आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह

आनंद महिंद्रा ने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि वो अब BHIM ऐप का इस्तेमाल करने लगे हैं।

आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह

Photo Credit: X/Anand Mahindra

आनंद महिंद्रा ने बताया कि वो कौन सा यूपीआई ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं।

ख़ास बातें
  • आनंद महिंद्रा ने बताया कि वो कौन सा यूपीआई ऐप इस्तेमाल करने लगे हैं।
  • भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा रियल टाइम पेमेंट मार्कट है।
  • दिलीप असबे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के एमडी और सीईओ हैं।
विज्ञापन

देश के बड़े उद्योगपति आनंद महिंद्रा अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब आनंद महिंद्रा ने बताया कि वो कौन सा यूपीआई ऐप इस्तेमाल करने लगे हैं और उन्होंने इसे क्यों बदला है। महिंद्रा ने यह फैसला दिलीप असबे से मिलने के बाद लिया। दरअसल उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी कि मैं अब BHIM ऐप इस्तेमाल करने लगा हूं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

आनंद महिंद्रा की एक्स पोस्ट के अनुसार, हाल ही में उनसे एक दोस्त ने पूछा कि वो कौन सा डिजिटल पेमेंट ऐप इस्तेमाल करते हैं। जब महिंद्रा ने जवाब दिया तो दोस्त ने पूछा कि वह BHIM का इस्तेमाल क्यों नहीं करते हैं, यह हमारे देश का अपना ऐप है। महिंद्रा ने बताया कि उन्हें इस ऐप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। तब दोस्त ने महिंद्रा की मुलाकात दिलीप असबे से करवाई।

दिलीप असबे कौन हैं?
दिलीप असबे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)  के एमडी और सीईओ हैं। महिंद्रा ने बताया कि दिलीप बातचीत के लिए तैयार हुए। और बातचीत बहुत ज्यादा प्रभावशाली रही। हम सभी उन पेमेंट ऐप्स के बारे में जानते हैं कि जिनका हम इस्तेमाल करते हैं, जिनमें PhonePe, Google Pay, Paytm, BHIM आदि शामिल हैं। मगर इन्हें ट्रेन के तौर पर देखा जाए जो कि एक रेलवे नेटवर्क पर काम करती हैं। और NPCI इन सभी को ट्रैक प्रदान करता है। महिंद्रा ने बताया कि भारत में क्या कमाल का रेलवे नेटवर्क तैयार किया है। बीते महीने सितंबर में सिर्फ यूपीआई के जरिए 2,400 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए। और यह रोजाना 80 करोड़ ट्रांजेक्शन से अधिक है।

यूपीआई की उपलब्धि 
भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा रियल टाइम पेमेंट मार्कट है जो कि ग्लोबल स्तर पर बड़ी उपलब्धि है। और इस कामयाबी के पीछे शामिल लोगों में दिलीप भी हैं।  उनके दिमाग में और ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का प्लान चल रहा है, जिससे फाइनेंशियल सेक्टर में नए ऐप्स के लिए रास्ते खुलेंगे। आनंद महिंद्रा को दिलीप की जानकारी या उनका ज्ञान नहीं बल्कि उनका विनम्र स्वभाव सबसे खास लगा।

जमीन से जुड़े इंसान
दिलीप फाइनेंशियल और टेक वर्ल्ड में काफी जाने-माने इंसान हैं। मगर महिंद्रा को उनमें कोई बनावटी बन या दिखावा नहीं दिखा। कोई घमंड या अहंकार नहीं नजर आया। न ही लाइमलाइट या चर्चा में रहने में रहने की कोई दिलचस्पी नजर आई। उन्हें सिर्फ इस बात पर गर्व था जो उनकी टीम ने हासिल किया है। देश की सेवा करने में बड़ा सौभाग्य समझते हैं।

मां थीं शिक्षिका
महिंद्रा ने दिलीप के निजी जीवन पर बात करते हुए लिखा कि मुझे पता चला कि उनकी मां शिक्षिका थीं। जो मां शिक्षिका होती हैं, उनमें बच्चों के अंदर जीवन भर साथ रहने वाले संस्कार डालने की खूबी होती है। शायद यह वजह होगी कि दिलीप इतने ज्यादा जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं। ऐसे व्यक्तियों को लाइमलाइट से नहीं बल्कि काम से समाज को बदलकर संतुष्टि मिलती है। महिंद्रा ने इस बातचीत का शुक्रिया करते हुए लिखा कि सफलता के रास्ते पर महत्वाकांक्षा और विनम्रता दोनों साथ चल सकते हैं। अब मैं भी BHIM ऐप का उपयोग करना लगा हूं!

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Anand Mahindra, X, UPI App, BHIM, Dileep Asbe
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  4. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  5. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  6. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  7. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  2. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  3. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  4. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  5. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  7. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  8. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  9. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  10. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »