• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Apple के पहले फोल्डेबल फोन में मिलेगा 24MP का अंडर स्क्रीन कैमरा, यहां जानें सबकुछ

Apple के पहले फोल्डेबल फोन में मिलेगा 24MP का अंडर स्क्रीन कैमरा, यहां जानें सबकुछ

Apple कथित तौर पर अपने फोल्डेबल iPhone पर काम कर रहा है, जिसकी चर्चा लंबे समय से हो रही है।

Apple के पहले फोल्डेबल फोन में मिलेगा 24MP का अंडर स्क्रीन कैमरा, यहां जानें सबकुछ

Photo Credit: Apple

Apple Foldable iPhone में मिलेगा 24MP का अंडर स्क्रीन कैमरा

ख़ास बातें
  • Apple के पहले फोल्डेबल में 24 मेगापिक्सल का अंडर-डिस्प्ले कैमरा होगा।
  • Apple के अब तक के सबसे बड़े हार्डवेयर बदलावों में से एक होगा।
  • एप्पल फोल्डेबल डिवाइस को स्लिम बनाने पर ध्यान देगा।
विज्ञापन

Apple कथित तौर पर अपने फोल्डेबल iPhone पर काम कर रहा है, जिसकी चर्चा लंबे समय से हो रही है। अब MacRumors द्वारा देखी गई JP Morgan की एक हाल ही में इक्विटी रिसर्च रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple के पहले फोल्डेबल में पहला 24 मेगापिक्सल का अंडर-डिस्प्ले कैमरा दिया जाएगा जो कि डिवाइस की इंटरनल स्क्रीन में बनाया गया है। अगर ऐसा होता है तो यह Apple के अब तक के सबसे बड़े हार्डवेयर बदलावों में से एक होगा। इस रिपोर्ट में हिंज और डिस्प्ले के अलावा कैमरा सेटअप पर बात हुई है, जिससे अंडर स्क्रीन कैमरा वास्तव में उपयोगी हो सकता है। यहां हम आपको एप्पल के फोल्डेबल आईफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iPhone Fold में कैसा होगा कैमरा
अब तक अंडर-डिस्प्ले कैमरा ने कुछ खास नहीं किया है। सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड लाइनअप से लेकर ZTE Axon सीरीज तक कई एंड्रॉइड फोन में इसे उपयोग किया गया है, लेकिन नतीजे कुछ ठीक नहीं रहे हैं। डिस्प्ले लेयर्स के नीचे छिपे हुए कैमरे आमतौर पर लाइट कैप्चर और क्लैरिटी में खराब प्रदर्शन करते हैं, जिसके चलते ब्लर सेल्फी आती हैं जो क्लियर पोर्ट्रेट के बजाय ब्लर वाटरकलर जैसी दिखती हैं।

हालांकि, Apple कुछ अलग करने का प्रयास कर रहा है। जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट के अनुसार, फोल्डेबल iPhone में 6 प्लास्टिक लेंस एलिमेंट्स वाला 24 मेगापिक्सल का कैमरा होगा जो अन्य एंड्रॉयड फोन में नजर आए 4 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल सेंसर से काफी बेहतर है। रेजॉल्यूशन में बढ़ोतरी से पता चला है कि Apple ने लाइट ट्रांसमिटेंस की लंबे समय से चली आ रही दिक्कत को ठीक कर लिया है, जिसका मतलब है कि फोटो अब सामान्य फ्रंट फेसिंग कैमरे जैसी ही शार्प क्लिक होंगी।

रिपोर्ट के अनुसार, Apple ने पिछले डिजाइन के मुकाबले में लाइट ट्रांसमिटेंस और फोटो क्वालिटी में सुधार करने में एक बड़ी सफलता हासिल की है, जिससे यह पहला अंडर-स्क्रीन कैमरा बन जाएगा। हालांकि, हो सकता है कि फोल्डेबल iPhone में कंपनी की इमेजिंग स्ट्रैटजी पूरी तरह से न हो। डिवाइस को स्लिम और बनाए रखने के लिए Apple LiDAR स्कैनिंग और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन नहीं होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »