• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अमेरिका का Frontier बना दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्‍यूटर, जानें कौन है भारत का सबसे तेज सुपरकंप्‍यूटर

अमेरिका का Frontier बना दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्‍यूटर, जानें कौन है भारत का सबसे तेज सुपरकंप्‍यूटर

यह पहला कंप्‍यूटर है, जो एक्सास्केल (exascale) के दायरे में आ गया है यानी यह एक सेकंड में करोड़ों कैलकुलेशन कर सकता है।

अमेरिका का Frontier बना दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्‍यूटर, जानें कौन है भारत का सबसे तेज सुपरकंप्‍यूटर

दुनिया के सबसे तेज सुपरकंप्‍यूटरों की रैंकिंग को TOP500 कहा जाता है।

ख़ास बातें
  • यह इतना फास्‍ट है, जिसकी सिर्फ कल्‍पना की जा सकती है
  • फ्रंटियर ने लगभग 1.1 एक्साफ्लॉप्स की स्‍पीड दिखाई है
  • इसका इस्‍तेमाल विभ‍िन्‍न वैज्ञानिक शोधों में किया जा सकेगा
विज्ञापन
सुपरकंप्‍यूटर (supercomputer) यानी ऐसी मशीनें जिनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता। अमेरिकी सुपरकंप्‍यूटर Frontier को दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्‍यूटर चुना गया है। यह पहला कंप्‍यूटर है, जो एक्सास्केल (exascale) के दायरे में आ गया है यानी यह एक सेकंड में क्विनटिलियन कैलकुलेशन कर सकता है। इतना फास्‍ट है, जिसकी सिर्फ कल्‍पना की जा सकती है। Frontier ने जापानी सुपरकंप्‍यूटर फुजित्सु को रिप्‍लेस करके यह पोजिशन हासिल की है।   

दुनिया के सबसे तेज सुपरकंप्‍यूटरों की रैंकिंग को TOP500 कहा जाता है। 30 मई को इसका ऐलान हुआ, जिसमें अमेरिका के Frontier को दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्‍यूटर चुना गया। एक्सास्केल कंप्यूटिंग से उन साइंटिफ‍िक क्षेत्रों में कामयाबी मिलने की उम्‍मीद है, जहां बेहद जटिल गणनाएं सॉल्‍व करनी होती हैं। 

फ्रंटियर सुपरकंप्‍यूटर के प्रोजेक्‍ट डायरेक्‍टर जस्टिन व्हिट कहते हैं कि फ्रंटियर ने लगभग 1.1 एक्साफ्लॉप्स की स्‍पीड दिखाई। इस तरह इसने पिछले रिकॉर्ड धारक और जापान के फुगाकू नाम के सुपरकंप्यूटर को हरा दिया, जिसने 0.4 से ज्‍यादा एक्साफ्लॉप्स हासिल किए थे। हालांकि कुछ रिपोर्टों में बताया गया है कि कई चीनी सुपरकंप्यूटर पहले से ही एक्सास्केल परफॉर्मेंस हासिल कर रहे हैं, लेकिन अबतक उन्‍हें TOP500 रैंकिंग पर रिपोर्ट नहीं किया गया है।

लगभग तीन साल की मेहनत के बाद तैयार हुआ ‘फ्रंटियर' इस साल के आखिर तक वैज्ञानिकों के इस्‍तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा। इसकी क्षमता के जरिए वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिलेगी कि तारों में कैसे विस्‍फोट होता है। कई और शोधों में भी इसकी कैलकुलेशन को इस्‍तेमाल किया जा सकेगा। यह सुपरकंप्‍यूटर एक सेकंड में करोड़ों कैलकुलेशन करने में सक्षम है। इसे तैयार करने में HP और AMD की भी भूमिका है। दोनों ही कंप्‍यूटर इंडस्‍ट्री के बड़े प्‍लेयर हैं। 

वहीं, बात करें भारत के सबसे शक्तिशाली सुपरकंप्‍यूटर की, तो इस साल की शुरुआत में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (IISc) ने एक नया सुपर कंप्यूटर ‘परम प्रवेग' (Param Pravega) इंस्‍टॉल किया है। इसे नेशनल सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के तहत इंस्‍टॉल किया गया है। दावा है कि यह देश में अपनी तरह का सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्‍यूटर है। किसी अकैडमिक इंस्टिट्यूट में यह सबसे बड़ा सुपर कंप्यूटर है। IISc के परम प्रवेग में 3.3 पेटाफ्लॉप्स की सुपरकंप्यूटिंग कैपिसिटी है। 1 पेटाफ्लॉप, एक करोड़ शंख (quadrillion) ऑपरेशन प्रति सेकेंड के बराबर होता है। परम प्रवेग के कई कॉम्‍पोनेंट भारत में मैन्‍युफैक्‍चर और असेंबल किए गए हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »