसके शेयर में भी शुक्रवार को 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। हालांकि, TSMC ने आगामी महीनों में डिमांड को लेकर सतर्कता से अनुमान दिया है। कंपनी ने इस वर्ष के लिए अपने खर्च में भी न्यूनतम 10 प्रतिशत की कमी करने की योजना बनाई है। एशिया की इस सबसे अधिक वैल्यू वाली लिस्टेड कंपनी ने बताया कि वह अगले वर्ष अधिक इनवेस्टमेंट नहीं करेगी। Daiwa Capital Markets के एनालिस्ट्स का कहना है कि इनवेस्टर्स को TSMC के शेयर के कम प्राइस का फायदा उठाना चाहिए। इस वर्ष कंपनी के शेयर में 30 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई है। 

ताइवान का कहना है कि अगर वह सुरक्षित रहेगा तभी सेमीकंडक्टर्स की सप्लाई भी बरकरार रहेगी। अमेरिका के दौरे पर गई ताइवान की इकोनॉमिक अफेयर्स मिनिस्टर Wang Mei Hua ने कहा कि अगर ताइवान सुरक्षित रहता है, तभी सेमीकंडक्टर्स की ग्लोबल सप्लाई की भी सुरक्षा हो सकेगी। 

पिछले कुछ महीनों ने चीन ने ताइवान पर सैन्य दबाव बढ़ाया है। ताइवान को अमेरिका का समर्थन मिल रहा है। अमेरिका ने उसे हथियारों की सप्लाई भी दी है। Wang ने कहा कि ताइवान सप्लाई चेन को बरकरार रखने के लिए अमेरिका के साथ आपसी सहयोग बढ़ाना चाहता है। उनका कहना था कि एडवांस्ड टेक्नोलॉजी में ताइवान की महत्वपूर्ण भूमिका है। अगर चीन की ओर से ताइवान में हस्तक्षेप किया जाता है तो इसका असर चीन पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर TSMC पर सैन्य ताकत से कब्जा किया जाता है तो वह अपना कामकाज रोक देगी। अमेरिका के विदेश मंत्री Antony Blinken ने कहा है कि अगर ताइवान को नुकसान होता है तो उसका ग्लोबल इकोनॉमी पर बहुत बुरा असर होगा। चीन और ताइवान के बीच कई वर्षों से विवाद है। चीन की कंपनियों की ताइवान से सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के टैलेंट और टेक्नोलॉजी को गलत तरीके से हासिल करने की कोशिशें से भी ताइवान नाराज है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Bold 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Nothing Headphone (a) का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, एडैप्टिव ANC, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo T5x 5G को AnTuTu बेंचमार्क में मिला 10 लाख प्वाइंट्स से ज्यादा का स्कोर, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. WhatsApp में थीम, नए आइकन और एक्सक्लूसिव स्टिकर्स के लिए देने होंगे पैसे? जल्द आएगा Plus सब्सक्रिप्शन!
  5. Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro हुए भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Honor 600 Lite का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,520mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. IND vs ENG T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें LIVE
  8. Google पर डॉक्टर का नंबर खोजने से उड़ गए 18 लाख! साइबर फ्रॉड का नया तरीका
  9. 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »