Android 15 अब इन Pixel फोन के लिए हुआ उपलब्ध, जानें कैसे करें अपडेट

Google ने ऑफिशियल स्तर पर अपने Pixel डिवाइसेज के लिए Android 15 को रोल आउट करना शुरू किया है।

Android 15 अब इन Pixel फोन के लिए हुआ उपलब्ध, जानें कैसे करें अपडेट

Photo Credit: Google

Google Pixel 9 Pro XL में 6.8 इंच की OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • सबसे पहले अपने Google Pixel डिवाइस पर सेटिंग्स ऐप खोलें।
  • इसके बाद नीचे स्क्रॉल करें और सिस्टम ऑप्शन पर टैप करें।
  • सिस्टम मीनू में आपको सॉफ्टवेयर अपडेट का ऑप्शन मिलेगा। इस पर टैप करना है।
विज्ञापन
टेक दिग्गज Google ने ऑफिशियल स्तर पर अपने Pixel डिवाइसेज के लिए Android 15 को रोल आउट करना शुरू किया है। नया एंड्रॉइड अपडेट यूजर्स एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट का एक नया सेट प्रदान करता है। हालांकि, यह अपडेट सिस्टम को विजुअल तौर पर ठीक नहीं करता है, इसमें नए बेहतर टूल शामिल हैं जो कि प्राइवेसी और मल्टीटास्किंग से संबंधित है। अगर आप पिक्सल यूजर्स हैं तो यहां कुछ जानकारी है कि आप अपडेट कैसे इंस्टॉल कर सकते हैं और एंड्रॉइड के नए वर्जन में क्या मिल सकता है।


Pixel फोन को एंड्रॉयड 15 पर ऐसे करें अपडेट:


सबसे पहले अपने Google Pixel डिवाइस पर सेटिंग्स ऐप खोलें।

इसके बाद नीचे स्क्रॉल करें और सिस्टम ऑप्शन पर टैप करें।

सिस्टम मीनू में आपको सॉफ्टवेयर अपडेट का ऑप्शन मिलेगा। इस पर टैप करना है।

अपडेट बटन के लिए चेक प्रेस करें। अगर एंड्रॉइड 15 आपके डिवाइस के लिए उपलब्ध है, तो सिस्टम आपको नोटिफाई करेगा और अपडेट डाउनलोड करना शुरू कर देगा। नया अपडेट लगभग 1GB का है तो ऐसे में डिवाइस को इसे इंस्टॉल करने में समय लगेगा।

डाउनलोड पूरा होने के बाद एंड्रॉइड 15 बैकग्राउंड में इंस्टॉल होगा। ऐसा होने तक यूजर्स अपने फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जब अपडेट तैयार हो जाएगा तो यूजर्स को अपना फोन रीस्टार्ट करने के लिए कहा जाएगा। रीबूट करने के बाद आपका Pixel एंड्रॉयड 15 पर चलने लगेगा।

खासतौर पर अगर आप सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं देख पा रहे हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। Google धीरे-धीरे अपडेट जारी करता है, इसलिए सभी यूजर्स के डिवाइस तक इसे पहुंचने में कुछ दिन लग सकते हैं।


इन Pixel डिवाइसेज पर मिलेगा एंड्रॉयड 15 अपडेट:


Google हालिया पिक्सल डिवाइसेज के लिए एंड्रॉयड 15 सपोर्ट जारी कर रहा है। पुराने पिक्सेल डिवाइसेज खासतौर पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिप्स पर चलते हैं तो वो इस अपग्रेड का हिस्सा नहीं हैं। यह अपडेट अब खासतौर पर Google के Tensor चिपसेट पर बेस्ड Pixel फोन के लिए उपलब्ध है। एंड्रॉइड 15 अपडेट के लिए Pixel डिवाइसेज लिस्ट में Pixel 6, Pixel 6 Pro, Pixel 6a, Pixel 7, Pixel 7 Pro, Pixel 7a, Pixel 8, Pixel 8 Pro, Pixel 8a, Pixel Fold, Pixel Tablet, Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold शामिल हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Pixel, Google, Pixel, Android 15, Android 15 Features
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  3. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  7. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  8. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
  10. 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »