Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत

Apple ने भारतीय बाजार में अपनी MacBook Pro लाइनअप में अपडेटेड जनरेशन को लॉन्च कर दिया है।

Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत

Photo Credit: Apple

Apple MacBook Pro में 14.2 इंच की टेंडम OLED डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Apple MacBook Pro में 14.2 इंच की टेंडम OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Apple MacBook Pro 14 इंच मॉडल में 72.6-वाट-आवर की लिथियम-पॉलिमर बैटरी है।
  • Apple MacBook Pro 16 इंच मॉडल में 100-वाट-आवर की लिथियम-पॉलिमर बैटरी है।
विज्ञापन

Apple ने भारतीय बाजार में अपनी MacBook Pro लाइनअप में अपडेटेड जनरेशन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार हार्डवेयर में बड़ा बदलाव करते हुए टेंडम OLED PROLED XDR डिस्प्ले को शामिल किया है, जिसके साथ नेटिव टचस्क्रीन की सुविधा मिलती है। इसके अलावा कंपनी ने macOS में डायनामिक आईलैंड को भी जोड़ा है। यह लैपटॉप 14 इंच और 16 इंच डिस्प्ले विकल्पों में उपलब्ध है। नए लैपटॉप हाल ही में पेश किए गए M5 Pro और M5 Max चिपसेट से लैस हैं। आइए Apple MacBook Pro PROLED XDR के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Apple MacBook Pro PROLED XDR Price & Availability

Apple MacBook Pro PROLED XDR Display के 14 इंच M5 Pro 15-कोर CPU, 16-कोर GPU, 24GB यूनिफाइड मेमोरी, 1TB SSD स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹3,49,900 और 18-कोर CPU, 20-कोर GPU, 24GB यूनिफाइड मेमोरी, 2TB SSD स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹3,87,900 है।
Apple MacBook Pro PROLED XDR Display 14 इंच M5 Max 18-कोर CPU, 32-कोर GPU, 36GB यूनिफाइड मेमोरी, 2TB SSD स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹5,49,900 और 18-कोर CPU, 40-कोर GPU, 48GB यूनिफाइड मेमोरी, 2TB SSD स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹6,21,900 है।
Apple MacBook Pro PROLED XDR Display 16 इंच M5 Pro 18-कोर CPU, 20-कोर GPU, 24GB यूनिफाइड मेमोरी, 1TB SSD स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹4,09,900, 32-कोर GPU, 36GB यूनिफाइड मेमोरी, 2TB SSD स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹5,89,900 और 40-कोर GPU, 48GB यूनिफाइड मेमोरी, 2TB SSD स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹6,69,900 है।

इसके अलावा ₹18,000 अतिरिक्त देकर नेनो टेक्स्चर डिस्प्ले ऑप्शन को शामिल किया जा सकता है। इन लैपटॉप के प्री-ऑर्डर शुरू हो गई हैं और बिक्री 6 नवंबर से शुरू होगी।

Apple MacBook Pro PROLED XDR Features & Specifications

Apple MacBook Pro में 14.2 इंच की टेंडम OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3024x1986 पिक्सल और 16.2 इंच की टेंडम OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 3472x2266 पिक्सल है। डिस्प्ले 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 10,000,000:1 कंस्ट्रास्ट रेशियो और 10Hz-120Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश रेट्स के साथ ProMotion टेक्नोलॉजी से लैस है। यह लैपटॉप macOS पर काम करता है। लैपटॉप में Apple M5 Pro चिप और Apple M5 Max का विकल्प मिलता है। 24GB/36GB/48GB यूनिफाइड मेमोरी है, जिसे 128GB तक कॉन्फिगर किया जा सकता है। वहीं 1TB / 2TB SSD है जो कि 4TB, 8TB या 16TB SSD तक कॉन्फिगरेबल है।

अन्य फीचर्स में टच आईडी के साथ बैकलिट मैजिक कीबोर्ड, एंबिएंट लाइट सेंसर, कर्सर कंट्रोल के लिए फोर्स टच ट्रैकपैड और प्रेशर सेंसिंग कैपेबिलिटीज शामिल हैं। कनेक्टिविटी विकल्पों में 3.5 मिमी हेडफोन जैक, वाई-फाई 67 802.11be, ब्लूटूथ 6.0, तीन थंडरबोल्ट 5 यूएसबी टाइप सी पोर्ट, SDXC कार्ड स्लॉट, HDMI 2.1 पोर्ट और मैगसेफ 3 पोर्ट दिया गया है। इसमें डेस्क व्यू सपोर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है। जिससे 1080p HD वीडियो रिकॉर्डिंग हो सकती है और कम्युटेशनल वीडियो के साथ एडवांस इमेज सिग्नल प्रोसेसर भी है। इसमें डायरेक्शन बीमफॉर्मिंग और हाई सिग्नल टू नॉयज रेशियो के साथ स्टूडियो क्वालिटी थ्री माइक एर्रे दिया गया है। यह लैपटॉप डॉल्बी एटम्स बिल्ट इन स्पीकर के साथ स्पैटियल ऑडियो का सपोर्ट करता है। 

बैटरी बैकअप के मामले में 14 इंच मॉडल में 72.6-वाट-आवर की लिथियम-पॉलिमर बैटरी दी गई है जो कि 22 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग और 14 घंटे तक वायरलेस वेब ब्राउजिंग की सुविधा प्रदान करती है। बैटरी 70W USB-C पावर एडाप्टर/96W USB-C पावर एडाप्टर के अलावा यूएसबी-सी से MagSafe 3 केबल चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 16 इंच मॉडल में 100-वाट-आवर की लिथियम-पॉलिमर बैटरी मिलती है जो कि M5 Pro में 24 घंटे और M5 Max में 22 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग और M5 Pro में 17 घंटे और M5 Max में 16 घंटे तक वायरलेस वेब ब्राउजिंग की सुविधा प्रदन करती है। बैटरी 140W यूएसबी-सी पावर एडाप्टर और यूएसबी-सी से MagSafe 3 केबल से चार्ज हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  2. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  3. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  4. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  5. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  7. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  9. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  10. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »