यह अमेरिकी कंपनी भारत में लॉन्‍च करेगी अपनी इलेक्ट्रिक कार

फ‍िस्‍कर अगले जुलाई से भारत में अपने ओशन इलेक्ट्रिक स्पोर्ट-यूटिलिटी वीकल (SUV) की बिक्री शुरू करेगी और कुछ साल में लोकल लेवल पर अपनी कारों का निर्माण शुरू कर सकती है।

यह अमेरिकी कंपनी भारत में लॉन्‍च करेगी अपनी इलेक्ट्रिक कार

Photo Credit: Reuters

फिस्कर ने यह भी कहा है कि ओशन इलेक्ट्रिक SUV के अलावा वह अपने छोटे इलेक्ट्रिक कार मॉडल को भी इंडिया में लॉन्‍च कर सकती है।

ख़ास बातें
  • अमेरिकी EV मेकर फिस्कर की भारत आने की तैयारी
  • जुलाई तक लॉन्‍च कर सकती है पहली इलेक्ट्रिक SUV
  • लोकल लेवल पर भी शुरू हो सकती है मैन्‍युफैक्‍चरिंग
विज्ञापन
भारतीय ऑटो मार्केट में इलेक्ट्रिक वीकल्‍स की तादाद बढ़ती जा रही है। ऑटो कंपनियां भी इस क्षेत्र में गंभीरता से उतर आई हैं और ऐसे वीकल्‍स की पेशकश कर रही हैं, जो पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ लोगों को सहूलियत भी दें। भारत का ईवी (EV) मार्केट सभी कंपनियों की पसंद बन रहा है। खबर है कि अमेरिकी कार मेकर फिस्कर (Fisker) भारत में अपनी गाड़ि‍यां पेश करने की योजना बना रही है। कंपनी जल्द इलेक्ट्रिक वीकल सेगमेंट में प्रवेश करने की तैयारी में है।  

अमेरिकी EV मेकर फिस्कर के CEO हेनरिक फिस्कर ने रॉयटर्स को बताया कि ब्रैंड की भारतीय मार्केट में विस्तार की योजना है। उन्होंने कहा कि आखिरकार, भारत पूरी तरह से इलेक्ट्रिक हो जाएगा। यह अमेरिका, चीन या यूरोप जितनी तेजी से नहीं जा सकता है, लेकिन हम यहां आने वाली पहली कंपनियों में से एक बनना चाहते हैं। इसका मतलब है कि कंपनी जल्द अपने खुद के EV मॉडल के साथ मार्केट में प्रवेश करने वाली लेटेस्‍ट फर्मों में से एक होगी।

कंपनी के चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव ऑफ‍िसर ने रायटर को बताया कि फ‍िस्‍कर अगले जुलाई से भारत में अपने ओशन इलेक्ट्रिक स्पोर्ट-यूटिलिटी वीकल (SUV) की बिक्री शुरू करेगी और कुछ साल में लोकल लेवल पर अपनी कारों का निर्माण शुरू कर सकती है। फिस्कर ने यह भी कहा है कि ओशन इलेक्ट्रिक SUV (Ocean EV) के अलावा वह अपने छोटे इलेक्ट्रिक कार मॉडल को भी इंडिया में लॉन्‍च कर सकती है। इनमें पियर ईवी (Pear EV) के लॉन्‍च होने की सबसे ज्‍यादा संभावनाएं हैं। हालांकि यह शुरुआती जानकारी है। भारतीय मार्केट में इन इलेक्ट्रिक वीकल्‍स को किस प्राइस रेंज में लाया जाएगा, इस बारे में अभी कंपनी ने कुछ नहीं बताया है। 

हालांकि कहा जाता है कि साल 2026 तक देश में लोकल लेवल पर पियर ईवी का प्रोडक्‍शन शुरू हो सकता है। इससे इलेक्ट्रिक वीकल की लागत में कमी आएगी, जिसका फायदा कार मेकर और कंस्‍यूमर्स दोनों को होगा। कहा जाता है कि इससे कंपनी गाड़ी की कुल लागत को 20 हजार अमेरिकी डॉलर से कम करने में सक्षम होगी। वहीं, Ocean EV को भारत में पॉपुलर करने के लिए कंपनी को इसे भी लोकल लेवल पर मैन्‍युफैक्‍चर करने की जरूरत होगी। यह प्रीमियम कंस्‍यूमर्स को टार्गेट करती है। इसे इंपोर्ट करने पर 100 फीसदी शुल्‍क लगाया जा रहा है। यानी जब तक इसे लोकल मैन्‍युफैक्‍चर नहीं किया जाएगा, लोग शायद ही इस EV को खरीदने में दिलचस्‍पी दिखाएं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »